• दो स्टेशनों के बीच की दूरी 720 किमी है। दो रेलगाड़ियाँ A और B 60 किमी / घंटा और 90 किमी / घंटा की गति से एक-दूसरे की ओर बढ़ना शुरू करती हैं। उनके द्वारा अपने-अपने स्थान पर पहुंचने में लगने वाले समय का अनुपात क्या होगा? 3 : 2

  • एक कार एक निश्चित दूरी 9\( \frac{1}{3} \) घंटों में तय करती है। यदि गति 9 किमी/घंटा बढ़ा दी जाए, तो समान दूरी तय करने में 80 मिनट कम लगेंगे। कार द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिये? 504 km 

  • एक आदमी अपने घर से 27 किमी/घंटा की औसत गति से चलता है और अपने कार्यालय में 7 मिनट देरी से पहुंचता है। यदि वह 45 किमी/घंटा की औसत गति से चलता है, तो वह 17 मिनट पहले पहुंचता है। उसके घर से कार्यालय की दूरी ज्ञात कीजिये । 27 km

  • A और B ने क्रमश: X से Y और Y से X तक अपनी यात्रा शुरू की। एक दूसरे को पार करने के बाद A और B ने अपनी यात्रा का शेष भाग क्रमशः 4 घंटे और 9 घंटे में पूरा किया। यदि B की गति 60 किमी/घंटा है तो A की गति (किमी/घंटा में) है: 90 किमी/घंटा


  • A और B ने क्रमश: X से Y और Y से X तक की अपनी यात्रा शुरू की। एक दूसरे को पार करने के बाद, A और B ने अपनी यात्रा के शेष हिस्सों को क्रमशः 6\( \frac{1}{8} \) घंटे और 8 घंटे में पूरा किया। यदि B की गति 28 किमी/घंटा है, तो A की गति (किमी/घंटा) है: 32 किमी/घंटा

  • दो रेलगाड़ियाँ एक ही समय में एक ही दिशा में 70 किमी/घंटा और 60 किमी/घंटा की गति से एक स्टेशन से शुरू हुईं। 6 घंटे के बाद दोनों ट्रेनों के बीच की दूरी क्या होगी? 60 किमी

  • A और B एक ही समय में 123 किमी दूर स्थानों से एक दूसरे की ओर चलना शुरू करते हैं और 4 घंटे में मिलते हैं। यदि A की गति 12 किमी / घंटा थी, तो B की गति क्या थी? 18.75 किमी/घंटा

  • 90 किमी/घंटा की गति से चलने वाली एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़े एक व्यक्ति को 6 सेकंड में पार कर जाती है। ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिये । 150 मी

  • 90 किमी / घंटा की गति से चलने वाली एक ट्रेन 120 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 12 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिये? 180 मी

  • 90 किमी/घंटा की गति से चलने वाली एक ट्रेन विपरीत दिशा से आ रही 108 किमी/घंटा की गति से चलने वाली दूसरी ट्रेन को 10 सेकंड में पार करती है। यदि दूसरी ट्रेन की लंबाई 450 मीटर है। पहली ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिये? 100 मीटर

  • 90 किमी / घंटा की गति से चलने वाली एक ट्रेन उसी दिशा में 54 किमी/घंटा की गति से चलने वाली दूसरी ट्रेन को 15 सेकंड में पार करती है। यदि दूसरी ट्रेन की लंबाई 80 मीटर है। पहली ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिये? 70 मीटर

  • 90 किमी/घंटा की गति से चलने वाली एक ट्रेन उसी दिशा में चल रही दूसरी ट्रेन में बैठे एक व्यक्ति को 10 सेकंड में पार कर जाती है। यदि दूसरी ट्रेन की गति 72 किमी/घंटा है तो पहली ट्रेन की लंबाई ज्ञात करें। 50 मीटर

  • एक आदमी क्रमश: 5 किमी, 8 किमी और 12 किमी की दूरी 2, 3 और 4 घंटे में तय करता है। पूरी यात्रा में उसकी औसत गति ज्ञात कीजिये? \( \frac{25}{9} \) किमी/घंटा

  • एक कार क्रमश: 15 किमी, 20 किमी, 30 किमी और 12 किमी की गति से 20 किमी/घंटा, 30 किमी/घंटा, 40 किमी/घंटा और 30 किमी/घंटा की चाल से तय करती है। कुल यात्रा में कार की औसत गति ज्ञात करें। 30 किमी/घंटा

