उत्तर अमेरिका North america : SARKARI LIBRARY

  • Post author:
  • Post category:Blog
  • Reading time:97 mins read

 उत्तर अमेरिका

  • उत्तर अमेरिका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • इसे दो भागों-एंग्लो अमेरिका व मध्य अमेरिका में वर्गीकृत किया जा सकता है। 
    • एंग्लो अमेरिका -कनाडा व संयुक्त राज्य अमेरिका 
    • मध्य अमेरिका – ग्वाटेमाला, कोस्टारिका, निकारागुआ, पनामा, बेलिज़, अलसल्वाडोर, होंडुरास जैसे देश 
  • वेस्टइंडीज द्वीप समूह
    • बहामास, क्यूबा, हैती, डोमिनिकन गणतंत्र, एंटीगुआ, बरमूडा, बारबाडोस, जमैका, ग्रेनाडा, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, प्यूर्टो रिको आदि 
  • उत्तर अमेरिका एकमात्र ऐसा महाद्वीप है, जहाँ कोई भी देश स्थलरुद्ध नहीं है। 
  • उत्तर अमेरिका 
    • पूर्व दिशा -अटलांटिक महासागर
    • दक्षिण – मेक्सिको की खाड़ी
    • पश्चिम – प्रशांत महासागर 
    • उत्तर -आर्कटिक महासागर 
  • उत्तर अमेरिका साइबेरिया के से बेरिंग जलडमरूमध्य द्वारा अलग होता है। 
  • उत्तर अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप – ग्रीनलैंड(डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में)
  • खोज – कोलंबस (1492 ई.) 
  • जनसंख्या की दृष्टि से – चौथा बड़ा महाद्वीप
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से – तीसरा बड़ा महाद्वीप
  • सबसे अधिक वर्षा – हेंडर्सन झील (कनाडा) 
  • सबसे शुष्क स्थान – बाटाज्येस (मेक्सिको)
  • अमेरिका एवं विश्व का सबसे गर्म स्थान – डेथ वैली (यूएसए) 
  • 49° उत्तरी अक्षांश – कनाडा एवं यूएसए की सीमा निर्धारित करता है। 
  • 100° पश्चिमी देशांतर – उत्तर अमेरिका को लगभग दो भागों में बाँटती है। 
  • उत्तर अमेरिका को चार प्रमुख भागों में बाँटा जा सकता है
    • कनाडियन शील्ड 
    • अप्लेशियन पर्वतीय क्षेत्र व पूर्वी उच्च भूमि
    • मध्यवर्ती विशाल मैदान 
    • पश्चिमी कॉर्डिलेरा/पर्वत श्रेणी 

कनाडियन शील्ड 

  • उत्तर अमेरिका महाद्वीप का सबसे प्राचीन भूखंड कनाडियन शील्ड है। 
  • इस शील्ड में मीठे पानी की पाँच झीलें
    • सुपीरियर, मिशिगन,ह्यूरोन , ईरी व ओंटेरियो 
  • विश्व में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील (क्षेत्रफल के आधार पर)- सुपीरियर झील है।
    • ईरी और ओंटेरियो के बीच विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात मिलता है। 
  • इस शील्ड की प्रमुख नदी सेंट लॉरेंस है जो ओंटेरियो झील से निकलकर उत्तरी अटलांटिक महासागर में गिरती है। 
  • इसी शील्ड में मैकेंजी नदी का प्रवाह होता है जो कनाडा की सबसे लंबी नदी है। 

अप्लेशियन पर्वतीय क्षेत्र

  • उत्तर अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। 
  • यहाँ की प्रमुख नदी हडसन है, जिसके किनारे न्यूयॉर्क शहर स्थित है। 
  • माउंट मिशेल (2037 मी.)अप्लेशियन पर्वत की सर्वोच्च चोटी है। 
  • अन्य पर्वत – ग्रीन माउंटेंस, व्हाइट हिल्स, अलेघनी पर्वत, ब्लैक माउंटेंस आदि 
  • अप्लेशियन पर्वत के पूर्वी किनारे पर ‘पीडमोंट का पठार’ स्थित है । 

