विश्व खाद्य पुरस्कार (World Food prize) 2022 किसे दिया जायेगा

 MAY 2022 CURRENT AFFAIRS

Q. विश्व खाद्य पुरस्कार (World Food prize) 2022 किसेदिया जायेगा? 

ANS  : ‘सिंथिया रोसेनज़वेग’(Dr. Cynthia Rosenzweig)

EXPLANATION : 

  • विश्व खाद्य पुरस्कार (World Food prize) 2022  नासा की जलवायु अनुसंधान वैज्ञानिक ‘सिंथिया रोसेनज़वेग’(Dr. Cynthia Rosenzweig) को दिया जायेगा । 

  • हाल ही में विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन ने विश्व खाद्य पुरस्कार 2022 की विजेता संयुक्त राज्य अमेरिका की डॉ सिंथिया रोसेनज़विग के नाम की घोषणा की।

  • डॉ सिंथिया रोसेनज़विग को 2,50,000 अमेरिकी डॉलर नकद पुरस्कार मिलेगा ।

  • 2021 में  डॉ. शकुंतला हरक सिंह थिल्स्टेड(Shakuntala Haraksingh Thilsted) ने विश्व खाद्य पुरस्कार 2021  जीता था 

  • 2020 में भारतीय मूल के अमेरिकी मृदा वैज्ञानिक डॉ. रतन लाल(Dr. Rattan Lal) ने पुरस्कार जीता था।

विश्व खाद्य पुरस्कार(World Food prize)

  • विश्व खाद्य पुरस्कार, विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है ।

  • विश्व खाद्य पुरस्कार की शुरुआत 1986 में की गई थी।

  • 1987 में विश्व खाद्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन थे,जिन्हें भारत में हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है

  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अक्तूबर में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य दिवस (16 अक्तूबर) पर या उसके आसपास प्रस्तुत किया जाता है।

  • वर्ल्ड फूड प्राइज़ फाउंडेशन अमेरिका के डेस मोइनेस (Des Moines) में स्थित है।

  • इसे “खाद्य और कृषि के लिये नोबेल पुरस्कार” (Nobel Prize for Food and Agriculture) कहा जाता है।

Leave a Reply