Profit Loss
- एक मद 7130 रू में बेचा जाता है जिससे 15% लाभ होता है। इस मद का लागत मूल्य (रू. में) क्या है? 6200
- एक दुकानदार को विक्रय मूल्य पर 22.5% लाभ है। वास्तविक लाभ % ज्ञात कीजिये? 29.03 %
- अगर विक्रय मूल्य की कीमत पांच गुना हो जाती है, लाभ 700% बढ़ जाता है तो प्रारंभिक लाभ % ज्ञात करे। 133.33 %
- एक कलम का विक्रय मूल्य 171 रु है। यदि उसका क्रय मूल्य तथा % लाभ का संख्यात्मक मान समान हो तो क्रय मूल्य क्या है? 90
- यदि एक साड़ी ₹3,060 के लिए बेची जाती है, तो विक्रेता को 15% हानि होती, 20% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे किस मूल्य पर साड़ी बेचनी चाहिए? 4320
- एक वस्तु का क्रय मूल्य ₹500 और इसका मुद्रित मूल्य ₹800 है, तो मुद्रित मूल्य प्रतिशत ज्ञात कीजिये? 60 %
- यदि A किसी वस्तु को B को 20% लाभ पर बेचता है और B उसे C को 25% लाभ पर बेचता है, तो क्रमिक लाभ क्या है? 50 %
- यदि 30% लाभ और 20% की हानि एक साथ होती है, तो कुल लाभ या हानि % क्या है? 4 % लाभ
- एक वस्तु क्रमशः 10% और 15% हानि पर बेची जाती है। कुल हानि% ज्ञात कीजिये। – 23.5 %
- यदि A, B को एक वस्तु 20% लाभ पर बेचता है और B उसे 25% लाभ पर C को बेचता है और यदि C ने ₹225 का भुगतान किया है। तो फिर A का लागत मूल्य क्या है? 150
- A ने B को Rs. 4800 में एक घोड़ा बेचा जिस पर उसे 20% की हानि हुई। B उसे C को इतनी कीमत पर बेचता है कि A को 15% का लाभ होता है। B को कितना लाभ हुआ। 2100
- यदि 50 वस्तुओं का क्रय मूल्य 30 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है। तो लाभ या हानि% ज्ञात करें। 66.66%
- यदि एक व्यक्ति दो समान विक्रय मूल्य की वस्तुओं को एक 19% की हानि पर और दूसरी को 19% के लाभ पर बेचता है तो इस लेनदेन में कुल लाभ/ हानि % ज्ञात करें? – 3.61 %
- दो वस्तुएं प्रत्येक ₹3000 में बेची गईं। एक पर 20% का लाभ और दूसरे पर 15% की हानि है। कुल लाभ या हानि% ज्ञात करें? – 0.49 %
- एक ग्रामीण व्यक्ति ने एक बकरी और एक भेड़ एक साथ 14,250 रू. में खरीदे। उसने भेड़ को 10% लाभ के साथ और बकरी को 20% हानि पर बेचा। यदि उसने दोनों जानवरों को समान मूल्य पर बेचा तो सस्ते जानवर का क्रय मूल्य क्या था? 6000
- दो वस्तुओं में से प्रत्येक को 4,752 रुपये में बेचा जाता है। विक्रेता को एक वस्तु की बिक्री पर 32% का लाभ और दूसरी पर 28% की हानि होती है। समग्र रूप से लाभ या हानि प्रतिशत क्या है? 6.8 % loss
- एक आदमी अपनी वस्तुओं को 10% लाभ पर बेचता है। अगर उसने 40 रुपये अधिक में बेचा होता। तो उसे 15% का लाभ होता । वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए। 800
- यदि एक आदमी 5 वस्तुएँ ₹20 में खरीदता है और 3 वस्तुएँ ₹21 में – बेचता है, तो उसका लाभ या हानि प्रतिशत क्या है? 75 %
- एक व्यक्ति ने 48 वस्तुएँ ₹2160 में बेचीं और उसे 10% की हानि हुई। // 12% का लाभ कमाने के लिए उसे 2016 रुपये में कितनी वस्तुएं बेचनी चाहिए? 36