मध्यवर्ती विशाल मैदान 

  • शीतोष्ण घास की अधिकता के कारण इस क्षेत्र को ‘प्रेयरी मैदान’ भी कहते हैं। 
  • संयुक्त राज्य अमेरिकाविश्व में मक्के के उत्पादन में अग्रणी देश है। 
    • इसी मध्यवर्ती क्षेत्र में ‘मक्का की पेटी’ (Corn Belt) अवस्थित है। 

पश्चिमी कॉर्डिलेरा/पर्वत श्रेणी 

  • उत्तर अमेरिका के पश्चिमी भाग में (मेक्सिको से अलास्का तक)
  • इसे ‘प्रशांत कॉर्डिलेरा’ भी कहते हैं। 
  • यह कई समानांतर श्रेणियों में बँटा है। 
    • कास्केड श्रेणी, अलास्का श्रेणी, सियरा नेवादा श्रेणी व रॉकी श्रेणी 
  • अलास्का पर्वत श्रेणी की सर्वोच्च चोटी ‘माउंट मैकिन्ले’ (नया नाम देनाली) (6,194 मी.) है। 
    • यह संयुक्त राज्य अमेरिका की भी सर्वोच्च चोटी है। 
  • कास्केड श्रेणी की सर्वोच्च चोटी – माउंट रेनियर (4,392 मी.) 
  • कोस्ट रेंज की सबसे ऊँची चोटी-  ‘माउंट लोगन’ (6,050 मी.) 
    • कोस्ट रेंज कनाडा की सर्वोच्च चोटी है। 
  • रॉकी पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी – ‘माउंट एल्बर्ट’ (4,399 मी.) 
  • प्रमुख पठार 
    • यूकॉन का पठार
    • ब्रिटिश कोलंबिया पठार
    • ग्रेट बेसिन का पठार (सबसे बड़ा पठार)
    • कोलोरैडो का पठार 
    • मेक्सिको का पठार 
    • एडवर्ड्स का पठार
    • ओजर्क का पठार
    • ‘पीडमोंट का पठार’
  • ग्रेट बेसिन इस महाद्वीप का सबसे बड़ा पठार है। 
  • उत्तर अमेरिका का सबसे निम्न बिंदुविश्व का सबसे गर्म स्थान‘मृतघाटी’ (Death Valley) है। 
    • मृतघाटी कैलिफोर्निया में अवस्थित है 
  • ग्रेट बेसिन के दक्षिण में कोलोरैडो का पठार अवस्थित है। 
    • यहाँ विश्व प्रसिद्ध ‘ग्रैंड कैनियन’ स्थित है जो विश्व का सबसे बड़ा कैनियन है। 
  • गर्म जल के स्रोत -‘गीज़र’ कहा जाता है। 
    • यलोस्टोन पार्क में स्थित ‘ओल्ड-फेथफुल’ गीज़र विश्व प्रसिद्ध है। 
  • उत्तर अमेरिका के मरुस्थल
    • चिहुआहुआन मरुस्थल (गर्म मरुस्थल) – पश्चिमी तट पर
      • इसका विस्तार अमेरिका और मेक्सिको में है।
      • यह उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल है। 
    • सोनोरान मरुस्थल  – पश्चिमी तट पर 
    • ‘मोजावे मरुस्थल’ –  कैलिफोर्निया
      • यह उत्तर अमेरिका का सबसे गर्म मरुस्थल है।

उत्तर अमेरिका की महत्त्वपूर्ण नदियाँ नदियाँ

  • युकोन ,मैकेंजी नदी,सेंट लॉरेंस नदी,हडसन नदी,पोटोमैक नदी,मिसीसिपी नदी,मिसौरी,रियो ग्रांडे नदी,कोलोरेडो नदी ,स्नेक नंदी,कोलंबिया नदी, फ्रेज़र नदी,

कोलोरेडो नदी

  • यूएसए + मक्सिको
  • उद्गम – रॉकी पर्वत 
  • मुहाना – कैलिफोर्निया की खाड़ी 
  • इस नदी पर हूवर और पार्कर बांध बनाए गए हैं। 
  • ‘ग्रैंड कैनियन’ का संबंध इसी नदी से है। 
  • मीड झील का संबंध इसी नदी से है। 

