दक्षिण अमेरिका (South america )

 दक्षिण अमेरिका

  • यह पनामा नहर द्वारा उत्तरी अमेरिका से अलग होता है। 
  • दक्षिण अमेरिका की अवस्थिति 
    • उत्तर में – कैरीबियन सागर
    • दक्षिण-पूर्व में – दक्षिणी अटलांटिक महासागर
    • उत्तर-पूर्व में – उत्तरी अटलांटिक महासागर 
    • पश्चिम में  – प्रशांत महासागर स्थित है। 
  • यह महाद्वीप विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। 

विश्व का सबसे बड़ा 

महाद्वीप

क्षेत्रफल की दृष्टि से 

महाद्वीप

जनसँख्या की दृष्टि से

देश 

क्षेत्रफल की दृष्टि से

देश

जनसँख्या की दृष्टि से

1.एशिया 

2.अफ्रीका 

3.उत्तरी अमेरिका

4.दक्षिण अमेरिका

5.अंटार्कटिका 

6.यूरोप 

7.ऑस्ट्रेलिया 

1.एशिया 

2.अफ्रीका 

3.यूरोप

4.उत्तरी अमेरिका

5.दक्षिण अमेरिका

6. ऑस्ट्रेलिया

7.अंटार्कटिका

1.रूस 

2.कनाडा 

3.चीन 

4.USA 

5.ब्राज़ील

6.ऑस्ट्रेलिया

7.भारत 

8.अर्जेंटीना 

1.चीन

2.भारत

3.संयुक्त राज्य अमेरिका

4.इंडोनेशिया

5.ब्राजील 

6.पाकिस्तान

7. बांग्लादेश

8.नाईजीरिया

महाद्वीप का सबसे बड़ा देश 

क्षेत्रफल की दृष्टि से 

जनसँख्या की दृष्टि से

एशिया

  1. रूस 
  1. चीन 

अफ्रीका

  1. अल्जीरिया
  1. नाइजीरिया

उत्तर अमेरिका

  1. कनाडा
  1. संयुक्त राज्य अमेरिका  
  2. मैक्सिकों  
  3. कनाडा

दक्षिण अमेरिका

  1. ब्राज़ील 
  2. अर्जेंटीना
  1. ब्राज़ील
  2. कोलंबिया
  3. अर्जेंटीना

यूरोप

  1. रूस
  2. यूक्रेन
  3. फ्रांस
  1. रूस

ऑस्ट्रेलिया

  1. ऑस्ट्रेलिया
  1. ऑस्ट्रेलिया

 

  • दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मेक्सिको तथा कैरीबियन द्वीप समूह को सम्मिलित रूप से ‘लैटिन अमेरिका’ कहते हैं । 
  • दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी भाग में ‘टियरा-डेल-फ्यूगो’ द्वीप स्थित है
    • टियरा-डेल-फ्यूगो’ द्वीप पर दक्षिण अमेरिका का दक्षिणतम बिंदु ‘केप हॉर्न(हॉर्न अंतरीप) स्थित है। 
    • टियरा-डेल-फ्यूगो द्वीप ‘मैगलन जलसंधि’ द्वारा दक्षिण अमेरिका की मुख्य भूमि से अलग होता है। 
  • प्रशांत महासागर में स्थित ‘गालापागोस द्वीप’ (इक्वाडोर के अधिकार क्षेत्र में) तथा दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित ‘फॉकलैंड द्वीप’ दक्षिण अमेरिका के प्रमुख द्वीप हैं। 
    • फॉकलैंड द्वीप (यूनाइटेड किंगडम का अधिकार)
    • अर्जेंटीना व यूनाइटेड किंगडम के मध्य विवादित द्वीप है 
  • दक्षिण अमेरिका को भौतिक विशेषताओं के आधार पर चार भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है
    1. पश्चिमी तटीय मैदान 
    2. पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र 
    3. मध्यवर्ती मैदान 
    4. पूर्वी उच्चभूमि

पश्चिमी तटीय मैदान (Western Coastal Plain)

  •  इसी भाग में दक्षिण अमेरिका का ‘अटाकामा’ मरुस्थल’ स्थित है। 

पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र (एंडीज़ पर्वत) (Western Mountain Region)

