शाहू
« Back to Glossary Index
  • शाहू (1707-1749 ई.) – शाहू को मुगल कारावास में औरंगज़ेब की पुत्री जीनत-उल-निशा ने पाला था।  
  • 1707 ई. में बहादुरशाह के समय राजकुमार आजमशाह ने  शाहू को कैद से रिहा कर दिया 
  • शाहू और ताराबाई में उत्तराधिकार का संघर्ष प्रारंभ हो गया। 
  •  1707 ई. में खेड़ा  के युद्ध में ताराबाई को शाहू से पराजित होना पड़ा। 
  • कोल्हापुर में ताराबाई और उसके पुत्र का प्रभुत्व स्थापित हुआ तो सतारा में शाहू ने राज्याभिषेक करवाया। 
  • 1731 की वार्ना की संधि के द्वारा कोल्हापुर के शासक ने सतारा की अधीनता स्वीकार ली
  • 1749 में शाहूजी की मृत्यु के बाद पेशवा ही राज्य का सर्वोपरि था।