रियो ग्रांडे नदी

  • यूएसए + मेक्सिको
  • उद्गम – कैंबी (Canby) पर्वत 
  • मुहाना– मेक्सिको की खाड़ी 
  • अमेरिका व मेक्सिको की प्राकृतिक सीमा निर्धारित करती है। 
  • यह मेक्सिको की खाड़ी में सैंडी डेल्टा का निर्माण करती है।

कोलंबिया नदी

  • युएसए, कनाडा
  • उद्गम– कोलंबिया झील 
  • मुहाना– उत्तरी प्रशांत महासागर
  • इसके तट पर अमेरिका का ‘पोर्टलैंड’ शहर अवस्थित है।
  • सबसे बड़ी सहायक नदी- स्नेक नदी 
  • अवस्थित बांध–  ग्रांड कूली, चीफ जोसेफ बोनविले आदि। 

स्नेक नंदी

  • यूएसए
  • उद्गम – रॉकी पर्वत (यलोस्टोन नेशनल पार्क)

हडसन नदी

  • यूएसए
  • उद्गम लेक टीयर ऑफ द क्लाउड्स (कुछ स्रोतों में हेंडरसन झील के पास से) 
  • मुहाना– न्यूयॉर्क की खाड़ी (उत्तरी अटलांटिक महासागर) 
  • न्यूयॉर्क शहर इसके तट पर स्थित है। 

पोटोमैक नदी

  • यूएसए
  • उद्गम– अप्लेशियन पर्वत 
  • मुहाना – चेसापीक की खाड़ी 
  • वाशिंगटन डी.सी. (यूएसए की राजधानी) इसी नदी के तट पर स्थित है। 

मिसीसिपी नदी

  • यूएसए
  • उद्गम– इटास्का झील 
  • मुहाना– मेक्सिको की खाड़ी 
  • सहायक नदी– मिसौरी 
  • सेंट लुइस के पास मिसौरी मिसीसिपी से मिलती है। 
  • मिसीसिपी नदी मुहाने पर न्यू ऑर्लियंस बंदरगाह स्थित है। 

सेंट लॉरेंस नदी

  • यएसए , कनाडा
  • उद्गम – ओंटेरियो झील 
  • मुहाना – सेंट लॉरेंस की खाड़ी 
  • इस नदी के तट पर कनाडा के क्यूबेक व मॉण्ट्रियल शहर स्थित हैं। 
  • मॉण्ट्रियलविश्व का सबसे बड़ा ‘नदी द्वीपीय शहर’ है। 
  • क्यूबेक ‘फ्रेंच सिटी’ भी कहते हैं। 
  • यह विश्व का सबसे बड़ा ज्वारनदमुख बनाती है।

फ्रेज़र नदी

  • कनाडा
  • उद्गम– रॉकी पर्वत 
  • मुहाना– उत्तरी प्रशांत महासागर 
  • कनाडा का प्रसिद्ध बंदरगाह ‘वैंकूवर’ इसी के मुहाने पर स्थित है। 

मैकेंजी नदी

  • कनाडा
  • उद्गम– ग्रेट स्लैव झील
  • मुहाना– आर्कटिक महासागर के ब्यूफोर्ट सागर में
  • कनाडा की सबसे लंबी नदी

यूकॉन नदी

  • कनाडा+ यूएसए
  • उद्गम- ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा)  
  • मुहाना– बेरिंग सागर (उत्तरी प्रशांत महासागर) 
  • इसका संबंध यूकॉन के पठार से है।

महत्त्वपूर्ण झीलें 

  •  ग्रेट बियर झील – कनाडा
  • ग्रेट स्लेव झील- कनाडा
  • अथाबास्का झील- कनाडा
  • रेडियर झील – कनाडा
  • विनिपेग झील- कनाडा
  • सुपीरियर झील (कनाडा + यूएसए)
  • मिशिगन झील (यूएसए)
  • ह्यूरॉन झील(कनाडा + यूएसए)
  • ईरी झील (कनाडा+ यूएसए )
  • ओंटेरियो झील(कनाडा + यूएसए)
  • ग्रेट साल्ट लेक

