प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)

Q.प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) कब शुरू किया गया था  ? 

ANS  : मार्च 2020 में

EXPLANATION : 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)

  • ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को कोविड-19 से प्रभावित गरीब लोगो की सहायता करने के लिये ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज’ (PMGKP) के हिस्से के रूप में मार्च 2020 में शुरू किया गया था।

  • वित्त मंत्रालय इसका नोडल मंत्रालय है।

  • प्रारंभ में इस योजना की शुरुआत तीन महीने  (अप्रैल, मई और जून 2020) की अवधि के लिये की गई थी

  • PMGKAY योजना का चरण- I अप्रैल से जून, 2020 तक संचालित था।

  • PMGKAY योजना का चरण- II  जुलाई से नवंबर, 2020 तक संचालित था।

  • PMGKAY योजना का  तीसरा चरण मई से जून 2021 तक संचालित था।

  • PMGKAY योजना का चौथा चरण जुलाई- नवंबर 2021 के दौरान संचालित किया गया।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PMGKAY योजना को और छह महीने अर्थात् सितंबर 2022 (चरण VI) तक बढ़ा दिया है।

  • इस योजना के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से  प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलोग्राम अनुदानित खाद्यान्न के अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 के तहत 5 किलोग्राम अतिरिक्त अनाज (गेहूँ या चावल) मुफ्त में उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply