23 October 2024 Current Affairs

  • Post author:
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के लिए अपने विकास अनुमानों को बनाए रखा है, जिसमें FY25 में अर्थव्यवस्था के 7% और FY26 में 6.5% की वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया गया है।
  • पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के  अगले चीफ जस्टिस के रूप में न्यायमूर्ति याह्या अफरीदी को चुना।
  • विश्व विकास सूचना दिवस हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था ।
  • वर्ष 1948 से हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 24वीं राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिपकर्नाटक ने कुल 392 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनकर शीर्ष स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र ने 378 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि राजस्थान 248 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • 24 से 31 अक्टूबर वैश्विक मीडिया और सूचना साक्षरता सप्ताह
  • निरस्त्रीकरण सप्ताह 2024 : 24-30 अक्टूबर ।
  • संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (COP16) की शुरुआत कोलंबिया में हुई । 
  • दीपिका कुमारी ने 20 अक्टूबर 2024 को मैक्सिको के त्लाक्सकाला में आयोजित 2024 तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में महिला रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक जीता। फाइनल में वह चीनी तीरंदाज ली जियामन से 6-0 से हार गईं। ली जियामन उस चीनी महिला तीरंदाजी टीम का हिस्सा थीं जिसने पेरिस 2024 में रजत पदक जीता था।  तीरंदाजी विश्व कप फाइनल 2024 में रजत पदक, दीपिका द्वारा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में जीता गया छठा पदक था। 30 वर्षीय दीपिका कुमारी ने 2011, 2012, 2013, 2015 और 2024 संस्करण में रजत पदक जीता जबकि 2018 संस्करण में उन्होंने कांस्य पदक जीता।
  • इज़राइल ने एशियाई विकास बैंक (ADB) के 69वें सदस्य और 20वें गैर-क्षेत्रीय सदस्य के रूप में आधिकारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की ।
  • मिस्र ने 20 अक्टूबर, 2024 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा औपचारिक रूप से ‘मलेरिया-मुक्त’ घोषित होकर एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धि हासिल की है।  
  • मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को मालदीव की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और वित्तीय समावेशन एवं लेन-देन की दक्षता में सुधार के लिए लागू करने की घोषणा की है।
  • 16 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने   विशाखापत्तनम में शिप बिल्डिंग सेंटर (एसबीसी) में अपनी चौथी परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल (एसएसबीएन) पनडुब्बी को लॉन्च किया है।  इसका कोड नेम कोडनेम S4 है। ये 3500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल से लैस है। भारत की पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र को S1 नाम दिया था, आईएनएस अरिहंत को S2, आईएनएस अरिघात को S3, आईएनएस अरिदमन को S4 नाम दिया गया है।