 ग्रेट बियर झील – कनाडा

  • इसके ऊपर से आर्कटिक वृत्त गुज़रता है।

ग्रेट स्लेव झील- कनाडा

  • इस झील से ही मैकेंजी नदी निकलती है। 

अथाबास्का झील- कनाडा

  • यह ग्रेट स्लेव झील व रेडियर झील के मध्य अवस्थित है।

रेडियर झील – कनाडा

  • चर्चिल नदी का उद्गम इसी झील से होता है जो हडसन की खाड़ी में गिरती है।

विनिपेग झील- कनाडा

सुपीरियर झील (कनाडा + यूएसए)

  • विश्व में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। 
  • यह सुपीरियर उच्चभूमि पर अवस्थित है। 
  • सुपीरियर उच्चभूमि के मेसाबी रेंज (अमेरिका) में लौह अयस्क का सर्वाधिक उत्पादन होता है। 
  • सुपीरियर झील के तट पर अवस्थित ‘डुलुथ’ शहर (अमेरिका) में लौह-इस्पात उद्योग का सर्वाधिक विकास हुआ है। 
  •  ‘सू नहर’ सुपीरियर झील को ह्यूरॉन झील से जोड़ती
  • सू नहर के समीप अवस्थित ‘सॉल्ट सेंट मेरी’ कनाडा का एक महत्त्वपूर्ण बंदरगाह है। 

ह्यूरॉन झील(कनाडा + यूएसए)

  • इसके समीप अवस्थित ‘सडबरी’ कनाडा का एक महत्त्वपूर्ण खनन शहर है जो विश्व स्तर पर ‘निकेल’ के उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है। 

मिशिगन झील (यूएसए)

  • इसके तट पर अमेरिका के ‘गैरी’, ‘शिकागो’ एवं  ‘मिलवॉकी’ शहर अवस्थित हैं। 

ईरी झील (कनाडा+ यूएसए )

  • इसके तट पर अमेरिका का ‘डेट्रॉयट’ शहर अवस्थित है है। 
  • ‘वेल्लैंड-नहर’ ईरी को ओंटेरियो झील से जोड़ती है।
  • वेल्लैंड नहर के समीप उत्तर अमेरिका का सबसे ऊँचा जलप्रपात- ‘नियाग्रा जलप्रपात’ ‘नियाग्रा नदी’ पर अवस्थित है। 
  • ईरी झील के तट पर न्यूयॉर्क राज्य का ‘बफेलो’ शहर अवस्थित है। 

ओंटेरियो झील(कनाडा + यूएसए)

  • इसके तट पर कनाडा के ‘टोरंटो’, ‘हैमिल्टन’ एवं  ‘किंग्सटन’ शहर अवस्थित हैं। 
  • हैमिल्टन, ईरी व ओंटेरियो के मध्य अवस्थित है।
  • किंग्सटन, कनाडा में रेल इंजन व लोकोमोटिव उद्योग का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण केंद्र है। 
  • ओंटेरियो झील से ‘सेंट लॉरेंस’ नदी का उद्गम होता है। 

ग्रेट साल्ट लेक

  • यह अमेरिका में खारे पानी की झील है जो मीठे पानी की झील ‘बॉनेविले’ का अवशिष्ट भाग है। 
  • इसके तट पर उटाह (UTAH) राज्य की राजधानी ‘साल्ट लेक सिटी’ अवस्थित है।

‘ग्रेट लेक्स’

पाँच झीलों को सम्मिलित रूप = सुपीरियर + मिशिगन + ह्यूरॉन + ईरी + ओंटेरियो

  • क्षेत्रफल के आधार पर सुपीरियर इनमें सबसे बड़ी,जबकि ओंटेरियो सबसे छोटी झील है। 
  • इनमें से मिशिगन एकमात्र झील है, जिसका विस्तार सिर्फ अमेरिका में है।  
  • अन्य चारों झीलें कनाडा-अमेरिका दोनों में विस्तारित हैं।

उत्तर अमेरिका  की महत्त्वपूर्ण जलसंधियाँ 

जलसंधि

विशेषताएँ

डेविस जलसंधि

  • बैफिन द्वीप को ग्रीनलैंड से अलग करती है।
  • बैफिन की खाड़ी को लैब्राडोर सागर से जोड़ती है। 

हडसन 

जलसंधि

  • कनाडा के उंगावा प्रायद्वीप को बैफिन द्वीप से अलग करती है। 
  • हडसन की खाड़ी को लैब्राडोर सागर से जोड़ती है। 

बेलेइसले  जलसंधि

  • न्यूफाउंडलैंड को कनाडा मुख्य भूमि से अलग करती है। 
  • लैब्राडोर सागर को सेंट लॉरेंस की खाड़ी से जोड़ती है।

फ्लोरिडा जलसंधि

  • फ्लोरिडा को क्यूबा से अलग करती है। 
  • अटलांटिक महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ती है।

युकाटन चैनल

  • मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप को क्यूबा से अलग करता है।
  • मेक्सिको की खाड़ी को कैरीबियन सागर से जोड़ता है।

विंडवार्ड पैसेज

  • क्यूबा को हैती से अलग करता है।
  • उत्तरी अटलांटिक महासागर को कैरीबियन सागर से जोड़ता है।

मोना पैसेज

  • डोमिनिकन गणराज्य को प्यूर्टो रिको से अलग करता है। 
  • उत्तरी अटलांटिक महासागर को कैरीबियन सागर से जोड़ता है।

पनामा नहर

  • कैरीबियन सागर को प्रशांत महासागर की पनामा की खाड़ी नहर से जोड़ती है।
  • इस नहर में ‘गटुन झील’ (Lake Gatun) का निर्माण किया गया है। 
  • ‘कोलोन’ (Colon) तथा ‘पनामा सिटी’ इस नहर के समीप अवस्थित बंदरगाह हैं। 

जुआन डी फ्यूका

जलसंधि

  • कनाडा के वैंकूवर द्वीप को कनाडा मुख्यभूमि से अलग करती है।

बेरिंग जलसंधि

  • अमेरिका के अलास्का को रूस के साइबेरिया से अलग जलसंधि  करती है।
  • प्रशांत महासागर के बेरिंग सागर को आर्कटिक महासागर के ब्यूफोर्ट सागर (चूकची सागर) से जोड़ती है।
  • उत्तर अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी तट पर उष्ण कटिबंधीय चक्रवात का प्रभाव रहता है जिसे ‘हरिकेन’ व ‘टोरनेडो’ कहते हैं। 
  • लैब्राडोर ठंडी जलधारागल्फ स्ट्रीम गर्म जलधारान्यूफाउंडलैंड के समीप मिलती है. 
  • शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को ‘प्रेयरी’ कहते हैं । 
  • कनाडा के प्रेयरी प्रदेश को ‘गेहूँ की पट्टी’संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रेयरी प्रदेश को ‘मक्का की पट्टी‘ कहते हैं। 
  • जमैकाकेले के लिये एवं क्यूबाचीनी के उत्पादन में विश्व प्रसिद्ध है
    • क्यूबा को ‘चीनी का कटोरा’ कहा जाता है। 
  • उत्तर अमेरिका के टुंड्रा जलवायु में रहने वाले‘एस्किमो’ बर्फ के घर बनाते हैं, जिसे ‘इग्लू’ कहते हैं। ये शील मछलियों के हड्डियों की नाव बनाते हैं, जिसे ‘कयाक’ कहते हैं । एस्किमो, रेडियर कुत्ते का प्रयोग ‘स्लेज गाड़ी’ को खींचने में करते हैं। 
  • इनका हथियार ‘हारपून’ कहलाता है। 

उत्तर अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख शहर एवं उनकी विशेषताएँ 

न्यूयॉर्क 

  •  ‘सिटी ऑफ स्काई स्क्रेपर्स’ (ऊँची इमारतों वाला शहर) नाम से प्रसिद्ध। 
  • अमेरिका का सबसे बड़ा बंदरगाह। 
  •  तीन द्वीपों- मैनहटन, लॉन्ग द्वीप व स्टाटेन पर अवस्थित। 
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय है। 

बर्मिंघम 

  • अमेरिका के अल्बामा राज्य में अवस्थित। 
  • बिटुमिनस कोयले के निक्षेप पाये जाते हैं। 