  • यदि एक दूरी को 4 बराबर भागों में विभाजित किया जाता है और प्रत्येक भाग क्रमशः 2 किमी/घंटा, 3 किमी/घंटा, 4 किमी/घंटा और 5 किमी/घंटा की गति से तय किया जाता है। पूरी यात्रा की औसत गति ज्ञात कीजिये। \( \frac{240}{77} \) किमी/घंटा

  • एक व्यक्ति स्टेशन A से स्टेशन B तक 60 किमी/घंटा की एक समान गति  से यात्रा करता है और 84 किमी/घंटा की समान गति से वापस A पर लौटता है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत गति है: 70 किमी/घंटा

  • एक कार V1 किमी./घंटा की गति से A से B तक जाती है, वापस B से A, V2 किमी./घंटा की गति से यात्रा करती है और फिर A से B तक V, किमी./घंटा से वापस जाती है। कार की औसत गति है: \( \frac{3V1V2}{ 2V1+V2} \)

  • एक आदमी 74 मिनट में 36 किमी./घंटा की गति से A के B की यात्रा करता है और वह 111 मिनट में 45 किमी./घंटा की गति से B से C की दूरी तय करता है। पूरी यात्रा की औसत गति ज्ञात कीजिए। 41.4 किमी/घंटा

  • एक आदमी अपनी यात्रा का \( \frac{1}{3} \) भाग 4 किमी/घंटा, \( \frac{1}{4} \) भाग यात्रा 3 किमी/घंटा और \( \frac{1}{5} \) भाग यात्रा 5 किमी / घंटा की गति से तय करता है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत गति ज्ञात कीजिये? 4\( \frac{26}{31} \) km/hr

  • यदि एक आदमी 3 km/h की गति से यात्रा करता है। तो वह मंजिल पर 15 मिनट देरी से पहुंचता है। जब वह 4 km/h कि गति से यात्रा करता है, तो वह 30 मिनट पहले पहुंचता है। दोनों स्थानों के बीच की दूरी ज्ञात करें? 9 km

  • एक व्यक्ति अपनी वास्तविक गति की \( \frac{5}{8} \) गति से एक निश्चित दूरी तय करता है और अपने गंतव्य पर 30 मिनट देरी से पहुंचता है। मूल गति से यात्रा करने वाले व्यक्ति द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिये? 50 min

  • 7 मीटर त्रिज्या वाले एक पहिये द्वारा 40 चक्करों में तय की गई गोलाकार दूरी ज्ञात कीजिए। 1760 m

  • एक चोर को 800 मीटर की दूरी से एक पुलिसकर्मी ने देखा। चोर भागने लगता है और पुलिसकर्मी उसका पीछा करने लगता है. चोर और पुलिसकर्मी | क्रमशः 7 मीटर/सेकेंड और 9 मीटर/सेकेंड की गति से दौड़ते हैं। चोर को पकड़ने में लगा समय ज्ञात कीजिये । 400 sec

  • एक पुलिसकर्मी एक ऐसे चोर के पीछे जाता है जिसके पास 1050 मीटर है यदि पुलिसकर्मी 59 मिनट में 106 किलोमीटर दौड़ता है, और चोर 47 मिनट में 53 किलोमीटर दौड़ता है, तो काबू पाने से पहले चोर द्वारा तय की गई दूरी है। 1.77 km

  • 5400 मीटर की दूरी में खंभे एक दूसरे से 90 मीटर की दूरी पर हैं। खंभों की कुल संख्या ज्ञात कीजिये? 61

  • 150 मीटर लंबी एक ट्रेन 10 मीटर / सेकेंड की गति से यात्रा कर रही है और 350 मीटर लंबी दूसरी ट्रेन 15 मीटर / सेकेंड की गति से समानांतर पथ पर विपरीत दिशा में यात्रा कर रही है। ट्रेनों द्वारा एक दूसरे को पार करने में लगा समय ज्ञात कीजिये ? 20 सेकंड

  • एक ट्रेन एक खड़े आदमी को 6 सेकंड में पार करती है और 100 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 20 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिये ? \( \frac{300}{7} \) m

  • समान लम्बाई की दो रेलगाड़ियाँ एक ही दिशा से आ रही हैं और एक आदमी को क्रमशः 10 सेकंड और 15 सेकंड में पार करती हैं। दोनों ट्रेनों को एक दूसरे को पार करने में लगा समय ज्ञात कीजिये? 60 sec

