संयुक्त राष्ट्र
« Back to Glossary Index
  • संयुक्त राष्ट्र (United Nations) नाम प्रदान किया – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवेल्ट द्वारा 
  • स्थापना24 अक्टूबर, 1945 को 
  • मुख्यालय –  मैनहट्टन द्वीप ,न्यूयार्क में जॉन डी. राकफेलर द्वारा दान दी गई 17 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। यहाँ पर अक्टू 1952 में महासभा की पहली बैठक हुई।
  • वर्तमान सदस्य देशों की संख्या193  (193 वां देश – दक्षिणी सूडान, 2011 में)
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव – एंटोनियो गुटेरेस (पुर्तगाली) ; First – त्रिग्वेली (नार्वे)
  • संयुक्त राष्ट्र की प्रथम उपमहासचिव – सुश्री लुईस फेचेत (कनाडा),1998 को
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की मान्यता प्राप्त भाषाएँ6 भाषाएँ अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी रुसी अरबी एवं स्पेनिश

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना से सम्बंधित  घोषणा  या सम्मेलन 

  • ब्रिटेन के सैंट जेम्स पैलेस की घोषणा (12 जून, 1941), 
  • एटलांटिक चार्टर (14 अगस्त, 1941), 
  • संयुक्त राष्ट्र घोषणा (1 जनवरी, 1942), 
  • मास्को घोषणा (30 अक्टूबर, 1943), 
  • तेहरान सम्मेलन (1 दिसम्बर, 1943) एवं 
  • डम्बर्टन ओक्स सम्मेलन (वाशिंगटन डी.सी.) (अगस्त-अक्टूबर, 1944) 
  • 1941 का चार्टर ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल तथा अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवेल्ट का संयुक्त प्रयास था। 

  • दुनिया के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय संगठन 
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के संस्थापक देशों की संख्या – मूलतः 51
  • अनुच्छेद 97 के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव का कार्यकाल पांच साल का होता है। 
  • भारत 30 अक्टूबर, 1945 ई. को UNO सदस्य बना। 
  • सं.रा. संघ का चार्टर ही इसका संविधान है, इसमें 111 धाराएँ एवं 19 अध्याय हैं।
  • UNO का ध्वज– हल्की नीली पृष्ठ भूमि पर ऊपर से खुली दो जैन वक्राकार शाखाओं के बीच स्थित विश्व का मानचित्र। 
  • Designed by: Donal McLaughlin/डोनल मैकलॉघलिन (emblem only)
  • Adopted: 7 December, 1946
  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तीसरे अध्याय के अनुच्छेद 7 के अनुसार इस संस्था के छह मुख्य अंग हैं। 

संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग (Parts of the United Nations)

  • 1. महासभा (General Assembly) 
  • 2. सुरक्षा परिषद् (Security Council)
  • 3.आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (Economic and Social Council) 
  • 4. न्यासपरिषद् (Trusteeship) 
  • 5. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice) 
  • 6. सचिवालय (Secretariat) 
  • इनमें अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (मुख्यालय – नीदरलैंड) को छोड़कर शेष सभी अंग संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय न्यूयार्क में स्थित हैं। 

महासभा (General Assembly) विश्व की लघु संसद 

  • प्रत्येक सदस्य राष्ट्र के प्रतिनिधि इस महासभा के सदस्य होते हैं। 
  • प्रत्येक सदस्य राष्ट्र से महासभा में पाँच प्रतिनिधियों हो सकते हैं, लेकिन उसका वोट सिर्फ एक होता है। 
  • महासभा की बैठक –  वर्ष में कम से कम एक बार
  • सुरक्षा परिषद् के अनुरोध पर महासचिव विशेष सत्र भी बुला सकता है। 
  • अनुच्छेद 18 में महासभा के मतदान प्रक्रिया का वर्णन है। 
  • प्रत्येक नियमित सत्र के आरम्भ में महासभा एक नए अध्यक्ष, 21 उपाध्यक्ष और अपनी सात मुख्य समितियों के सभापति निर्वाचित करती है। 
  • महासभा द्वारा सुरक्षा परिषद् के 10 अस्थायी सदस्यों, आर्थिक तथा सामाजिक परिषद् के 54 सदस्यों एवं न्यास परिषद् के अस्थाई सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है। 

सुरक्षा परिषद (Security Council). 

