न्यूजीलैंड (New zealand)

न्यूज़ीलैंड (New Zealand) 

  • दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित यह देश ‘दक्षिण का ब्रिटेन‘ कहलाता है। 
  • न्यूज़ीलैंड की खोज ‘आबेल तस्मान’ ने की थी, तत्पश्चात् 1769 में कैप्टन जेम्स कुक ने यहाँ की यात्रा की। 
  • न्यूज़ीलैंड के  दो प्रमुख द्वीप- उत्तरी द्वीप व दक्षिणी द्वीप हैं। ये दोनों द्वीप आपस में ‘कुक जलसंधि’ द्वारा अलग होते हैं। 
  • वहीं ‘फोवियॉक्स जलसंधि’स्टेवर्ट द्वीप को दक्षिणी द्वीप से अलग करती है।
  • न्यूजीलैंड – राजधानी वेलिंग्टन (विश्व की दक्षिणतम राजधानी) 
  • न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री : क्रिस हिपकिंस
  • मुद्रा
  • मूल निवासी  – माओरी 
  • जलवायु – शीतोष्ण 
  • राष्ट्रीय पक्षीकीवी  sarkarilibrary.in
  • न्यूज़ीलैंड का दक्षिणी द्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा द्वीप है।
    • इस पर स्थित पर्वतीय क्षेत्र को ‘दक्षिणी अल्प्स’ कहते है।
    • इसकी सर्वोच्च चोटी ‘माउंट कुक’ है।
    • द्वीप के पूर्वी क्षेत्र में जलोढ़ उपजाऊ मृदा से निर्मित मैदान को ‘कैंटरबरी का मैदान’ कहते हैं। 
  • न्यूज़ीलैंड के उत्तरी द्वीप पर ‘वैकाटो नदी’ का प्रवाह होता है जो न्यूज़ीलैंड की सबसे बड़ी नदी है।
    • उत्तरी द्वीप के उत्तर-पश्चिमी विस्तार को ऑकलैंड प्रायद्वीप कहते हैं। 
  • उत्तरी द्वीप पर ही ज्वालामुखी व गर्म जल के झरने (गीज़र) मिलते हैं।
  • न्यूज़ीलैंड की सबसे बड़ी झील ‘टॉपो झील‘ है। 
  • न्यूज़ीलैंड में ब्रिटिश तुल्य/यूरोपीय तुल्य जलवायु का प्रभाव होने के कारण वर्ष भर वर्षा होती है।
    • यह वर्षा पछुआ पवनों के प्रभाव से होती है, अतः सर्वाधिक वर्षा दक्षिणी द्वीप के पश्चिमी तटों पर होती है क्योंकि दक्षिणी अल्प्स इनके मार्ग में अवरोधक का कार्य करता है। 
  • यूरोपीय जलवायवीय दशाएँ होने के कारण शंकुधारी वनस्पतियों का विकास हुआ है। ये वनस्पतियाँ सदाबहारी प्रकृति की हैं। 
  • एमू, कीवी तथा कुकाबुर्रा प्रमुख पक्षी हैं।
  • यहाँ के अन्य प्रमुख नगर वेलिंग्टन,डुनेडिन, हैमिल्टन,ऑकलैंड व क्राइस्टचर्च हैं। 
  • माओरी जनजाति के लोग न्यूज़ीलैंड की ‘व्हांगानुई नदी‘ पर निर्भर हैं। इस नदी को ‘जीवित मानव’ का दर्जा प्राप्त है 

Leave a Reply