  • यदि समान लंबाई की दो रेलगाड़ियाँ विपरीत दिशाओं से आ रही हैं और एक आदमी को क्रमशः 10 सेकंड और 15 सेकंड में पार करती हैं। दोनों ट्रेनों को एक दूसरे को पार करने में लगा समय ज्ञात कीजिये? 12 sec

  • 150 मीटर लंबी एक ट्रेन 200 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 15 सेकंड में पार  करती है। उसी ट्रेन द्वारा 350 मीटर के दूसरे प्लेटफार्म को पार करने में लिया गया समय ज्ञात कीजिये? 21\( \frac{3}{7} \) sec

  • स्टेशन A और B से दो ट्रेनें 75 किमी/घंटा और 90 किमी/घंटा की गति से एक-दूसरे की ओर यात्रा करना शुरू करती हैं। जब वे एक-दूसरे से मिले तो पता चला कि एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन की तुलना में 135 किमी अधिक दूरी तय की है। स्टेशन A और B के बीच की दूरी ज्ञात कीजिये? 1485 km

  • रूकने के समय को छोड़कर, एक ट्रेन की औसत गति 90 किमी/घंटा है और रूकने के समय के साथ इसकी औसत गति 60 किमी/घंटा है। प्रति घंटे रुकने का समय ज्ञात कीजिये? 20 Min

  • एक ट्रेन स्टेशन A और B के बीच की दूरी 3 घंटे में तय करती है। यदि इसकी गति 20 किमी/घंटा बढ़ा दी जाए तो समान दूरी तय करने में 2 घंटे का समय लगेगा। स्टेशन A और B के बीच की दूरी ज्ञात कीजिये? 120 किमी

  • एक ट्रेन एक ही दिशा में जा रही दो साइकिलों को क्रमशः 8 सेकंड और 12 सेकंड में पार करती है। यदि साइकिल की गति क्रमशः 3 किमी/घंटा और 5 किमी/घंटा है, तो ट्रेन की लंबाई ज्ञात करें? 40/3 मी

  • एक ट्रेन रात 8 बजे स्टेशन A से निकलती है और रात 11 बजे स्टेशन B पर पहुँचती है। दूसरी और ट्रेन शाम 7 बजे स्टेशन B से निकलती है और दोपहर  12 बजे स्टेशन A पर पहुँचती है, तो दोनों ट्रेनें कितने बजे मिलेंगी? 9 : 30 am

  • 450 किमी. की दूरी तय करने के लिए ट्रेन A, ट्रेन B की तुलना में 45 मिनट अधिक समय लेती है। इंजन की खराबी के कारण ट्रेन B की गति एक चौथाई कम हो जाती है अतः उसी यात्रा को पूरा करने के लिए ट्रेन A की तुलना में 30 मिनट अधिक समय लेती है। ट्रेन A की गति (किमी. /घंटे में) क्या है? 100 किमी/घंटा

  • दो रेलगाड़ियाँ बिजली के एक खम्भे को क्रमश 29 सेकंड और 13 सेकंड में पार करती है। यदि वे विपरीत दिशा में चलती है तो एक दूसरे को 19 सेकंड में पार करेंगी, यदि उनके चालों का अंतर 8.5 मीटर/सेकंड है। तेज गति वाली ट्रेन की चाल ज्ञात करें। 76.5 किमी/घंटा

  • एक ट्रेन 432 मीटर लम्बी है। यह 42 मी/सेकंड की चाल से एक प्लेटफार्म को 38 सेकंड में पार करती है। यदि ट्रेन में 42 मीटर लम्बाई वाले कुछ डिब्बे लगा दिए जाए और यह उसी प्लेटफार्म को पार करें, तो इसे समान चाल से प्लेटफार्म पार करने में 52 सेकंड लग जाते है। ट्रेन में कितने डिब्बे लगाए गए? 14

  • एक व्यक्ति एक निश्चित गति से एक निश्चित दूरी तय करता है। यदि आप 3 किमी/घंटा तेज चलते हैं तो 40 मिनट कम लगते हैं यदि वह 2 किमी/घंटा  कम गति से चलते हैं तो 40 मिनट अधिक लगते हैं। तो दूरी (किमी में) क्या है। 40 किमी