लॉस एंजेल्स 

  • अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में अवस्थित। 
  • हॉलीवुड के लिये प्रसिद्ध शहर

सैन फ्रांसिस्को 

  • सैन फ्रांसिस्को की ‘सांता क्लारा वैली’ को ही ‘सिलिकॉन वैली’ कहते हैं, जो सॉफ्टवेयर उद्योग का महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है। 

होनोलूलू 

  • अमेरिका के हवाई राज्य की राजधानी। 
  • हवाई के ‘ओआऊ द्वीप’ पर स्थित। 
  • प्रशांत महासागर का क्रॉस रोड’ नाम से प्रसिद्ध। 

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

  • स्थापना– 4 जुलाई, 1776 (स्वतंत्रता दिवस
  • राजधानी – वाशिंगटन, डी.सी.
  • मुद्रा – डॉलर 
  • जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में स्थान – तीसरा 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान – तीसरा 
  • कुल राज्यों की संख्या – 50
  • President- Joe Biden (D) (46वें  राष्ट्रपति)
  • Vice President- Kamala Harris (D)
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत – 
  • भारत में अमेरिकी राजदूत – केनेथ आई. जस्टर 
  • Legislature- Congress
    • Upper house- Senate
    • Lower house – House of Representatives
  • संयुक्त राज्य अमेरिका को तीन प्रमुख प्रदेशों में विभक्त किया जा सकता है
    1. 1. पश्चिमी कॉर्डिलेरा 
    2. 2. मध्यवर्ती निम्नभूमियाँ 
    3. 3. पूर्वी उच्चभूमियाँ
  • रॉकी पर्वत के पश्चिम मेंकॉस्केड श्रेणी तथा दक्षिण मेंसियरा नेवादा श्रेणी का विकास हुआ है। 
  • इन पर्वत शृंखलाओं के मध्य अनेक घाटियों का विकास हुआ है, जिनमें प्रमुख हैं-
    • कैलिफोर्निया की घाटी 
    • विलमाटे घाटी 
    • प्यूजेट साउंड बेसिन 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में खारे पानी की ‘ग्रेट साल्ट लेक’ अवस्थित है। 
  • मध्यवर्ती निम्नभूमि में ‘ओज़ार्क पठार’ व ‘ओचिता उच्चभूमि‘ हैं।
  • क़नाडियन शील्ड में एडिरॉन्डेक पर्वत स्थित है, जिसकी सबसे ऊँची चोटी ‘माउंट मार्सी’ है। 
  • पूर्वी उच्चभूमि को अप्लेशियन पर्वत के नाम से भी जानते हैं। अप्लेशियन पर्वतकी सबसे ऊँची चोटी ‘माउंट मिशेल’ है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘ऐरिज़ोना’ मरुस्थल स्थित है। 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में शीतोष्ण घास का मैदान को  ‘प्रेयरी का मैदान’ कहते हैं। 
  • विश्व की सर्वाधिक कृषि योग्य भूमि अमेरिका में पाई जाती है। 
  • प्रमुख फसल – मक्का, गेहूँ, जई और जौ 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रमुख लोहा खनन क्षेत्र 
  • सुपीरियर झील प्रदेश में स्थित है। 
    • प्रमुख लौह खानें- ‘मेसाबी रेंज’ ,’मिशिगन’ 
  • मिशिगन झील के समीप स्थित  है। – गैरी क्षेत्र
  • कोयले के विशाल भंडार के रूप में अप्लेशियन प्रदेश जाना जाता है।
  •  ‘बर्मिंघम’ (उटाह राज्य) व ‘बुट्टे’ (मोंटाना राज्य) प्रमुख तांबा उत्पादक क्षेत्र हैं। 
  •  पिट्सबर्ग‘विश्व की लौह इस्पात की राजधानी’ के रूप में जाना जाता है। 
  • कैलिफोर्निया राज्य का लॉस एंजेल्सहॉलीवुड नगरी के रूप में प्रसिद्ध है।
  • डेट्रॉयटमोटर गाड़ियों के निर्माण के लिये प्रसिद्ध है। 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख शहर 
    • बोस्टन, न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया, बाल्टीमोर ,वाशिंगटन डी. सी,शिकागो, डेट्रॉयट, क्विंलैंड, बफैलो, पिट्सबर्ग,डेट्रॉयट आदि 
  • पार-महाद्वीप रेलमार्ग – अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ता है। 
  • शिकागो शहर – विश्व का सबसे बड़ा जंक्शन है। 
  • अमेरिका का ‘एक्रॉन’ – विश्व का सबसे बड़ा सिंथेटिक रबर टायर बनाने का केंद्र 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से 
    • संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य-  ‘अलास्का’ 
    • संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे छोटा राज्य – ‘रोड द्वीप’ (Rhode Island) 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भाग में फैला रॉकी पर्वत नवीन मोडदार पर्वत का उदाहरण है, जो अलास्का से पनामा राज्य तक फैला है। 
  • ‘सेंट लुइस’ – विश्व की सबसे बड़ी मक्का की मंडी है। 
  • कोलोरैडो राज्य की राजधानीडेनेवर 
    • डेनेवर‘मील ऊँचा नगर’ (Mile High City) के नाम से जाना जाता है। 
  • न्यूयॉर्कहडसन नदी के तट पर स्थित है। 
    • इसे USA की वित्तीय तथा सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। 
  • डच हार्बर अमेरिका का नौसैनिक स्टेशन है। 
    • यह दक्षिणी-पश्चिमी अलास्का में पूर्वी अल्यूशियन द्वीपों के उनालास्का द्वीप पर स्थित एक पत्तन है। 
    • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जून 1942 में जापान द्वारा इसी पत्तन पर हमला किया गया था। 
  • केनटुकी राज्य‘ब्लू ग्रास स्टेट’ कहा जाता है।

