परावर्तन
« Back to Glossary Index
  • प्रकाश का परावर्तन (Reflection of Light) प्रकाश किरण का किसी चिकने पृष्ठ  से टकराकर किसी कोण पर मुड़ जाना, प्रकाश का परावर्तन कहलाता है। 
  • जिस पृष्ठ से टकराकर प्रकाश किरण मुड़ती है उसे परावर्तक पृष्ठ कहते हैं।
  • परावर्तक पृष्ठ पर आने वाली किरण को ‘आपतित किरण’ एवं परावर्तक पृष्ठ से दूर जाने वाली किरण को परावर्तित किरण कहते हैं।
  • आपतित किरण पृष्ठ के जिस बिंदु पर पड़ती है उस बिंदु पर परावर्तक पृष्ठ से समकोण बनाती रेखा को ‘अभिलंब‘ कहते हैं। 
  • अभिलंब और आपतित किरण के बीच का कोणआपतन कोण’ (i) एवं अभिलंब और परावर्तित किरण के बीच का कोण परावर्तन कोण’ (r) कहलाता है।
  • परावर्तन के नियम (Laws of Reffection) :
  • आपतन कोण (i) परावर्तन कोण (r)  के बराबर होता है।
  • आपतित किरण, दर्पण के आपतन बिंदु पर अभिलंब तथा परावर्तित किरण सभी एक ही तल में होते हैं।
  • परावर्तन के नियम सभी परावर्तक पृष्ठों पर समान रूप से लागू होते हैं।