सिल्क मार्क एक्सपो 2022 (SILK MARK EXPO ) का उद्घाटन नई दिल्ली में

 DAILY CURRENT AFFAIRS

Q.किसने सिल्क मार्क एक्सपो 2022 (SILK MARK EXPO )  का उद्घाटन किया है ?

ANS : कपड़ा और रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शन विक्रम जरदोश ने 

EXPLANATION : 

  • कपड़ा और रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शन विक्रम जरदोश ने सिल्क मार्क एक्सपो का उद्घाटन नई दिल्ली में किया। 

  • सिल्क मार्क प्रदर्शनी का आयोजन सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (SMOI) द्वारा किया जाता है, जो केंद्रीय रेशम बोर्ड, कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक सोसायटी है। 

  • सिल्क मार्क : एक गुणवत्ता आश्वासन लेबल है, जो दर्शाता है कि जिस उत्पाद पर इसे चिपकाया गया है वह शुद्ध रेशम से बना है।

  • ‘सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया’ रेशम में गुणवत्ता आंदोलन की अगुवाई कर रहा है। 

  • सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा “सिल्क मार्क” के नाम से एक योजना बनाई गई है।

  • 22 अगस्त, 2022 से 28 अगस्त, 2022 तक शुरू होने वाले इस एक्सपो में 12 राज्यों के 39 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply