Time & Work
- A, B और C की दक्षताओं का अनुपात 4 : 5:3 है। एक साथ काम करने पर वे तीनों उस काम को 25 दिनों में पूरा कर लेते है। A और C दोनों मिलकर 35% काम को कितने दिनों में पूरा करेगें ? 15 days
- यदि A एक काम को 20 दिनों में पूरा करता है और B उसी काम को 30 दिनों में पूरा करता है यदि वे एक साथ काम करते हैं तो वे कुल काम को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं? 12 दिनों में
- यदि A किसी कार्य को 20 दिनों में कर सकता है, तो B उसी कार्य को 12 दिनों में कर सकता है। C उसी कार्य को 15 दिनों में कर सकता है तो A, B, C को मिलकर उस कार्य को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे? 5 days
- राहुल काम का \(\frac{4}{5}\) भाग 20 दिनों में पूरा कर सकता है। वह कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा? 25 days
- यदि A और B एक कार्य को 20 दिनों में कर सकते हैं एवं B और C उसी कार्य को 10 दिनों में कर सकते हैं। C और A समान कार्य को 60 दिनों में कर सकते हैं तो A, B, C को मिलकर कार्य पूरा करने में कितना समय लगेगा? 12 days
- यदि A किसी काम को 8 दिनों में कर सकता है और A + B मिलकर उसी काम को 5 दिनों में कर सकते हैं। तो B अकेला उस कार्य को कितने दिनों में कर सकता है? \(\frac{40}{3}\)
- यदि 35 आदमियों के लिए 60 दिनों के लिए भोजन उपलब्ध है। 15 दिनों के बाद 10 नए पुरुष शामिल हो जाते हैं, तो शेष भोजन कुल पुरुषों के लिए कितने दिन चलेगा? 35 days
- 16 पुरुष या 21 महिलाएं या 18 बच्चे एक काम को 93 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 32 पुरुष, 35 महिलाएं और 27 बच्चे एक साथ काम करके पूरे काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे? 18 days
- 3 व्यक्ति एक कार्य को क्रमशः 3 दिन, 4 दिन, 5 दिन में पूरा कर सकते हैं। उनकी दक्षता का अनुपात ज्ञात कीजिये। 20 : 15 : 12
- A किसी काम को 10 दिनों में कर सकता है। B, A की तुलना में 20% अधिक कुशल है । तो B अकेले कितने दिनों में समान कार्य करेगा? \(\frac{25}{3}\)
- A किसी काम को 6 दिनों में कर सकते है और B उसी काम को 5 दिनों में कर सकते है यदि वे एक साथ काम करते है और कुल वेतन ₹550 है, तो दोनों का हिस्सा ज्ञात करें। 250, 300
- यदि A, B और C एक काम को क्रमशः 10, 12, 15 दिनों में पूरा करते हैं और उन्हें कुल मजदूरी ₹4500 प्राप्त होती है। B का हिस्सा ज्ञात करें? 1500
- यदि A अकेले कार्य करते हुए A और B से 4 दिन अधिक लेता है और B अकेले कार्य करते हुए A और B के एक साथ कार्य करने से 9 दिन अधिक लेता है। तो A और B द्वारा मिलकर एक कार्य को पूरा करने में कितने दिन लगते हैं? 6 दिन
- A, B की तुलना में एक काम पूरा करने में 11 दिन अधिक लेता है, जबकि A, C की तुलना में उसी काम को 36 अधिक दिनों में करता है जितने समय में A+B एक साथ मिलकर काम पूरा कर सकता है उतने समय में C अकेले काम पूरा करता है। A अकेले कितने दिनों में वही काम पूरा कर सकता है? 66 दिन
- 5 आदमी एक काम को प्रतिदिन 8 घंटे काम करके 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। प्रतिदिन 4 घंटे कार्य करके उसी कार्य को 5 दिनों में पूरा करने के लिए कितने व्यक्तियों की आवश्यकता होगी? 20
- अगर दिन में 6 घंटे काम करने वाले 12 बढ़ई 240 दिनों में 460 कुर्सियाँ बना सकते हैं, तो प्रत्येक दिन 8 घंटे काम करने वाले 18 बढ़ई द्वारा 360 दिनों में बनाई गई कुर्सियों की संख्या क्या है? 1320
- एक ठेकेदार 92 दिनों में किसी काम को पूरा करने को ठेका लेता है और वह इसके लिए 110 लोगों को काम पर लगाता है। 48 दिनों के बाद वह पाता है की उसने \(\frac{3}{5}\) भाग काम को खत्म कर दिया है, तो काम समय पर खत्म हो इसके लिए वह कितने लोगों को काम पर से हटा सकता है? 30
- 5 पुरुष और 8 महिलाएं एक साथ काम करके एक काम को 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 3 पुरुष और 7 महिलाएं एक साथ उसी काम को 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 1 महिला और 2 पुरुष उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे? 60 दिन
- A एक काम को करने में B और C की तुलना में तीन गुना समय लेता है। B कार्य करने के लिए A और C की तुलना में चार गुना समय लेता है। यदि तो तीनों एक साथ काम करते हैं, तो 28 दिनों में काम पूरा कर सकते हैं, A को अकेले काम पूरा करने में कितना समय लगेगा। 112 दिन
- 8 पुरूष या 17 महिलायें एक घर को 33 दिन में पेंट कर सकते है। 12 पुरूषों तथा 24 महिलाओं द्वारा ऐसे तीन घरों को उसी दर से पेंट करने के लिए आवश्यक दिनों की संख्या है: 34 दिन
- A एक निश्चित कार्य को 40 दिनों में पूरा कर सकता है। B, A से 25% अधिक कुशल है और C, B से 28% अधिक कुशल है। एक साथ वे 5 दिनों तक काम करते है। अकेले B द्वारा शेष कार्य को ————में पूरा किया जाएगा। 16 \(\frac{3}{5}\) दिन
- एक निश्चित कार्य को पूरा करने के लिए X, Y की तुलना में 30% अधि क कुशल है। Z, Y की तुलना में 20% कम कुशल है। एक साथ काम करते वे 44 दिनों में कार्य पूरा कर सकते हैं। Y और Z ने मिलकर 70 दिनों तक काम किया। शेष कार्य X अकेले कितने दिन में पूरा करेगा: 8 दिन
- A और B मिलकर किसी काम को 12 दिनों में तथा B और C मिलकर उसी काम को 16 दिनों में करते है। अगर A. 5 दिन काम करता है, B, 7 दिन काम करता है और C, 13 दिनों में शेष काम करता है, तो B अकेला पूरा काम कितने दिनों में खत्म करेगा ? 48 दिन
- यदि A अकेले किसी कार्य को 72 दिनों में कर सकता है, तो B अकेले उस कार्य को कितने दिनों में कर सकता है यदि वे दोनों मिलकर उस कार्य को 40 दिनों में कर सकते हैं? 90 दिन
- A, 20 घंटे में खेत का 1/ a हिस्सा खोद सकता है, जबकि A और B मिलकर पूरा खेत 60 घंटे में खोद सकते हैं, तो ज्ञात कीजिए कि B अकेले 20 घंटे में खेत का कितना हिस्सा खोद सकता है? \(\frac{a-3}{3a}\)
- A एक घर को 55 दिनों में पेंट कर सकता है और B इसे 66 दिनों में पेंट कर सकता है। C के साथ, उन्होंने कार्य को केवल 12 दिनों में पूरा किया, तो, C अकेले कितने दिनों में कार्य कर सकता है? 20 दिन
- A और B एक साथ काम करते हुए एक काम को 40 दिनों में, B और C 36 दिनों में और तीनों एक साथ 24 दिनों में कर सकते हैं। B अकेले उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है? 90 दिन
- A और B एक कार्य को 36 दिनों में कर सकते हैं। B और C समान कार्य को 60 दिनों में कर सकते हैं। A और C समान कार्य को 45 दिनों में कर सकते हैं। B अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है? 90 दिन
- A, B और C एक काम को क्रमशः 12 दिन, 15 दिन और 20 दिन में कर सकते हैं। A और B एक साथ काम शुरू करते हैं। C एक दिन छोड़कर हर दिन उनकी मदद करता है। कार्य कितने दिनों में पूरा होगा? 5\(\frac{3}{4}\) दिन
- A और B एक कार्य को क्रमशः 12 और 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A कार्य करना प्रारंभ करता है और वे एक-एक दिन के लिए वैकल्पिक रूप से कार्य करते हैं। पूरा काम कितने समय में पूरा होगा- 14\(\frac{1}{3}\) दिन
- A, B और C एक काम को क्रमशः 30 दिन, 45 दिन और 90 दिन में पूरा करते हैं। A काम शुरू करता है और हर तीसरे दिन B और C मिलकर उसकी सहायता करते हैं। कार्य कितने दिनों में पूरा होगा? 23 दिन
- A, B तथा C एक कार्य क्रमश: 30, 50 तथा 40 दिनों में कर सकते हैं। A को एक दिन के काम में B का सहयोग मिलता है और अगले दिन C होने का सहयोग मिलता है, यही क्रम आगे चलता है। तदनुसार, काम पूरा में कितना समय लगेगा? 17\(\frac{32}{35}\) दिन
- A, B और C एक कार्य को अलग-अलग 15, 20 और 25 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम शुरू किया लेकिन C ने काम शुरू होने के 5 दिन बाद छोड़ दिया और A ने काम पूरा होने से 2 दिन पहले छोड़ दिया। कार्य कितने दिनों में पूरा होगा? 8 दिन
- A, B और C व्यक्तिगत रूप से एक कार्य को क्रमश: 18 दिन, 10 दिन और 18 दिन में पूरा कर सकते हैं: B और C कार्य शुरू करते हैं, और वे 3 दिनों तक काम करते हैं और छोड़ देते हैं, A द्वारा अकेले कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक दिन की संख्या है? 9\(\frac{3}{5}\) दिन
- A किसी कार्य को 16 दिनों में कर सकता है, B उसे 36 दिनों में कर सकता है और C उसे 48 दिनों में कर सकता है। A, B और C एक साथ काम करना शुरू करते हैं, 4 दिन काम करने के बाद A छोड़ देता है। फिर, 5 दिनों के बाद B भी चला गया। C शेष कार्य कितने दिनों में पूरा करेगा? 24 दिन
- A, B और C व्यक्तिगत रूप से 24 दिनों, 20 दिनों और 18 दिनों में क्रमशः एक कार्य पूरा कर सकते हैं: B और C कार्य शुरू करते हैं, और वे 6 दिनों के लिए काम करते हैं और छोड़ देते हैं। शेष कार्य को पूरा करने के लिए A द्वारा अकेले आवश्यक दिनों की संख्या है: 8\(\frac{4}{5}\)
- A, B और C क्रमश: 24, 30 और 40 दिनों में एक काम कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम शुरू किया लेकिन C ने काम पूरा होने से 4 दिन पहले छोड़ दिया। ज्ञात करे कितने दिनों में काम पूरा हुआ ? 11 दिनों में
- A, 9 दिनों में 50% काम पूरा कर सकता है और B, 9 दिनों में उसी काम का 25% पूरा कर सकता है, यदि वे अकेले अकेले काम करते हैं। यदि वे एक साथ काम करते हैं तो 9 दिन में कितना काम (% में) पूरा हो सकता है? 75 %
- B द्वारा लिए गये समय के 2/5 समय में A4 / 9 भाग काम पूरा करता है। यदि वे एक साथ कार्य को पूरा करने में 27 दिन लेते हैं, तो B को इसे अकेले करने में कितना समय लगेगा? 57 दिन
- A एक काम के 2/5 भाग को 6 दिनों में पूरा कर सकता है और B उसी काम के 2/3 भाग को 12 दिनों में पूरा कर सकता है। A और B एक साथ मिलकर 6 दिनों तक काम करते है। शेष काम को C अकेला 8 दिनों में पूरा करता है। A और C एक साथ मिलकर काम करके, उसी काम को कितने दिनों में पूरा कर लेंगे? 10 दिन