  • प्रशांत महासागरीय प्लेट व दक्षिण अमेरिकी प्लेट की टक्कर के कारण दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी भाग में एंडीज़ पर्वत श्रेणी का विकास हुआ है । 
  • विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रेणी – एंडीज़ पर्वत श्रेणी
  • हिमालय के बाद दूसरी सबसे ऊँची नवीन पर्वत श्रेणी – एंडीज़ पर्वत श्रेणी
  • एंडीज़ पर्वत श्रेणी की सर्वोच्च चोटी –  ‘एकांकागुआ’ (6,960 मी.) 
  • एंडीज़ पर्वत श्रेणी के मध्य ऊँचे पठारी क्षेत्र पाया जाता है।
    • इक्वाडोर का पठार
    • पेरू का पठार
    • बोलीविया का पठार आदि 
      • बोलीविया के पठार को ‘अल्टी-प्लेनो’ भी कहते हैं। 
      • यह टिन के भंडार के दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है। 
      • बोलीविया के पठार पर ‘टिटिकाका झील’ अवस्थित है 
        • टिटिकाका झील विश्व की सबसे ऊँची नौगम्य झील है। 
        • बोलीविया की पूर्व राजधानी ‘ला-पाज़’ टिटिकाका के किनारे ही अवस्थित है
    • ‘माट्रो-ग्रोसो पठार’ का विस्तार –  ब्राज़ील और बोलीविया में 
    • ब्राज़ीलियन उच्चभूमि/पठार – लौह अयस्क के भंडार हेतु महत्त्वपूर्ण है। 
  • विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत – ‘ओजोस डेल सलाडो ‘ (6,908 मी.)

मध्यवर्ती मैदान (Middle Plain)

  •  इस मैदानी क्षेत्र में ओरिनिको, अमेज़न और प्लाटा जैसी नदियों का प्रवाह होता है। 

पूर्वी उच्चभूमि (Eastern Highlands) 

  • उत्तरी क्षेत्र में – गुयाना का पठार 
    • गुयाना पठार में विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात-‘एंजेल जलप्रपात’ स्थित है जो कैरोनी नदी ( कैरो) की सहायक नदी ‘चुरुन’ पर अवस्थित है।
    • कैरोनी नदी, ओरिनिको नदी की सहायक नदी है। 
  • एंजेल जलप्रपात वेनेजुएला के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है।
  • पूर्वी क्षेत्र में – ब्राज़ील के पठार 
  • दक्षिणी भाग – पेटागोनिया पठार 

महत्त्वपूर्ण नदियाँ एवं उनकी विशेषताएँ 

 अमेज़न नदी

  • उद्गमः एंडीज़ पर्वत, पेरू
  • मुहानाः अटलांटिक महासागर 
  • इसके मुहाने को विषुवत् रेखा काटती है। 
  • अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी
  • जल आयतन की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी  नदी
  • विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी  (पहली – नील नदी )
  • अमेज़न बेसिन पाये जाने वाले विषुवत्रेखीय वनों को ‘सेल्वास’ कहते हैं। 
  •  सहायक नदी – 
    • ‘मडीरा’ इसकी सबसे बड़ी सहायक नदी है। 
    • निग्रो और अमेज़न नदियों के संगम पर ‘मानोस’ शहर अवस्थित है। 
    • मानोस शहर रबर संग्रहण केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है।

 मैग्डलेना नदी

  • उद्गमः एंडीज़ पर्वत, कोलंबिया
  • मुहाना: कैरीबियन सागर 
  • यह कोलंबिया की महत्त्वपूर्ण नदी है। 
  • यह एंडीज़ पर्वत के कॉर्डिलेरा ऑक्सीडेंटल व कॉर्डिलेरा ओरिएंटल के मध्य निर्मित भ्रंश से होकर गुज़रती है। 

साओ फ्रांसिस्को नदी

  • उद्गमः ब्राज़ीलियन उच्चभूमि 
  • मुहानाः अटलांटिक महासागर पाली भाका
  • यह ब्राज़ील की एक महत्त्वपूर्ण नदी है। 