कनाडा देश

  • उत्तर अमेरिका का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश 
  • विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश (रूस के बाद)
  • 49° अक्षांशीय रेखा – संयुक्त राज्य अमेरिका को कनाडा से अलग  करती है।
  • कनाडा की राजधानी ‘ओटावा’ 
  • कनाडा विश्व में यूरेनियम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। (पहला – कजाखस्तान ) 
  • कनाडा के ‘ऑटेरियो’ में सोना‘डावसन सिटी‘ में चांदी का उत्पादन होता है। 
  • विश्व की सबसे बड़ी शीशा-जिंक की खान – ‘सुलिवान खान’  
  • सडबरी खान –  निकेल उत्पादन हेत प्रसिद्ध है। 
  • कनाडा का अल्बार्टापेट्रोलियम उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है। 
  • वुडबफैलो नेशनल पार्क, कनाडा में स्थित है। 
  • विंडसर शहर ‘कनाडा का डेट्रॉयट’ 
  • हैमिल्टन‘कनाडा का बर्मिंघम’ 
  • ‘लंबरजैक’ – कनाडा के वनों में काम करने वाले लोगों को कहते हैं।
  • कनाडा का ‘मॉण्ट्रियल शहर’कागज़ उद्योग का प्रमुख केंद्र है। 
  • कनाडा अख़बारी कागज़ का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO-International Civil Aviation Organization) का मुख्यालयमॉण्ट्रियल में स्थित है।
  • भौगोलिक दृष्टिकोण से कनाडा को तीन वर्गों में बाँटा जा सकता है
    • 1. कनाडियन शील्ड 
    • 2. कॉर्डिलेरा प्रदेश 
    • 3. आंतरिक मैदान

कनाडियन शील्ड

  • यह कनाडा के उत्तरी भाग में स्थित कठोर चट्टानों से निर्मित पठारी क्षेत्र है। 
  • इसी कनाडियन शील्ड से सेंट लॉरेंस नदी का प्रवाह होता है 

कॉर्डिलेरा प्रदेश

  • इसका विकास कनाडा के पश्चिमी भाग में हुआ है। 
  • इसके पूर्वी भाग में रॉकी पर्वत श्रेणी व पश्चिमी भाग में प्रशांत महासागर स्थित है। 
  • बाँफ’ व ‘जास्पर’ नेशनल पार्क इसी क्षेत्र में स्थित है। 