- एक आदमी ने 2 वस्तुएं प्रत्येक ₹3050 में खरीदीं। उसने एक वस्तु 13% लाभ पर और दूसरी वस्तु 25% लाभ पर बेची। उसके द्वारा अर्जित कुल लाभ प्रतिशत है: 19 %
- एक व्यक्ति 561 वस्तुएं ₹3200 में खरीदता है। वह सभी वस्तुओं का 5/ 11 भाग 27% हानि पर बेचता है। उसे शेष वस्तु कितने लाभ% पर बेचनी होगी ताकि उसे पूरे लेनदेन में न तो लाभ हो और न ही हानि ? 22.5 %
- एक बेईमान दुकानदार अपना सामान उसके क्रय मूल्य पर बेचने का वादा करता है लेकिन वह 40% कम वजन का उपयोग करता है। उसका लाभ % ज्ञात कीजिये? 66.66 %
- एक बेईमान दुकानदार अपना सामान 30% लाभ पर बेचने का वादा करता है लेकिन वह 1 किलो के बजाय 800 ग्राम वजन का उपयोग करता है। उसका वास्तविक लाभ% ज्ञात करें? 62.5 %
- एक विक्रेता 2 किलो वजन के स्थान पर दोषपूर्ण वजन का उपयोग करता है और 25% लाभ कमाता है। उनका दावा है कि वह ग्राहकों के सामने लागत मूल्य पर बिक्री कर रहे हैं लेकिन दोषपूर्ण बाट का उपयोग करते हैं। 25% लाभ प्राप्त करने के लिए 2 किलो वजन में कितनी त्रुटि है? 400 gm
- दो वस्तुएं प्रत्येक ₹1500 में खरीदी जाती हैं। एक को 15% के लाभ पर बेचा जाता है और दूसरे को 15% की हानि पर बेचा जाता है। फिर लाभ/ हानि ज्ञात करें। No profit and no loss
- अनिल ने कुल 10,000 के मूल्य में दो वस्तुएं A और B खरीदी। उसने वस्तु A को 15% के लाभ पर बेचा और वस्तु B को 10% की हानि पर बेचा। इस पूरे सौदे में उसे कोई लाभ या हानि नहीं हुई । वस्तु A का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए । 4600
- अमित ने दो कार खरीदी। उसने बाद में पहली कार 10% लाभ और दूसरी कार को 25% लाभ पर बेच दिया। दूसरी कार का विक्रय मूल्य पहली कार के विक्रय मूल्य से 25% अधिक है। तो उसका कुल लाभ % ज्ञात करे । 17.85 %
- यदि कोई वस्तु ₹632 में बेची जाती है, तो हानि उतनी ही होती है, जितनी उसे ₹848 में बेचने पर लाभ होता है। लागत मुल्य ज्ञात कीजिये। 740
- किसी वस्तु को 8800 रु. में बेचने पर होने वाला लाभ इसी वस्तु को 7200 रु. में बेचने पर होने वाली हानि की राशि के बराबर है। यदि इसे 9600 रु. में बेचा जाए तो लाभ प्रतिशत कितना होगा? 20 %
- यदि किसी वस्तु को ₹500 में बेचने पर अर्जित लाभ, उसे ₹300 में बेचने पर होने वाली हानि का 3 गुना है। लागत मूल्य ज्ञात कीजिए । 350
- किसी वस्तु को ₹800 में बेचने पर अर्जित लाभ, उसे ₹275 में बेचने पर होने वाली हानि का 20 गुना है। वस्तु का लागत मूल्य जात कीजिए। 300
- एक वस्तु को ₹3450 में बेचने पर होने वाला लाभ इसी वस्तु को ₹3120 में बेचने पर हुई हानि से 20% अधिक है। यदि वस्तु को ₹3858.60 में बेचा जाता है, तो उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए ? 18 %
- दूध का लागत मूल्य ₹40 प्रति लीटर है। एक दूधवाला लागत मूल्य पर मिश्रण बेचने के लिए 10 लीटर दूध में 3 लीटर पानी मिलाता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या होगा? 30 %
- दूध का लागत मूल्य ₹40 प्रति लीटर है। एक दूधवाला 10 लीटर 3 लीटर दूध में पानी मिलाता है और मिश्रण को 25% लाभ पर बेचता है। उसका वास्तविक लाभ क्या होगा ? 62.5 %
- जब दूधवाला दूध में पानी मिलाता है और मिश्रण को लागत मूल्य पर बेचता है, तो जोड़ा गया पानी उसका लाभ प्रतिशत है। 60/17
- एक दूधिया दूध में पानी मिलाता है और मिश्रण को क्रय मूल्य पर बेचकर 27.5% का लाभ कमाता है यदि कोई ग्राहक 102 ली दूध (मिश्रित) खरीदता है तो ज्ञात कीजिये उसे कितना पानी मिला? 22 ली
- एक दूध वाला दूध के लिए 48 रु./लीटर का भूगतान करता है। वह दूध में पानी मिलाता है और मिश्रण को 66 रु./लीटर पर बेचता है, जिस से वह 60% लाभ कमा रहा है। ग्राहक को मिलने वाले दूध में पानी का अनुपात कितना है ? 9/55
- एक व्यवसायी ₹110 में तीन पेन खरीदता है और वह क्रमशः 10%, 20% और 30% लाभ प्राप्त करने के बाद पेन बेच देता है। उन्होंने पाया कि बेची गई पेन की लाभ राशि एक दूसरे के समान है, प्रत्येक पेन का खरीद मूल्य ज्ञात करें? 60, 30, 20
- 11 पुस्तकों और 6 कलमों की कुल लागत ₹140 है। तो 2 पुस्तकों और 3 कलमों का मूल्य ज्ञात कीजिए। यदि 6 पुस्तकों और 11 कलमों का मूल्य 115 है? 35
- दिपेश ₹120 का लाभ कमाता है यदि वह पेंसिल की कीमत ₹2.5 प्रति पेंसिल के हिसाब से बेचता है और ₹62 का नुकसान उठाता है, यदि वह समान पेंसिल 1.85 रुपये प्रति पेंसिल में बेचता है। दिपेश के पास कितनी पेंसिल हैं? 280
- एक तिहाई सामान को 15% लाभ पर बेचा जाता है, 25% सामान को 20% लाभ पर बेचा जाता है और बाकी को 20% हानि पर बेचा जाता है, यदि पूरे लेनदेन पर 138.50 का कुल लाभ अर्जित किया जाता है तो सामान का मूल्य है: 8310
- एक व्यक्ति 15 मेज और 26 कुर्मियाँ ₹25, 700 में खरीदता है। वह 12 प्रतिशत लाभ पर मेजों को बेचता है और 19 प्रतिशत लाभ पर कुर्सियों को बेचता है। यदि सभी मेजों और कुर्सियों को बेचने पर उसका कुल लाभ ₹4358 होता है, तो 5 कुर्सियों और 4 मेजों का क्रय मूल्य क्या है? 5500
- 12 वस्तुओं को बेचने पर अर्जित लाभ 4 वस्तुओं को बेचने के बराबर है। लाभ% ज्ञात कीजिए । 50 %
- 17 गेंदें ₹720 में बेचने पर 5 गेंदों के लागत मूल्य के बराबर हानि होती है। एक गेंद का लागत मूल्य (₹ में ) क्या है ? 60
- 168 पेन बेचकर एक दुकानदार को 14 पेन के क्रय मूल्य के बराबर लाभ होता है। उसका लाभ% ज्ञात कीजिये। 8.33 %
- 45 मीटर कपड़ा बेचने पर एक व्यापारी को 12 मीटर के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ होता है. व्यापारी का लाभ % है 36.36 %
- एक महिला 20% लाभ पर घड़ी बेचना चाहती है। उसने इसे 10% कम पर खरीदा और ₹30 कम पर बेचा, लेकिन फिर भी उसे 20% का लाभ हुआ। घड़ी का लागत मूल्य क्या है ? 250
- जब कोई वस्तु ₹X में बेची जाती है, तो हानि प्रतिशत L% के बराबर होता है। हालाँकि, जब वही वस्तु Y में बेची जाती है, तो लाभ प्रतिशत P% के बराबर होता है। उस वस्तु का क्रय मूल्य (CP) क्या है ? \(\frac{y-x}{P+L}\) x 100