• 300 का 25% ज्ञात करें ? 75
  • 99, 135 का कितना % है?  73.33%
  • 180, 125 का कितना % है ? 144 %
  • 99, 135 से कितना प्रतिशत कम है ?  26.66%

  • यदि किसी वस्तु की कीमत 100 से घटाकर 80 कर दिया जाए तो कमी % ज्ञात करें? 20%
  • किसी वस्तु कि लागत 120 से बढ़कर 150 हो जाती है तो वृद्धि % ज्ञात कीजिये? 25%

  • चावल, दाल और चीनी के व्यय का अनुपात 7:13:5 है। यदि चावल, दाल और चीनी का व्यय क्रमश: 17%, 20% और 19% बढ़ जाता है। व्यय में कुल प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिये? 18.96%

  • एक संख्या में क्रमिक रूप से 3%, 7% और 8% की वृद्धि होती है, तो शुद्ध प्रतिशत वृद्धि जात कीजिए। 19.0268%
  • यदि किसी शहर की जनसंख्या 4,50,000 है और यह प्रति वर्ष 5% की दर से बढ़ती है तो 
    • (i) 3 वर्ष बाद शहर की जनसंख्या ज्ञात कीजिए।  520931
    • (ii) 2 वर्ष पहले शहर की जनसंख्या ज्ञात कीजिए। 408163

  • एक कस्बे की जनसंख्या 5000 है। 
    • (i) यदि यह पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष में क्रमश: 5%, 10% और 20% की दर से बढ़ती है तो 3 साल बाद शहर की जनसंख्या ज्ञात करें।  6930
    • (ii) यदि यह पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष में क्रमश: 5%, 10% और 20% की दर से घटती है, तो 3 वर्ष बाद शहर की जनसंख्या ज्ञात करें। 3420

  • एक वस्तु के मूल्य में 10% की वृद्धि की जाती है और फिर 10% की कमी की जाती है। कुल प्रतिशत परिवर्तन क्या होगा? 1 %

  • यदि किसी संख्या में 10% की कमी की जाती है और फिर उसमें 20% की वृद्धि की जाती है। संख्या में शुद्ध % परिवर्तन ज्ञात कीजिये? 8 % वृद्धि

  • एक संख्या में पहले 5% की वृद्धि की जाती है और फिर 15% की वृद्धि की जाती है। तो शुद्ध वृद्धि% ज्ञात कीजिये? 20.75%

  • यदि A की आय B से 20% अधिक है, तो B की आय A की तुलना में कितनी कम है ? 16.66%

  • यदि चीनी की कीमत 10% बढ़ जाती है। तो फिर चीनी की खपत कितनी कम करें ताकि खर्च उतना ही रहे। 9.09%

  • यदि चीनी की कीमत 20% कम कर दी जाए, तो व्यय को बनाए रखने के लिए चीनी की खपत में कितनी वृद्धि होगी? 25%

  • यदि आयत की लंबाई 15% बढ़ जाती है और चौड़ाई 20% बढ़ जाती है। तो आयत का क्षेत्रफल कितना बढ़ जाएगा? 38 %

  • यदि वर्ग की भुजा 30% बढ़ जाती है। तो वर्ग का क्षेत्रफल कितना बढ़ जाएगा? 69 %

  • यदि वृत्त की त्रिज्या 25% बढ़ जाए तो उसका क्षेत्रफल कितना बढ़ जाएगा? 56.25%

  • यदि वर्ग की भुजा 20% कम कर दी जाए तो वर्ग का क्षेत्रफल कितना कम हो जाएगा? -36%

  • यदि एक घनाभ की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में क्रमश: 5%, 10% और 20% की वृद्धि की जाती है। तो आयतन में वृद्धि ज्ञात कीजिये? 38.6

  • यदि गोले की त्रिज्या 10% बढ़ जाती है तो इसके आयतन में % वृद्धि ज्ञात कीजिये? 33.1

  • राम के वेतन में 10% की वृद्धि हुई और फिर 15% की वृद्धि हुई, अंततः उसके वेतन में 20% की वृद्धि हुई। यदि उसका नवीनतम वेतन ₹7590 है तो उसका प्रारंभिक वेतन ज्ञात कीजिए। 5000

  • चीनी की कीमत 20% कम हो जाती है अब एक व्यक्ति ₹36 में 500 gm चीनी अधिक खरीद सकता है वास्तविक मूल्य क्या है? 18 rs /kg

  • यदि कोई व्यक्ति अपनी आय का 8% भोजन पर, 5% कपड़े पर और 10% मनोरंजन पर खर्च करने के बाद ₹3311 बचाता है। उसकी आय ज्ञात कीजिए। 4300

  • एक परीक्षा में 10% उम्मीदवार गणित में आसफल रहे, और 15% अंग्रेजी में आसफल रहे। यदि 7% अभ्यर्थी दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण हो गए। तब 
    • (i) दोनों विषयों में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का % ज्ञात कीजिए । 82
    • (ii) उन उम्मीदवारों का % ज्ञात करें जो किसी भी विषय में आसफल रहे। 18

  • यदि कोई छात्र 43% अंक प्राप्त करता है तो उसे 72 अंक से अनुत्तीर्ण कर दिया जाता है, लेकिन जब वह 57% अंक प्राप्त करता है तो उसे 40 अंक से उत्तीर्ण कर दिया जाता है। उत्तीर्ण प्रतिशत अंक ज्ञात करें। 52

  • एक परीक्षा में उत्तीर्ण अंक 35% हैं। एक व्यक्ति 80 अंक प्राप्त करता है और 25 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है। कुल अंक ज्ञात कीजिये?  300

  • एक निश्चित परीक्षा में 100 लड़के और 50 लड़कियों ने भाग लिया। 25% लड़कों और 20% लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। तो उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का औसत क्या है? 23.33

  • एक परीक्षा में 80% अभ्यर्थी अंग्रेजी में और 85% अभ्यर्थी गणित में उत्तीर्ण हुए। यदि इन दोनों विषयों में 73% अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। तो दोनों विषयों में कितने प्रतिशत अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हुए? 8

  • एक उम्मीदवार ने एक चुनाव 55% मत प्राप्त किए और 3600 मतों से जीत गया। मतों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए? 36000

  • दो प्रत्याशियों के बीच एक चुनाव में, 25% मत अमान्य थे और एक प्रत्याशी की कुल मान्य मर्ती में से 45% मत प्राप्त हुए, यदि मतों की कुल संख्या 1600,000 थी तो विजेता प्रत्याशी को प्राप्त मान्य मतों की संख्या थी? 6,60,000

  • दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में 20% मतदाताओं ने अपना वोट नहीं डाला और डाले गए 10% वोट अवैध हैं। A मतदाता सूची में सभी मतदाताओं का 45% प्राप्त करके जीतता है और B से 4500 वोट अधिक प्राप्त करता है। B द्वारा प्राप्त वोटों की संख्या ज्ञात कीजिए। 6750

  • दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में विजेता को कुल वैध मतों का 60 प्रतिशत प्राप्त हुआ। 25 फीसदी वोट अवैध थे. यदि कुल वोटों की संख्या 6800 है तो हारने वाले उम्मीदवार के वोटों की संख्या क्या है? 2040

  •  दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, 30% मतदाताओं ने अपना वोट नहीं डाला। डाले गए 20% वोट अवैध पाए गए। विजयी उम्मीदवार को 64% वैध वोट मिले और वह 3136 वोटों के बहुमत से जीत गया। मतदाता सूची में नामांकित मतदाताओं की संख्या ज्ञात करें। 20000

  • एक वस्तु की कीमत 10% कम हो जाती है और खरीददार को 300 रुपये में 8 किलो अधिक मिलता है। प्रति किलो नया मूल्य ज्ञात करें? 3.75

  • जब चीनी की कीमत 53% बढ़ गई, तो एक परिवार ने प्रति माह अपनी खपत कम कर दी, जिससे चीनी पर खर्च पहले की तुलना में केवल 19% अधिक हो गया। यदि परिवार पहले प्रति माह 38.7 किलोग्राम चीनी की खपत करता था, तो प्रति माह चीनी की खपत में कितनी कमी आई है? 8.6

  • दो संख्याएँ तीसरी संख्या से क्रमश: 20% और 30% कम हैं, तो पहली संख्या, दूसरी संख्या के प्रतिशत के रूप में क्या होगी? 114.28

  • यदि दो संख्याएँ तीसरी संख्या से क्रमश: 20% तथा 25% अधिक हैं, तो पहली संख्या, दूसरी संख्या के प्रतिशत के रूप में क्या होगी? 96

  • एक एजेन्ट 12.5% की कमीशन 24000 की बिक्री तक कमाता है और उसके ऊपर की बिक्री पर 8\(\frac{1}{3}\)% की कमीशन कमाता है यदि वह  अपना कमीशन काटने के बाद कंपनी को ₹65000 देता है तो उसने कितनी बिक्री की होगी- 72000

  • एक कंपनी अपने सेल्समैन को कुल बिक्री पर 9% कमीशन देती है तथा 20,000 से ऊपर की बिक्री पर 1% का अतिरिक्त लाभ भी देती है यदि सेल्समैन अपनी कमाई काटने के बाद कंपनी में ₹63200 जमा करता है तो कुल बिक्री क्या है। 70000

  • ताजे फलों में 68% पानी होता है और सूखे फलों में 20% पानी होता है। 100 किलोग्राम ताजे फलों से कितने सूखे फल प्राप्त किये जा सकते हैं? 40

  • किसी परीक्षा में 80% बच्चे गणित में पास होते और 50% अंग्रेजी में तथा 40% दोनों में, 40 विद्यार्थी फेल हो गाए तो कुल विद्याथियों की संख्या ज्ञात करें? 400

  • एक समाज में 500 लोग रह रहे है, 45% क्रिकेट खेलते है, 29% हॉकी खेलते है और 48% बैडमिंटन खेलते है, 18% कोई खेल नहीं खेलते है जबकि 5% लोग क्रिकेट और हॉकी दोनों खेलते है और 27% लोग क्रिकेट और बैडमिंटन खेलते है तो केवल बैडमिंटन खेलने वालों की संख्या ज्ञात करें? 70

  • एक आदमी अपनी आय का 75% खर्च करता है। यदि उसकी आय 28% बढ़ जाती है और उसका व्यय 20% बढ़ जाता है, तो उसकी बचत में वृद्धि या कमी प्रतिशत क्या है? 52

  • एक व्यक्ति अपनी आय का 25% बचा सकता है। यदि उसकी आय 20% बढ़ जाती है और फिर भी वह पहले जितनी ही राशि बचाता है, तो उसके व्यय में प्रतिशत वृद्धि होगी ? 26.66%

  •  यदि आयकर 22% बढ़ जाता है, तो शुद्ध आय 3% कम हो जाती है। आयकर की दर है। 12 %