  • अपनी सामान्य गति की 60% गति से चलते हुए एक व्यक्ति अपने गंतव्य स्थल पर 1 घंटा 40 मिनट देरी से पहुंचता है। गंतव्य तक पहुंचने का उसका सामान्य समय ( घंटों में ) है: 150 मिनट

  • मोहन 12 किमी./घंटा 18 किमी./घंटा और 24 किमी./घंटा की चाल से तीन समान दूरियों को तय करता है। यदि उसे इसमें कुल 13 घंटे लगते है तो उसके द्वारा तय की गई कुल दूरी कितनी है? 216 किमी

  • कार की गति प्रत्येक एक घंटे के बाद 2 किमी./घंटा बढ़ जाती है। यदि पहले एक घंटे में तय की गई दूरी 35 किमी. थी तो 12 घंटों में तय की गई कुल दूरी कितनी थी? 552 किमी

  • एक बस अपनी यात्रा का 2/5 औसत सामान्य गति से चलती है। बची हुए दूरी बस से 6/7 की गति से तय करती है। धीमी गति के कारण वह अपने गंतव्य स्थान पर 50 मिनट की देरी से पहुँचती है। यदि कुल दूरी 200 किमी. है, तो बस की सामान्य गति (किमी./घंटा में) क्या होगी? 24 किमी/घंटा

  • स्टेशन P और Q के बीच की दूरी 910 किमी है। दो व्यक्ति A और B क्रमशः P और Q से पूर्वाहन 10 बजे एक-दूसरे की ओर चलकर अपनी यात्रा प्रारंभ करते है। B की गति A की तुलना में 16.66% अधिक है। एक दुसरे से मिलने पर उनके द्वारा तय की गई दूरी के बीच का अंतर ज्ञात करें? 70 किमी

  • दो व्यक्ति राम और श्याम एक साथ दो बिदुओं A और B से सुबह 9:00 बजे विपरीत दिशा में चलना प्रारंभ करते हैं। उनमें से प्रत्येक दूसरे के शुरुआती बिंदु की ओर चलता है। एक दूसरे को पार करने के बाद राम और श्याम को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 80 मिनट और 45 मिनट का समय लगा। वे एक दूसरे से किस समय मिलेंगे? 10  : 00 am

  • सोनू अपने ऑफिस की आधी दूरी ऑटो से और आधी दूरी मेट्रो से तय करते हैं। उसके द्वारा तय की गई कुल दूरी 50 मिनट में है। यदि वह पूरी दूरी मेट्रो से तय करता है, तो वह एक निश्चित दिन पर 35 मिनट में कार्यालय पहुंचता है, यदि वह ऑटो से अपने कार्यालय जाता है और ऑटो से वापस आता है, तो पूरी यात्रा में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए? 130 मिनट

  • एक व्यक्ति कुल यात्रा का 5/18 ट्रेन से, 7/20 बस से, कुल यात्रा का  26\( \frac{2}{3} \)% कार से शेष 1330 मीटर की दूरी पैदल तय करता है। यात्रा की कुल दूरी ज्ञात कीजिये? 12.6 किमी

  • तीन धावकों के गति का अनुपात 3: 4: 6 है। समान दूरी तय करने में उनके द्वार लिये गये समय का अनुपात क्या होगा ? 4 : 3 : 2

  • 6 मिनट के अंतराल पर एक ही जगह से दो बंदूकें दागी जाती हैं। उस जगह की ओर आते हुए एक व्यक्ति देखता कि दो बंदूकों की आवाज के बीच 5 मिनट 52 सेकंड बीत चुके हैं। यदि ध्वनि का वेग 330 मी/सेकंड है, तो मनुष्य उस स्थान पर किस गति से (किमी/घंटा में) आ रहा था? 27 किमी/घंटा

  • एक बस डिपो से हर 21 मिनट में बसें निकलती है, परन्तु बस डिपो से दूर जा रहे एक सुन्दर युवती को हर 28 मिनट में बस मिलती है। बसों की चाल ज्ञात करो यदि युवती की चाल 30 किमी/घंटा हो? 120 किमी/घंटा

  • एक इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन, बिना बोगियों के 36 किमी/घंटा की चाल से यात्रा कर सकता है। इंजन की गति में कमी रेल बोगियों की संख्या के वर्गमूल के सीधे आनुपातिक है। 9 बोगियों के साथ इंजन की गति 30 किमी/घंटा है। इंजन द्वारा खींचे जा सकने वाले अधिकतम बोगियों की संख्या ज्ञात करें। 323