DMF BRICKS एक ईंट बनाने वाली कंपनी है , जो की झारखंड राज्य के धनबाद जिले के शक्ति चौक नामक जगह से मात्र 20 मीटर की दूरी पर स्थित गांव तिलाटांड़ के समीप स्थित है। इस कंपनी के द्वारा उत्तम किस्म की ईंटो का निर्माण किया जाता है, जिसका प्रयोग आमतौर पर घरों को बनाने में किया जाता है।
इस कंपनी के मालिक आशुतोष महतो है, जिनके द्वारा इसे संचालित किया जाता है। DMF BRICKS पिछले कई वर्षो से अनेक प्रकार की ईंटो का निर्माण कर रही है और ईंटो की मजबूती के लिए पुरे धनबाद जिले में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।
इस कंपनी के द्वारा उत्तम किस्म की ईंटों का निर्माण किया जाता है। ईटों में भी कई किस्म के होते हैं जिन्हें आमतौर पर एक नंबर ईंट, दो नंबर ईंट, मीठा ईंट, गोरिया ईंट, झावा ईंट, टुकड़ा ईंट आदि के नामों से जाना जाता है। ईंटों का यह वर्गीकरण उसकी मजबूती के आधार पर किया जाता है। ज्यादा मजबूत ईंट पानी से कम प्रभावित होता है और पानी के संपर्क में आने पर भी वह खराब नहीं होता है यानी कि गलेगा नहीं।