आंतरिक मैदान

  • कनाडा के शीतोष्ण कटिबंधीय घास जिन्हें ‘प्रेयरी मैदान’ भी कहते हैं। 
  • प्रेयरी के मैदानी क्षेत्र में गेहूँ की सबसे बड़ी मंडी विनीपेग अवस्थित है। 
  • यहाँ पर चलने वाली ठंडी हिम युक्त पवन को ‘बर्फानी तूफान’ कहा जाता है। 
  • न्यू फाउंडलैंड द्वीप के समीप गल्फस्ट्रीम गर्म जलधारा व लैब्राडोर ठंडी जलधारा आकर मिलती हैं, जिससे प्लैंक्टन का निर्माण होता है जो मछलियों का भोजन होता है। इसे खाने के लिये मछलियाँ यहाँ एकत्रित होती हैं। यहाँ का ग्रांड बैंक मछलियों को पकड़ने हेतु प्रमुख स्थान के रूप में प्रसिद्ध है। 

कैरीबियन द्वीप समूह 

  • कैरीबियन द्वीप समूह अटलांटिक महासागर में स्थित है।
  • बहामास द्वीप की राजधानी नसाऊ’ न्यू प्रोविडेंस द्वीप पर स्थित है। 
  • बिमिनी द्वीप को  ‘बहामास का प्रवेश द्वार’  कहते हैं।
  • बहामास का सबसे बड़ा द्वीप ‘एंड्रोस’ है।
  • कैरीबियन द्वीप समूह को एंटीलीज़ के आधार पर दो समूहों में वर्गीकृत करते हैं।

कैरीबियन द्वीप

  1. ग्रेटर एंटीलीज
  2. लेसर एंटीलीज 
  • ग्रेटर एंटीलीज के सबसे बड़े द्वीप– क्यूबा 
    • क्यूबा ‘एंटीलीज का मोती’ कहा जाता है। 
    • क्यूबा कैरीबियन द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप है। 
    • क्यूबा मेक्सिको से युकाटान चैनल द्वारा अलग होता है। 
    • हिस्पैनियोला द्वीप(Hispaniola) क्यूबा से ‘विंडवार्ड दर्रा‘ द्वारा तथा प्यूर्टो-रिको से ‘मोना दर्रा’ द्वारा अलग होता है। 
    • हिस्पैनियोला द्वीप (Hispaniola) पर हैती व डोमिनिकन रिपब्लिक देश स्थित हैं।

देश 

राजधानी

कनाडा 

ओटावा

USA 

वॉशिंगटन डीसी

मेक्सिको 

मैक्सिको सिटी

ग्वाटेमाला 

ग्वाटेमाला सिटी

बेलीज 

बेल्मोपेन 

एल साल्वाडोर 

सान साल्वाडोर 

होंडुरास 

तेगूसिगलपा

निकारागुआ 

मानागुआ

कोस्टारिका 

सान जोस 

पनामा 

पनामा सिटी 

ग्रीनलैंड 

नुक

क्यूबा

हवाना 

जमैका

किंग्सटन

बहामास

नशाउ 

हैती 

पोर्टो प्रिंस

डोमिनिकन रिपब्लिक

सेंट डोमिगो 

डोमिनिका 

रूसेउ 

सेंट किट्स और नेविस

बसेटेरे 

सेंट विंसेंट व ग्रैनेडाइंस

किंग्सटाउन

सेंट लूसिया 

कैस्ट्रीज

ग्रेटर एंटीलीज

लेसर एंटीलीज

देश 

राजधानी

देश 

राजधानी

क्यूबा

हवाना

बारबाडोस

ब्रिजटाउन 

जमैका 

किंग्सटन

ग्रेनेडा

सेंट जॉर्ज

डोमिनिकन रिपब्लिक

सेंटो डोमिंगो 

बरमूडा

हैमिल्टन

हैती

पोर्ट औ प्रिंस

त्रिनिदाद एवं  टोबैगो

पोर्ट ऑफ स्पेन

प्यूर्टो -रिको

सैन जुआन

मार्टीनिक

फोर्ट-डी-फ्राँस

केमैन द्वीप

जॉर्ज टाउन

वर्जिन द्वाप समूह

शेर्लोट एमली