जयपुर की स्थापना 1727 में आमेर के कछवाहा राजपूत शासक सवाई जय सिंह द्वितीय ने की थी। यह आधुनिक भारत के सबसे शुरुआती नियोजित शहरों में से एक है, जिसे विद्याधर भट्टाचार्य ने डिजाइन किया था।
इसे भारत का पेरिस भी कहा जाता है। इसकी खूबसूरती के कारण सी.वी. रमन ने इसे “गौरव का द्वीप” कहा था।
जयपुर में आमेर किला और जंतर मंतरदो विश्व धरोहर स्थल हैं।
जयपुर सैन्य स्टेशन भारत में दूसरा सैन्य स्टेशन बन गया है, जिसमें प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क बनाई गई है। प्लास्टिक अपशिष्ट सड़क वाला पहला सैन्य स्टेशन असम के गुवाहाटी में नारंगी सैन्य स्टेशन था, जिसे 2019 में बनाया गया था।
द्रव्यवती नदी (Dravyavati River), जयपुर शहर से होकर बहती है।