धातु
« Back to Glossary Index
  • धातुएँ प्रकृति में विद्युत धनात्मक होती हैं।
  • उनके संयोजकता कोश (valence shell) में 1, 2 या 3 इलेक्ट्रॉन होते हैं और वे आसानी से अपने इलेक्ट्रॉन दान करके धनात्मक आवेशित धनायन बनाते हैं।
  • संयोजी कोश का इलेक्ट्रॉन खोने के पश्चात ये अक्रिय  गैस का विन्यास  प्राप्त करते हैं।  Na (2,8,1) —-> Na⁺ (2,8) + e⁻
  • विद्युत अपघटन (electrolysis) के समय वह कैथोड पर विमुक्त होते हैं।
  • अधिकांश धातु ऑक्सीजन से क्रिया करके ऑक्साइड बनाते हैं।
  • धातुओं के ऑक्साइड प्रायः क्षारीय होते हैं। ये पानी के साथ क्रिया करके क्षार देते हैं। उदाहरणार्थ NaO, CaO, MgO, KO आदि
  • अधिकांश धातु साधारणतः जैसे  HCl और  H₂SO₄ में घुलकर हाइड्रोजन गैस बनाते हैं।