खेलो इंडिया यूथ गेम 2021-22 में झारखंड देश में आवर आल रैंकिंग में कितने स्थान पर रहा?

 Q. खेलो इंडिया यूथ गेम 2021-22 में झारखंड देश में आवर आल रैंकिंग में कितने स्थान पर रहा?

Ans –  17 वे स्थान पर

Explanation :

हरियाणा (पंचकुला) में 3 जून से 13 जून 2022 तक 4th खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 (Khelo India Youth Games 2021) आयोजन किया गया. 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में झारखंड का  प्रदर्शन

झारखंड देश में आवर आल रैंकिंग में 17 वे नम्बर पर रहा।

एथलेटिक्स स्पर्धा(6 पदक) में झारखंड 37 अंको के साथ  एथलेटिक्स में 07 वे स्थान पर रहा।

झारखंड को कुल 12 पदक मिला(स्वर्ण पदक: 3,रजत पदक : 3,कांस्य पदक :  6)

झारखंड के स्वर्ण पदक विजेता

 1.सदानंद कुमार – 100 मीटर,नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड 10.63 से.

 2. सुप्रीति कच्छप – 3000 मीटर,नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड 9:46.14

 3. आशा किरण बारला – 800 मीटर

 

रजत

1.4 गुणा 100 मीटर रिले टीम ने रजत जीता

सदानंद कुमार,आंसू कुमार सिंह,विशाल बहादुर,विशाल कुमार

कांस्य पदक

1.आंसू कुमार सिंह -100 मीटर

2.विशाल कुमार – ट्रिपल जंप

सराहनीय प्रदर्शन- प्रेमलता केरकेट्टा – ट्रिपल जंप -चौथे स्थान रही।

  • झारखंड के सदानंद कुमार (धावक) ने 100 मीटर रेस में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

  • गुमला जिले की रहने वाली एथलीट सुप्रीति कच्छप  ने हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 में  नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर 18 वर्ग में 3000 मीटर दौड़ को 9 मिनट 40 सेकंड में पूरा कर पहला स्थान,(स्वर्ण पदक) प्राप्त किया.

  • रांची के आशु कुमार सिंह (धावक) ने  झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता है. 

  • झारखंड की बालक टीम 4 गुणा 100 मीटर रिले में विशाल कुमार, आशू कुमार सिंह, विशाल बहादुर, सदानंद कुमार की चौकड़ी ने झारखंड को रजत पदक दिलाया है.

Leave a Reply