अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान कौन है ?

Q.अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप 2022 कहाँ आयोजित हुआ ?

ANS :  बुलगारिया की राजधानी सोफिया में

Q.अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान कौन है ?  

ANS : अंतिम पंघल

EXPLANATION :

  • हरियाणा की 17 वर्ष की  अंतिम पंघल ,बुलगारिया की राजधानी सोफिया में आयोजित अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप 2022 में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। 

  • इससे पहले भारत को अंडर-20 विश्‍व महिला कुश्‍ती चैंपियनशिप की में अभी तक कोई स्‍वर्ण पदक नहीं मिला था। 

  • उन्‍होंने 53 किलोग्राम वर्ग में कज़ाखस्तान की एटलिन शागायेवा को 8-0 से हराया। 

  • अंतिम पंघल हरियाणा के हिसार ज़िले के भगाना गाँव की निवासी हैं। 

  • सोनम मलिक ने 62 किलोग्राम और प्रियंका ने 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। 

  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप संयुक्त विश्व कुश्ती द्वारा आयोजित शौकिया (Amateur) कुश्ती विश्व चैंपियनशिप हैं। 

  • पुरुषों का ग्रीको-रोमन कुश्ती टूर्नामेंट वर्ष 1904 में शुरू हुआ था। 

  • पुरुषों का फ्रीस्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट वर्ष 1951 में शुरू हुआ था। 

  • महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट पहली बार वर्ष 1987 में आयोजित किया गया था।

Leave a Reply