  • संयुक्त राष्ट्र संघ का कार्यपालिका है।
  • सदस्य –  15 
  • स्थायी सदस्य –  पाँच (अमेरिका, रूस. ब्रिटेन, फ्रांस तथा चीन)
  • अस्थायी सदस्य – दस 
  • अस्थायी सदस्यों को महासभा द्वारा दो वर्ष के लिए चुना जाता है। उनका क्षेत्रीय वितरण इस प्रकार है
  • अफ्रीका एवं एशियाई देश से – 5
  • लैटिन अमेरिका देश से -2
  • पश्चिमी यूरोपियन तथा अन्य देश से – 2 
  • पूर्वी युरोपियन देश से -1 
  • सुरक्षा परिषद् का मुख्य कार्य –  अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा 
  • सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों को वीटो (Veto) का अधिकार है
  • किसी विषय पर निर्णय लेने के लिए 9 मतों की आवश्यकता होती है, परन्तु उसके स्थायी सदस्यों की सहमति आवश्यक है। 
  • एक भी स्थायी सदस्य उससे सहमत नहीं है, तो इसे निषेधात्मक मत (Veto) माना जायेगा। 
  • सुरक्षा परिषद् की बैठक –  14 दिन में एक बार 
  • परन्तु आवश्यकता पड़ने पर 24 घंटे की सूचना पर कभी भी बुलाई जा सकती है।

सं.रा. संघ की सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता

  • सुरक्षा परिषद् में भारत के सात कार्यकाल 
  1. 1950-51
  2. 1967-68
  3. 1972-73
  4. 1977-78
  5. 1984-85
  6. 1991-92
  7. 2011-12 

आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (Economic and Social Council) 

  • 54 सदस्यों वाली यह एक स्थायी संस्था है, जिसके एक तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष पद मुक्त होते रहते हैं। 
  • प्रत्येक सदस्य की अवधि –  3 वर्ष 
  • बैठक वर्ष में दो बार, अप्रैल एवं जुलाई में क्रमशः न्यूयार्क एवं जेनेवा में होती हैं।  
  • इसके अधीन निम्न आयोग कार्य को हैं
    • (1) आर्थिक और रोजगार आयोग
    • (2) जनसंख्या और यातायात आयोग
    • (3) सयुक्त राष्ट्र बाल संकट कोष (UNICEF)

न्याय परिषद् (Trusteeship Council) 

  • सं. रा. संघ चार्टर का अध्याय 8 न्यास परिषद के विषय में उल्लेख करता है। 
  • 1994 ई. में अमेरिका द्वारा प्रशासित प्रशांत द्वीप प्लाऊ के स्वतंत्र होने के साथ ही न्यास परिषद के कार्य लगभग समाप्त हो गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice) 

  • संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख कानूनी संस्था है। 
  • इसे संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के अनुच्छेद 7 के अन्तर्गत प्रमुख अंग के रूप में स्वीकार किया गया है। 
  • स्थापना  – 3 अप्रैल, 1946 ई.
  • मुख्यालयहेग (नीदरलैंड) में 
  • न्यायालय की सरकारी भाषा –  अंग्रेजी एवं फ्रेंच 
  • न्यायाधीश की संख्या –  15 
  • कार्यकाल  – 9 वर्ष 
  • न्यायालय स्वयं अपना सभापति एवं उपसभापति चुनता है जिनका कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। 
  • न्यायालय का निर्णय अंतिम समझा जाता है।  निर्णय की अपील कहीं नहीं हो सकती।
  • 18 मई, 2017 ई. को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने भारतीय मूल के कुलभूषण जाधव पर पकिस्तान द्वारा फांसी पर रोक लगाई थी। 
  • 21 नवम्बर, 2017 ई. को भारत के दलबीर भण्डारी अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में जज के पद पर दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए। 

सचिवालय (Secretariat)

  • संयुक्त राष्ट्र संघ का कार्य प्रबन्ध देखने के लिए एक सचिवालय है। 
  • सचिवालय का प्रबन्ध  – संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव 
  • नियुक्ति – सुरक्षा परिषद् की संस्तुति पर महासभा द्वारा 
  • कार्यकाल  – पाँच वर्ष 
  • महासचिव को दोबारा भी नियुक्त किया जा सकता है। 

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव

नाम

कार्यकाल

विवरण

1

त्रिग्वेली (नार्वे)

पहले  महासचिव

1946 – 1952 

1952 में पद से इस्तीफा

2

डेग हैमरसोल्ड (स्वीडेन)

1953-1961

1961 में हवाई दुर्घटना में मृत्यु

3

यू थांट (म्यांमार)

Asia से पहले  महासचिव

1961-1971

1961 – कार्यवाहक महासचिव

1962 – महासचिव बनाए गए

4

कुर्त वाल्दीहीम (आस्ट्रिया)

1972-1981

5

जेवियर पेरेज द कुइयार(पेरू)

1982-1991

6

बुतरस घाली (मिस्र)

1992-1996

7

कोफी अन्नान (घाना)

1997-2006

8

बान की मून (द. कोरिया)

2007-2016

9

ऐंटोनियों गुटेरस (पुर्तगाल)

2017 – अबतक 

 

संयुक्त राष्ट्र संगठन (United Nations Organization, UNO)