• एशियाई खेलों का आयोजन हर चार साल में होता है.
  • इन खेलों का आयोजन एशियाई ओलंपिक परिषद करती है
  • एशियाई खेलों का पहला संस्करण 1951 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था.
  • एशियाई खेलों के संस्करण का आयोजन
    • 22वां/ 2034 – सउदी अरब (रियाद)
    • 21वां/2030 – क़तर (दोहा)
    • 20वां/2026 –  जापान (ऐची-नागोया)
    • 2022 – 23 (19वां) –  चीन के हांग्जो में
    • 2018 में – इंडोनेशिया के जकार्ता
  • लंदन में आयोजित 1948 के ओलंपिक खेल के मौके पर, भारतीय ओलंपिक समिति के प्रतिनिधि और एक प्रसिद्ध खेल प्रशासक गुरु दत्त सोंधी के नेतृत्व में एशियन गेम्स फेडरेशन (AGF) का गठन किया गया था। इस संगठन ने एशियाई खेल के पहले संस्करण के आयोजन की जिम्मेदारी भी संभाली।
  • AGF के नेतृत्व में साल 1978 तक एशियाई खेलों का आयोजन किया गया। उसके बाद एशिया की ओलंपिक काउंसिल (OCA) को ये जिम्मेदारी दे दी गई।
  • थाईलैंड ने सबसे अधिक चार बार प्रतियोगिता की मेजबानी की है, जिसमें साल 1966, 1970, 1978 और साल 1998 का संस्करण शामिल है।
  • भारत ने दो बार एशियाई खेल की मेजबानी की है। साल 1951 में पहला संस्करण आयोजित करने के बाद भारत को दूसरी बार साल 1982 में खेलों के इस महाकुंभ के मेजबानी का अवसर मिला।