गंगा नदी
« Back to Glossary Index
  • गंगा नदी अपवाह तंत्र – सतोपथ हिमानी से निकलअलकनंदा और गोमुख’ के निकट ‘गंगोत्री हिमनद‘ से निकलभागीरथी,देवप्रयाग में मिलने के बाद संयुक्त रूप से गंगा कहलाती हैं। 
  • बायें तट से मिलने वाली सहायक नदियाँ – रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, बाघमती, कोसी एवं महानंदा (बायें तट से मिलने वाली अंतिम नदी)
  • दांए तट से मिलने वाली सहायक नदियाँ – यमुना, सोन, टोंस, कर्मनाशा
  • अलकनंदा की सहायक नदियाँ, जैसे- ‘पिंडार नदी‘ बायें तट से कर्णप्रयाग‘ में तथा मंदाकिनी नदी दायें तट से ‘रुद्रप्रयाग‘ में इससे आकर मिलती हैं। धौली गंगा व विष्णगंगा अलकानंदा की अन्य सहायक नदियाँ हैं। बद्रीनाथ का मंदिर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है।

स्थान

नदी-संगम

विष्णुप्रयाग

धौलीगंगा + अलकनंदा

कर्णप्रयाग 

पिंडार + अलकनंदा

रूद्रप्रयाग

मंदाकिनी + अलकनंदा

देवप्रयाग

भागीरथी + अलकनंदा

 

Tributaries of the Ganges
Tributaries of the Ganges
  • गंगा पूर्व दिशा में पश्चिम बंगाल के फरक्का (गंगा डेल्टा का सबसे उत्तरी बिंदु) तक बहती है, जहाँ यह दो धाराओं में बँट जाती है एक धारहुगली (पश्चिम बंगाल) के नाम से जानी  जाती है तथा दूसरी धारभागीरथी के रूप प्रवाहित होती हुई बांग्लादेश में प्रवेश करती है, जहाँ ब्रह्मपुत्र नदी से मिलने के बाद यह ‘पद्मा’ और अंततः मेघना नाम से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
  • गंगा के दायें तथा बायें दोनों तटों से अनेक सहायक नदियाँ आकर मिलती हैं, जिनमें ‘यमुना नदी’ सबसे बड़ी सहायक नदी है, जो बंदरपूंछ चोटी के यमुनोत्री हिमनद से निकलती है तथा इलाहाबाद में गंगा के दायें तट पर मिलती है। सोन भी गंगा से दायें तट पर मिलती है। 
  • चंबल, सिंध, बेतवा, केन इत्यादि नदियाँ यमुना के दायें तट की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
  • चंबल की सहायक नदियों में बनास, काली सिंध, कुनो इत्यादि प्रमुख हैं। बनास की सहायक नदियों में खारी एवं धुंद प्रमुख है। 
  • कोसी, गंगा के बायें तट से मिलती है। इसके द्वारा अपने नदी मार्ग के अधिक कटाव तथा मार्ग परिवर्तन के कारण ही इसे बिहार का शोक‘ कहते हैं। गोमती, घाघरा, गंडक आदि गंगा के बायें तट पर मिलने वाली अन्य सहायक नदियाँ हैं। 
  • दामोदर, हुगली के दायें तट की एक प्रमुख नदी है। इसे ‘बंगाल का शोक’ कहते हैं।
  •  गंगा नदी पर ही ‘राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1’ (इलाहाबाद से हल्दिया तक) स्थित है।

गंगा नदी से संबंधित विशेष तथ्य