हेमंत सोरेन (Hemant Soren) जन्म – 10 /08 /1975 , नेमरा रामगढ, पिता – सीबू सोरेन, माता – रूपी सोरेन, पत्नी – कल्पना सोरेन
उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद इंजीनियरिंग के लिए बीआईटी मेसरा में एडमिशन लिया था लेकिन डिग्री पूरी नहीं कर पाए।
2003 में झारखण्ड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष बने
2009 में राज्य सभा के सदस्य चुने गए।
हेमंत सोरेन झारखंड के पांचवें मुख्यमंत्री थे, उन्होंने दो बार झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला है। [ 13 जुलाई, 2013 से 23 दिसंबर, 2014 तक ; 29 दिसम्बर 2019 – 31 जनवरी 2024 ]
इससे पहले वो अर्जुन मुंडा मंत्रिमण्डल में उप मुख्यमंत्री भी रहे। [11 सितम्बर 2010 – 18 जनवरी 2013]
वह झारखंड विधानसभा में बरहैट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।