- बाजीराव द्वितीय(1796-1818) : माधव राव नारायण के पश्चात् रघुनाथ राव का पुत्र बाजीराव द्वितीय पेशवा बना।
- 1802 में बाजीराव द्वितीय से अंग्रेज़ों ने ‘बसीन की संधि’ की। इस संधि के कारण पेशवा कंपनी के प्रभुत्व में आ गया।
- बाजीराव द्वितीय के समय द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1803-1805) हुआ।
- द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध में अंग्रेजों की विजय हुई।
- तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1816-1819) में भी मराठा हार गए। इसके बाद पेशवा का पद हमेशा के लिये समाप्त हो गया। बाजीराव द्वितीय को अंग्रेज़ों ने वार्षिक पेंशन देकर कानपुर के निकट बिठूर भेज दिया।
- 1851 में बाजीराव द्वितीय की मृत्यु के बाद अंग्रेजों ने उसके पुत्र नाना साहब (धोंधू पंत) को पेंशन देने से इनकार कर दिया।
- नाना साहब ने 1857 के विद्रोह में भाग लिया। अंग्रेजों द्वारा दमन प्रक्रिया आरंभ होने पर वह नेपाल भाग गया।