- A एक कार्य को 8 दिन में कर सकता है, B उसी कार्य को 10 दिन में कर सकता है तथा C उसी कार्य को 12 दिन में कर सकता है। यदि वे तीनों उस कार्य को साथ में मिलकर करते हैं तथा उन्हें 7400 रू. दिए जाते हैं, तो B का हिस्सा (रू. में) कितना होगा? 2400
- A, B और C क्रमशः 32 दिनों, 48 दिनों और 29 दिनों में एक काम कर सकते हैं। वे 4 दिनों तक साथ काम करते हैं, फिर A ने काम छोड़ दिया इसके बाद B और C ने दो दिनों तक काम किया और फिर B ने काम छोड़ दिया और शेष काम C द्वारा पूरा किया गया यदि उन्हें पूरे काम के लिए 6480 रुपये दिया गया तो C का हिस्सा ज्ञात करें ? 4860
- S, T तथा U एक कार्य को क्रमश: 40, 48 तथा 60 दिन में पूरा करते हैं। कार्य को पूरा करने के लिए उन्हें 10800 रूपये मिलते हैं। उन्होंने कार्य को एक साथ प्रारंभ किया, परन्तु T कार्य पूरा होने से 2 दिन पहले तथा U कार्य पूरा होने से 5 दिन पहले कार्य को छोड़कर चले गए। S शेष कार्य को अकेला पूर्ण करता है। निर्धारित राशि में से S का भाग (रूपये में) कितना है? 4860
- एक 60 पेज की किताब में प्रत्येक पेज पर n पंक्तियां है। यदि प्रत्येक पेज में पंक्तियों की संख्या 3 कम कर दी जाए तो समान लेखन अंतर रखने के लिए पेजों की संख्या 10 अधिक जाएगी। n का मान क्या है? 21
- 40 आदमी एक काम को 40 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम शुरू किया. लेकिन प्रत्येक 10वें दिन के अंत में 5 आदमी नौकरी छोड़ देते हैं। कितने दिनों में कार्य पूरा हो गया होगा ? 56\(\frac{2}{3}\)
- एक कार्य को एक निश्चित दिनों में पूरा करने के लिए 150 श्रमिकों को लगाया गया था। दूसरे दिन चार श्रमिक काम छोड़कर चले गये, तीसरे दिन चार और श्रमिक काम छोड़कर चले गए और इसी तरह से ये क्रम जारी रहा। अभी काम खत्म करने में 8 दिन और लगेंगे। ज्ञात कीजिए कि कार्य कितने दिनों में पूरा हुआ? 25 दिन
- A को जितना खेत जोतने में 4 घंटे लगते है और B को उतना खेत जोतने में 3 घंटे लगते है जबकि B, 5 घंटे में जितना खेत जोतता है उतना खेत जोतने में C को 6 घंटे लगते है वे सभी एक साथ काम करते हुए 44 घंटे में एक खेत की जुताई कर सकते हैं, B और C मिलकर कितने समय में खेत की जुताई कर सकते हैं? 62 घंटे
- 5 पुरूष और 8 महिलाएँ किसी काम को 34 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 4 पुरूषों और 18 महिलाओं को उसी काम को पूरा करने में 28 दिनों का समय लगता है। 3 पुरूषों और 5 महिलाओं को इसी काम को पूरा करने में कितने दिनों का समय लगेगा? 56 दिन
- 2400 सैनिकों के लिए 60 दिनों के लिए पर्याप्त भोजन है और प्रत्येक सैनिक प्रतिदिन 750 ग्राम भोजन खाता है 43 दिनों के बाद 900 सैनिक शिविर से बाहर निकल जाते है। अब बाकी जवानों के लिए खाना कितने दिनों तक रहता है यदि अब प्रतिदिन हरेक सैनिक 850 ग्राम खाना खाए । 24
- कुछ आदमी 8 दिन में एक काम कर सकते हैं। उन्होंने काम शुरू किया लेकिन हर दिन 10 पुरूष काम छोड़कर चले जाते है, इस प्रकार काम 12 दिन में खत्म हो गया। आरंभ में पुरूषों की संख्या ज्ञात कीजिए । 165