पुलित्ज़र पुरस्कार 2022
(Pulitzer Prize 2022)
- बांग्लादेश मूल की चित्रकार और कहानीकार फहमीदा अज़ीम (Fahmida Azeem) को वर्ष 2022 के पुलित्ज़र पुरस्कार के लिये चुना गया है।
- फहमीदा अज़ीम अमेरिका की ऑनलाइन पत्रिका ‘इनसाइडर (Insider)’ के लिये काम करती है।
- इनसाइडर पत्रिका के चार पत्रकारों एंथनी डेल कर्नल, जोश एडम्स और वॉल्ट हिक्की सहित फहमीदा अज़ीम को 2022 के पुलित्ज़र पुरस्कार के लिये चुना गया है।
- चारों पत्रकारों को चीन में उइगरों के उत्पीड़न पर कार्य करने के लिये चुना गया है।
- फहमीदा अज़ीम का जन्म बांग्लादेश में हुआ था बाद में वह अमेरिका में बस गई।
पुलित्ज़र पुरस्कार :
- पुलित्ज़र पुरस्कार को पत्रकारिता के क्षेत्र में अमेरिका का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।
- इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1917 में की गई थी, जिसे कोलंबिया विश्वविद्यालय और ‘पुलित्ज़र पुरस्कार बोर्ड’ द्वारा प्रशासित किया जाता है।
- यह पुरस्कार जोसेफ पुलित्ज़र(Joseph Pulitzer) के सम्मान में दिया जाता है।