30-31 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS 2022
You are currently viewing 30-31 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS 2022

 30-31 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS 2022

  • वर्ल्ड स्ट्रेंथप्रेस प्रतियोगिता के लिए झारखंड के अशोक कुमार गुप्ता, प्रतिभा हेंब्रम तथा हिमा तिर्की का चयन भारतीय टीम में हुआ है। 
  •  यह प्रतियोगिता किर्गिस्तान के  बिस्केक में आयोजित किया जाएगा। 
  • पलामू के सवई मुसहर परिवार के लोगों को गांव से  गांव से निकालने पर राज्यपाल रमेश बैस ने संज्ञान लिया  .
  • पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के मुरूमातु  गांव में किसी विशेष समुदाय के लोगों द्वारा लगभग 50 महादलित सवई मुसहर परिवार के लोगों को गांव से निकाल दिया गया। 
  •  सवई मुसहर परिवार के लोग करीब 10 वर्षों से गांव  में रहते आ रहे थे। 
  •  29 अगस्त 2022 को विशेष समुदाय के लोगों ने मुसहर परिवारों को कहीं और जाकर बसने को कहा और धमकाया था। 
  • रांची के तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा को जयपुर में ताल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। 
  • उन्हें यह सम्मान जयपुर में भाव सुर ताल संस्था के द्वारा दिया गया। 
  •  उन्हें 2020 में दिल्ली हिंदुस्तानी साहित्य सभा की ओर से संगीत रतन सम्मान भी दिया गया था 
  • लक्ष्मी नारायण ओझा ने फर्रुखाबाद घराने के खलीफा  साबिर खान से तबला की दीक्षा ली थी। 
  •  लघु व मध्यम उद्योग की समस्याओं के निदान हेतु लघु उद्योग भारती झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में 5 नवंबर 2022 को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  दुमका में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के 201 उद्यमी प्रतिनिधि शामिल होंगे
  •  झारखंड के सभी 24 जिलों में संचालित जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (DIET-District Education and Training Institute) और 4 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय(primary teacher training colleges) अब  (Jharkhand Council of Educational Research and Training (JCERT) के नियंत्रण में होंगे। 
  • पहले ये  संस्थान प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के अधीन थे 
  • अब ये झारखंड शैक्षिक व अनुसंधान परिषद के अधीन होंगे जिसकी सूचना शिक्षा विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने जारी कर दी। 

Leave a Reply