नुआखाई जुहार,नुआखाई पर्व (Nuakhai Parab ,Nuakhai Juhar)
You are currently viewing नुआखाई जुहार,नुआखाई पर्व  (Nuakhai Parab ,Nuakhai Juhar)

 नुआखाई जुहार (Nuakhai Juhar)

  • हाल ही में ओडिशा राज्य में  ‘नुआखाई जुहार’ (Nuakhai Juhar) उत्सव मनाया गया । 
  • नुआखाई जुहार एक कृषि उत्सव है। 
  •  नुआखाई जुहार को  ‘नुआखाई पर्व’ (Nuakhai Parab) या ‘नुआखाई भेटघाट’ (Nuakhai Bhetghat) भी कहा जाता है। 
  • नुआखाई दो शब्दों (नुआ+खाई) से मिलकर बना है ,यहाँ ‘नुआ’ का अर्थ है नया और ‘खाई’ का अर्थ है भोजन अर्थात यह पर्व  नए चावल खाने के महत्त्व को दर्शाता है। 
  • यह  नई फसल का स्वागत करने के लिये ओडिशा, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता  है। 
  • यह उत्सव गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है। 
  • इस दिन किसान अन्न की पूजा करते हैं और विशेष पकवान  तैयार करते हैं। 
  • ओडिशा के संबलपुर ज़िले में स्थित हिन्दू मन्दिर समलेश्वरी मन्दिर की  देवी समलेश्वरी (Goddess Samaleswari) को किसान पहली उपज का अन्न अर्पित करते हैं। 
  • इसे स्थानीय ओडिया भाषा में बारा मस्सा रे तेरा पर्व’(‘Bara Massa Re Tera Parv’) के नाम से जाना जाता है। 
  • स्थानीय मान्यता के अनुसार  नुआखाई उत्सव वैदिक काल में आरंभ हुआ था । 
  • नुआखाई जुहार को  तटीय ओडिशा में ‘नबन्ना’ नाम से मनाया जाता है। 

उड़ीसा राज्य में मनाए जाने गए अन्य पर्व 

  • शीतल षष्ठी पर्व 
  • बाली यात्रा 
  • बोईता बंदना 
  • 15वां तोशाली राष्ट्रीय शिल्प मेला 2021
  • कलिंग महोत्सव
  • रज पर्व अथवा राजा पर्ब
    • नुआखाई जुहार,नुआखाई पर्व ,नबन्ना पर्व ,बारा मस्सा रे तेरा पर्व

    About Orissa(odisha)   

    • उड़ीसा के पहले मुख्यमंत्री :  हरेकृष्ण महताबी
    • वर्तमान मुख्यमंत्री – नवीन पटनायक
    • राज्यपाल – गणेशी लाल
    • उड़ीसा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति एस मुरलीधर
      • Established- 26 July 1948
    • जिलों की संख्या – 30
    • विधान सभा के सदस्यों की संख्या – एक सदनीय (147 सीटें)
    • लोकसभा सदस्यों की संख्या – 21 सीटें
    • राज्यसभा सदस्यों की संख्या  – 10 सीटें

    Leave a Reply