ओरिनिको 

  • उद्गमः एंडीज़ पर्वत
  • मुहाना: अटलांटिक महासागर 
  • यह कोलंबियावेनेजुएला की महत्त्वपूर्ण नदी है। 
  • सहायक नदीः कैरोनी 
    • विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात-‘एंजेल जलप्रपात’कैरोनी नदी (कैरो) की सहायक नदी ‘चुरुन’ पर अवस्थित है।
    • एंजेल जलप्रपात वेनेजुएला के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है।

पराना नदी

  • उद्गमः ब्राज़ीलियन उच्चभूमि 
  • मुहानाः अटलांटिक महासागर के रियो डी-ला-प्लाटा ज्वारनदमुख में। 
  • यह दक्षिण अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। 
  • इस नदी के किनारे अर्जेंटीना का ‘रोज़ारियो’ शहर अवस्थित है। 
  • पराना नदी पर ‘इतेपु’ बांध(ब्राज़ील) निर्मित किया गया है 
  • सहायक नदीः पराग्वे

पराग्वे नदी

कोलोरैडो नदी

  • उद्गम: एंडीज़ पर्वत 
  • मुहानाःबाहिया ब्लांका की खाड़ी (अटलांटिक महासागर) , 
  • अर्जेंटीना में प्रवाहित होती है। 

नेग्रो

  • उद्गमः एंडीज़ पर्वत 
  • मुहानाःसैन मैटिआस की खाड़ी (अटलांटिक महासागर)

दक्षिण अमेरिका की प्रमुख खाड़ी

  1. वेनेजुवेला की खाड़ी 
  2. डेरियन की खाड़ी
  3. पनामा की खाड़ी
  4. गुयाक्विल की खाड़ी
  5. कारकोबादो की खाड़ी
  6. पेनास की खाड़ी
  1. साल्वाडोर की खाड़ी
  2. सैन मैटिआस की खाड़ी
  3. सैन जॉर्ज की खाड़ी
  4. ग्रांडे की खाड़ी

दक्षिण अमेरिका की प्रमुख प्रायद्वीप

  1. ताइताव प्रायद्वीप
  1. वाल्देस प्रायद्वीप

दक्षिण अमेरिका की प्रमुख जलसंधियाँ

  1. मैगलन जलसंधि
  1. ड्रेक पैसेज

सैन जॉर्ज की खाड़ी  

सैन मैटिआस की खाड़ी 

  • वाल्देस प्रायद्वीप के उत्तर में अटलांटिक महासागर में अवस्थित

गुयाक्विल की खाड़ी

  • इक्वाडोर के पश्चिम, प्रशांत महासागर में अवस्थित

पेनास की खाड़ी 

  • दक्षिणी चिली (प्रशांत महासागर) में अवस्थित 

वाल्देस प्रायद्वीप 

  • अर्जेंटीना के इस प्रायद्वीप के उत्तर में सैन मैटिआस (अर्जेंटीना) खाड़ी स्थित है और यह अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है। 

ताइताव प्रायद्वीप 

  • पेनास की खाड़ी एवं प्रशांत महासागर से घिरा हुआ दक्षिणी चिली में अवस्थित। 

मैगलन जलसंधि 

  • दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी भाग को टियरा-डेल-फ्यूगो से अलग करती है। 

ड्रेक पैसेज

  • यह जलसंधि दक्षिण अमेरिका एवं अंटार्कटिका को अलग करती है 
  • दक्षिण अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है।

दक्षिण अमेरिका की वनस्पतियों का स्थानीय नाम 

  • उष्ण कटिबंधीय वनस्पति  – सेल्वास वनस्पति
    • सेल्वास वनों में ‘बाल्सा’ नामकविश्व की सबसे हल्की लकड़ी पाई जाती है। 
  • उष्ण कटिबंधीय सवाना 
    • उत्तरी क्षेत्रलानोस वनस्पति
    • दक्षिणी क्षेत्रकंपोस वनस्पति
  • उपोष्ण कटिबंधीय वनस्पति 
    • बोलीविया, ब्राज़ील, उत्तरी अर्जेंटीना व पश्चिमी पराग्वे के क्षेत्र में – ‘ग्रान चाको’ 
      • ‘क्वेब्रेको’ ग्रान चाको वनों का प्रमुख पेड़ है। 
      • इसे कुल्हाड़ी तोड़ पेड़ भी कहा जाता है
      • एंडीज़ पर्वत के पूर्वी ढाल पर पाये जाने वाले वनों को ‘मोंटाना वन’ कहते हैं।
  • शीतोष्ण कटिबंधीय वनस्पति 

प्राकृतिक संसाधन (Natural Resources)

  • दक्षिण अमेरिका के वनस्पति : महोगनी, वाल्सा, कार्नोबा, सिनकोना, चिकिल आदि वृक्ष 
    • ‘कार्नोबा’ के मोम का उपयोग मोमबत्ती बनाने, फर्नीचर व जूतों को पॉलिश करने में किया जाता है। 
  • ‘सिनकोना पौधे ‘ का उपयोग मलेरिया की ‘कुनैन औषधि’ बनाने में किया जाता है। 
  • अमेज़न नदी द्रोणी को रबर के वृक्षों का मूल स्थान माना जाता है। 
  • दक्षिण अमेरिकाके प्रमुख वन्य जीव – ‘केंडोर’, ‘रीआ’ व ‘मकड़ा-बंदर’ 
  • केंडोरविश्व का सबसे बड़ा शिकारी पक्षी है 
  • रीआन उड़ सकने वाला पक्षी है। 
  •  ‘ऐनाकोंडा सांप ‘ अमेज़न नदी बेसिन में पाया जाता है।
  • ऊँट प्रजाति का जंतु ‘लामा’ का उपयोग एंडीज़ पर्वतमाला के ऊँचे भागों में बोझा ढोने में किया जाता है।

कृषि (Agriculture) 

  • अर्जेंटीना और उरुग्वे में स्थित ‘पंपास का मैदान’ गेहूँ के उत्पादन के लिये विश्व प्रसिद्ध है। 
    • पंपास क्षेत्र में पशुओं के लिये पोषक ‘अल्फा-अल्फा’ घास का उत्पादन किया जाता है।
  • अर्जेंटीना के ‘ग्रान चाको’ क्षेत्र में गेहूँ का उत्पादन होता है
  • ब्राज़ील व अर्जेंटीना में मक्का की कृषि की जाती है। 
  • मक्का दक्षिण अमेरिका की मूल फसल है। 
  • ब्राज़ील के उच्च भूमि वाले क्षेत्रों में लाल मृदा (टेरारोसा) का विकास हुआ है
  • कहवा उत्पादन में ब्राज़ील विश्व में प्रथम स्थान रखता है। 
  • अमेज़न बेसिन में पारा नदी के मुहाने पर स्थित ‘बेलेम बंदरगाह’ रबर निर्यात की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है।

दक्षिण अमेरिका के प्रमुख झील

  1. टिटिकाका झील
  2. मराकैबो झील
  3. पोपो झील

टिटिकाका झील

  • बोलीवियापेरू के मध्य अवस्थित है। 
  • टिटिकाका झील के तट पर बोलीविया की पूर्व राजधानी ‘ला-पाज़’ स्थित है। 
  • यह विश्व की सबसे ऊँची नौगम्य झील है। 

मराकैबो झील

  • दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है। 
  • यह वेनेजुएला के उत्तर में स्थित, तेल उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है। 

पोपो झील

दक्षिण अमेरिका के प्रमुख मरुस्थल 

  1. अटाकामा  मरुस्थल
  2. पेटागोनिया मरुस्थल

अटाकामा  मरुस्थल

  • चिली व दक्षिण पेरू में 
  • विश्व का सबसे शुष्कतम मरुस्थल है। 
  • यहाँ विश्व का सबसे बड़ा नाइट्रेट भंडार पाया जाता है। 

