- समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले का जन्म महाराष्ट्र के नायगांव में 3 जनवरी, 1831 को हुआ था और 10 मार्च, 1897 को उनकी मृत्यु हो गई।
- वह ज्योतिराव फुले की पत्नी थीं
- भारत का पहला बालिका विद्यालय, “भिड़े वाडा” 1848 में पुणे में सावित्रीबाई ने अपने पति ज्योतिबा फुले की मदद से स्थापित किया था।
- उन्हें मुख्य रूप से ज्ञानज्योति क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के रूप में याद किया जाता है।
उन्होंने दलितों और निम्न जाति की महिलाओं के लिए भी स्कूल खोले और वजीफा देकर सभी को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया। - सावित्रीबाई ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 1852 में महिला सेवा मंडल की शुरुआत की।