• न्यूटन (Newton, 1642-1727) : ब्रिटिश भौतिकीवेत्ता आइजक न्यूटन ने वर्ष 1668 ई० में परावर्तक दूरबीन (Reflector Telescope) का आविष्कार किया । 
  • न्यूटन के गति प्रथम नियम (जड़त्व का नियम) :
    • विरामावस्था में है तो वह तब तक विराम की अवस्था में ही रहेगी जब तक बाहरी बल लगाकर गतिशील न किया जाये
    • गतिशील है, तो उस पर बाहरी बल लगाकर ही विरामावस्था में पहुँचाया जा सकता है।
    • रूकी हुई गाड़ी के अचानक चलने पर उसमें बैठे यात्री पीछे की ओर झुक जाते है !
    • पेड़ को हिलाने से उसके फल टूटकर नीचे गिर जाते है !
  • द्वितीय नियम (संवेग का नियम) : संवेग परिवर्तन की दर आरोपित बल के समानुपाती होती है तथा बल की दिशा में कार्यान्वित होती है।
  • तृतीय नियम: क्रिया के बदले प्रतिक्रिया
    • बन्दूक से गोली छोड़ते समय पीछे की ओर झटका लगना !
    • राँकेट का आगे बढ़ना!
  • सार्वत्रिक गुरूत्वाकर्षण नियम (law of universal gravitation) का प्रतिपादन न्यूटन ने किया था।