15 Feb Jharkhand Current Affairs 2024

15 Feb Jharkhand Current Affairs 2024

  • हाल ही में झारखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा सेवा नियमावली का गठन किया है, जिसके तहत झारखंड के सभी 16 इंजीनियरिंग कॉलेज, 42 पॉलिटेक्निक संस्थान सहित एक तकनीकी शिक्षा निदेशालय में पदों की संरचना का सृजन किया गया है।
    • झारखंड में 42 पॉलिटेक्निक कॉलेज है जिनमें से 17 सरकारी है।
    • झारखंड में वर्ष 2016 में तकनीकी शिक्षा निदेशालय का गठन किया गया था
  • भारत चीन के सभ्यतागत विकास से संबंधित रवि दत्त वाजपेई की पुस्तकसिविलाइजेशन – स्टेटस आफ चीन और इंडिया :  रिसेपिंग द वर्ल्ड ऑर्डर का लोकार्पण सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में हुआ, जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राय बच्चन थे।
  • एनसाइक्लोपीडिया मुंडारिका का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद डॉक्टर रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के माध्यम से कराया जा रहा है। अनुवाद का कार्य डॉ गुंजल इकिर मुंडा की अगवाई में आठ भाषा विशेषज्ञ कर रहे हैं। एनसाइक्लोपीडिया मुंडारिका मुंडाओं के जीवन पर आधारित सबसे बड़ा ग्रंथ है, जिसे जर्मन फादर जोहान्स बापटिस्ट हॉफमैन द्वारा 16 खंडो में लिखा गया था, जिसका प्रकाशन उनकी मृत्यु बाद 19 नवंबर 1928 के बाद प्रारंभ हुआ। उन्होंने 1903 में मुंडारी व्याकरण लिखा। इसके बाद 1924 में एनसाइक्लोपीडिया मुंडारीका लिखा।