पेटागोनिया मरुस्थल

  • अर्जेंटीना में सबसे बड़ा रेगिस्तान
  • यह शीतोष्ण मरुस्थल है। 

दक्षिण अमेरिका के प्रमुख उच्चभूमि

  1. गुयाना उच्चभूमि
  2. ब्राज़ीलियन उच्चभूमि
  3. बोलीविया उच्चभूमि

 दक्षिण अमेरिका के मुख्य देश एवं उनकी विशेषताएँ

ब्राजील देश

  • राजधानी-  ब्राज़ीलिया 
  • ब्राजील का मुद्रा Brazilian real
  • राष्ट्रभाषा – पुर्तगाल
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश 
  • विश्व में क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से पाँचवा बड़ा देश है। 
  • विश्व का एकमात्र देश जहाँ से विषुवत एवं मकर दोनों रेखाएँ गुज़रती हैं। 
  • ब्राज़ील को ‘कहवा का घर’ (कॉफी हाउस) कहा जाता है।
  • ब्राज़ील का सबसे बड़ा शहर ‘साओ-पॉलो’ 
    • ‘साओ-पॉलो’ दक्षिणी गोलार्द्ध का भी सबसे बड़ा शहर है।
  • ब्राज़ील का  ‘कॉफी बंदरगाह’ – सैंटोस बंदरगाह 
    • साओ-पॉलो से सैंटोस बंदरगाह तक चलने वाली रेल को ‘कॉफी रेल’ कहा जाता है। 
  • ‘फजेंडा’  – कहवा के बड़े-बड़े बागानों को कहा जाता है। 
  • ‘ब्रासिल’ वृक्ष के नाम पर देश का नाम ब्राज़ील पड़ा है। 
  • ब्राज़ील में मकर रेखा के समीप साओ पॉलो स्थित है। 
  • प्रमुख शहरसाओ-पॉलो, रियो-डी जेनेरो ,सेंटोस 
  • ब्राज़ील सोयाबीन के उत्पादन में संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।
  • ‘इताब्रिरा'(itabira) लौह अयस्क उत्पादन का केंद्र है।

अर्जेंटीना देश

  • अर्जेंटीना की राजधानी ‘ब्यूनस आयर्स’ 
  • अर्जेंटीना का मुद्रा Argentine Peso
  • अर्जेंटीना के दक्षिण सीमा पर टियरा-डेल-फ्यूगो द्वीप स्थित है। 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से दक्षिण अमेरिका का बड़ा देश 
  • जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिण अमेरिका का बड़ा देश
  • अर्जेंटीना का ‘गेहूँ का अर्द्धचंद्राकार क्षेत्र’ – रोज़ारियो से बाहिया ब्लांका तक
    • गेहूँ का सर्वाधिक उत्पादन
  • अर्जेंटीना में ही शीतोष्ण मरुस्थलपेटागोनिया मरुस्थल 
  • दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी –  ‘एकांकागुआ’ (अर्जेंटीना में)
  • दक्षिण अमेरिका की सबसे नीचा स्थान –  ‘वाल्देस प्रायद्वीप’
  • अर्जेंटीना केप्रमुख शहर – रोज़ारियो, ब्यूनस आयर्स
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे गर्म स्थान –  ‘रिवाडाविया'(अर्जेंटीना
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे ठंडा स्थान‘सरमेंटो’ (अर्जेंटीना
  • अर्जेंटीना के पशु फर्मों को ‘एक्टांशिया’ तथा पशुपालकों को ‘ग्वाचो‘ कहते हैं। 

ऊरुग्वे देश

  • उरुग्वे की राजधानी ‘मॉन्टेवीडियो’ 
  • उरुग्वे का मुद्रा Peso
  • ऊरुग्वे में पहला फीफा विश्व कप फुटबॉल मैच (1930) खेला गया था।
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का दूसरा सबसे छोटा देश है 
  • उरुग्वे दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक नगरीकृत देश है।
  • दक्षिण अमेरिका का एकमात्र देश जो पूर्ण रूप से मकर रेखा के दक्षिण में स्थित है। 
  • दक्षिण अमेरिका का एकमात्र देश ,जो उष्णकटिबंधीय प्रदेश में स्थित नहीं है।

पेरू देश

  • पेरू दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा देश है। 
  • पेरू की राजधानी –  ‘लीमा’ 
  • पेरू का मुद्रा – Sol 
  • पेरू, एंग्लोबीज मछली का सर्वाधिक उत्पादन करता है।

इक्वाडोर देश

  • इस देश का नाम इक्वाडोर पड़ा – 0° अक्षांश के नाम पर
  • इक्वाडोर की राजधानी ‘क्विटो’ 
  • इक्वाडोर का मुद्रा – USA Dollar
  • इक्वाडोर का सबसे बड़ा बंदरगाह शहर –  ‘ग्वायाक्विल’ (प्रशांत महासागर के तट पर अवस्थित) 
  • ‘पर्ल ऑफ द पैसिफिक’ – ग्वायाक्विल शहर को 
  • विश्व में सर्वाधिक केला निर्यात करने वाला देशइक्वाडोर
  • इक्वाडोर की सबसे ऊँची चोटी ‘चिंबोराज़ो’ (6,267 मीटर) है। 

चिली देश

  • चिली की राजधानी –  ‘सैंटियागो’ 
  • चिली का मुद्रा – चिली पेसो 
    • सैंटियागो, शराब उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है। 
  • चिली का ‘वालपरेजो -दक्षिणी गोलार्द्ध में सर्वाधिक शराब उत्पादन के लिये प्रसिद्ध 
  • विश्व का सबसे शुष्क स्थान‘अरिका’ चिली में अवस्थित है। 
    • कलिचे’ के भंडार – ‘नाइट्रेट प्राप्त होता है। 
  • ‘घोस्ट टाउन’ या ‘प्रेतों का नगर’ – अरिका को
  • विश्व का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक शहर‘चुक्वीकमाटा’ ,चिली में 
  • चिली में मकर रेखा के समीप एंटोफगास्ता स्थित है।
  • ‘तांबे की राजधानी’ (कॉपर कैपिटल)  – चिली को 
    • चिली तांबे का प्रमुख उत्पादक देश है।
    • चिली का ‘चुक्वीकमाटा’ तांबे के उत्पादन हेतु विश्व प्रसिद्ध है।
  • अटाकामा मरुस्थल – नाइट्रेट के विशाल भंडार उपस्थित हैं। 

वेनेजुएला देश

पराग्वे देश

कोलंबिया देश

बोलीविया देश

गुयाना देश

सूरीनाम

फ्रेंच गुयाना

अरूबा 

  • नीदरलैंड द्वारा प्रशासित
  • अरूबा की राजधानी –  Oranjestad (ओरंजेस्टड) 
  • अरूबा का मुद्रा – Aruban florin (अरूबाई फ्लोरिन) 

त्रिनिदाद और टोबैगो

  • राजधानी: पोर्ट ऑफ स्पेन
  • मुद्रा: त्रिनिदाद और टोबैगो डॉलर

अन्य तथ्य 

  • दक्षिण अमेरिका में प्रजातियाँ 
    1. अमेरिकन इंडियन
    2. अश्वेत 
    3. यूरोपीयन 
    4. ‘मैस्टिजो’ (अमेरिकन इंडियन व यूरोपीय प्रजाति के मिश्रण)
    5. ‘मुलैटो’ (अश्वेत तथा यूरोपीय प्रजाति के मिश्रण)
    6. ‘बो’ (अश्वेत तथा इंडियन प्रजाति के मिश्रण)
  • दक्षिण अमेरिका का ‘ट्रांस-एंडियन रेलमार्ग’ 
    • वालपराजो(चिली ) को ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) से जोड़ता है। 
    • यह रेलमार्ग एंडीज़ पर्वत श्रेणी के ‘उस्पलाता दर्रा‘ व अर्जेंटीना के ‘मेंडोज़ा शहर’ से होकर गुज़रता है। 
  • दक्षिण अमेरिका के दो स्थलबद्ध देश हैंबोलीविया तथा पराग्वे  
  • विश्व का दक्षिणतम अधिवासीय स्थान –  ‘उशुइया’(टियरा डेल फ्यूगो द्वीप पर अवस्थित) 
  • दक्षिण अमेरिका का दक्षिणतम बिंदु‘केप हॉर्न’
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे शुष्क स्थान –  ‘अरिका’ (चिली
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे अधिक वर्षाक्यूबिडो’ (कोलंबिया)
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे गर्म स्थान –  ‘रिवाडाविया'(अर्जेंटीना
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे ठंडा स्थान‘सरमेंटो’ (अर्जेंटीना
  • दक्षिण अमेरिका को ‘पक्षियों का महाद्वीप” कहते हैं। 
  • दक्षिण अमेरिका में विषुवत रेखाइक्वाडोर, कोलंबिया और ब्राज़ील से होकर गुजरती है, 
  • दक्षिण अमेरिका में मकर रेखाचिली,अर्जेंटीना, पराग्वे और ब्राज़ील से होकर गुजरती है। 

 

Leave a Reply