झारखंड के सभी छात्रों के लिए झारखंड करंट अफेयर्स पूरे March Month का आपको एक ही जगह पर दिया जा रहा है । तो आप अपना समय बचा सकते हैं और March 2023 Jharkhand Current Affairs को एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं. 5 मिनट में प्रत्येक दिन का करंट अफेयर रिवीजन कर ले और अपने समय को बचाएं और उस समय को किसी दूसरे टॉपिक को पढ़ने में लगाएं – जिस दिन का करंट अफेयर छूट गया है उसे हम बाद में अपडेट करेंगे।
Sarkarilibrary.com
Mananjay mahato
1 – 7 March 2023 Jharkhand Current Affairs :
- केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन रैंकिंग जारी किया गया। इस रैंकिंग के अनुसार धनबाद के बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन को झारखंड में पहला सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का दर्जा मिला। इसे देश में चौथा स्थान पर रखा गया है।
- रामगढ़ विधानसभा सीट हेतु AJSU की प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 21,970 मतों से हराया.
- झारखंड के देवघर जिले में स्थित जसीडीह स्टेशन में झारखंड का पहला बेबी फूड स्टाल खोला जाएगा
- केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड के 35 पार्क को विकसित करने के लिए एक करोड़ की राशि दी जाएगी
- पलामू प्रमंडल – 6 पार्क
- उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल – 10 पार्क
- संथाल परगना प्रमंडल – 11 पार्क
- दक्षिणी छोटानागपुर – 4 पार्क
- कोल्हान प्रमंडल – 4 पार्क
- झारखंड के देवघर जिले में दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए झारखंड विधानसभा द्वारा दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय विधेयक 2023 को मंजूरी दिया गया है।
- हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारे झारखंड के 3 महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
- रांची के पिठौरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी को पेयजल और स्वच्छता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने के कारण सम्मानित किया गया
- कोडरमा के मरकच्चो की वार्ड सदस्य पूजा देवी
- कोडरमा पंचायत की समिति सदस्य पार्वती देवी
- वर्ष 2023-24 के लिए झारखंड विधानसभा में 1 लाख 16 हजार 418 करोड का बजट पेश किया गया।
- झारखंड विधानसभा में 4546 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया
- कृषि विभाग को 2804 करोड़ दिया गया
- 10 से 13 मार्च तक काठमांडू में आयोजित International strength lifting championship हेतु झारखंड के 5 खिलाड़ियों का चयन भारतीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग टीम में किया गया है।
- हेमा कुमारी, हेमा तिर्की ,अशोक कुमार गुप्ता, रत्नेश साहू और शुभम साहू का चयन हुआ है
- रांची के 4 युवाओं ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का फतेह किया है
- गौरव मारो, अंकित काबरा, सौरभ अग्रवाल और संजीव कुमार
- झारखंड सरकार द्वारा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दिया जाने वाला राशि 2 करोड़ को बढ़ाकर 5 करोड़ कर दिया गया है
खेलों के लिए पुरस्कार राशि
8-15 March 2023 Jharkhand Current Affairs :
- IIT ISM Dhanbad के द्वारा झारखंड के छात्रों को 9th, 10th बोर्ड एग्जाम और जी एग्जाम का निशुल्क तैयारी कराया जाएगा। इसके लिए www.karmajyoti.org पर आवेदन कर सकते हैं
- स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा भारत के 10 शहरों में दस का दम इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10 खेलों को शामिल किया गया है। रांची में इसका आयोजन 10 मार्च को होगा।
- एक रूह दो दिल पुस्तक के लेखक अशोक सिन्हा है
- हाल ही में झारखंड के राज्यपाल CP राधाकृष्णन के द्वारा डॉ सुनील कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक History of Santhal Pargana का लोकार्पण किया गया
- रांची विश्वविद्यालय के डॉ कृष्ण कुमार के द्वारा लिखित पुस्तक ‘Making of John Venn’ का लोकार्पण झारखंड के राज्यपाल राधा कृष्ण ने किया
- नक्सलवाद पर बनी फिल्म लोहरदग्गा के Producer डॉ नेहा शांडिल्य और लेखक लाल विजय सहदेव है
- झारखंड बिहार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रणधीर सिंह का निधन हो गया
- ऊर्जा विभाग के द्वारा ऊर्जा मेला का आयोजन 11 मार्च को झारखंड के 5 जिलों (रांची ,khunti, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा) में किया गया
- प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना के मामले में झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला राज्य में पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर पाकुड़ और तीसरे स्थान पर खूंटी है और सबसे अंतिम स्थान पर लातेहार जिला है।
- गुजरात में आयोजित 29 वां राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने (एक स्वर्ण, तीन रजत, और एक कांस्य) पदक समेत कुल 5 पदक जीते
16 – 23 March 2023 Jharkhand Current Affairs :
- कर्नाटक में आयोजित 18th राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप में झारखंड की एथलीट प्रीति लकड़ा ने रजत पदक जीता
- 16 मार्च से 30 मार्च तक रांची में चार चरण में स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया जाएगा
- RKFL (Ramakrishna forging ltd) के द्वारा जमशेदपुर में रेलवे का र्चक्कों का निर्माण करने हेतु 1500 करोड़ की लागत से एक प्लांट का निर्माण किया जाएगा
- IIT Kanpur के सहयोग से BIT MESRA के द्वारा साइबर क्राइम से निजात पाने के लिए साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी तैयार किया जाएगा
- लातेहार जिले के कल्याण कुमार द्वारा लिखित पुस्तक Bigger and Better को ऑस्ट्रेलिया में वर्ष 2023 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का खिताब दिया गया। उन्हें इसके लिए Best Writter of the Year 2023 से भी सम्मानित किया गया
- झारखंड के छात्रों को योग के प्रति जागरूक करने हेतु झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में योगमय झारखंड कार्यक्रम चलाया जाएगा
- खेलो इंडिया वार्षिक पुरस्कार के लिए देश के कुल 33 चयनित खिलाड़ियों में झारखंड से 2 खिलाड़ी है – सलीमा टेटे और संगीता कुमारी
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झार नियोजन पोर्टल का उद्घाटन किया गया
- जल जीवन मिशन के तहत झारखंड को देश भर में 32 वा स्थान दिया गया है
- सैफ अंडर 17 महिला चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में झारखंड के साथ खिलाड़ियों का चयन किया गया है
- हॉकी इंडिया द्वारा दिया जाने वाला अंशुता लकड़ा अवार्ड – अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर महिला पुरस्कार सलीमा टेटे को दिया गया। अंशुता लकड़ा अवार्ड अंडर 21 खिलाड़ियों को दिया जाता है। इसमें विजेता को ₹10लाख का नगद पुरस्कार दिया जाता है।
- 19 मार्च 2023 को झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड उत्कृष्ट विद्यालय योजना को शुरू किया गया। इसके तहत 80 उत्कृष्ट, 325 प्रखंड स्तरीय लीडर स्कूल और 4091 ग्राम पंचायत आदर्श विद्यालय का निर्माण किया जाएगा।
- रांची की छात्रा प्रियांशी को नरेंद्र मोदी के द्वारा उनके द्वारा बनाए पेंटिंग के लिए सम्मानित किया गया
- पुस्तक सड़क से सदन तक के लेखक पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी हैं
- मनरेगा योजना को पूरा करने के मामले में चतरा झारखंड में पहले स्थान पर है। सिमडेगा और रांची क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
- दुमका जिले में दूसरा स्टेट लाइब्रेरी लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया
- देवघर जिले में आयोजित किसान मेला का उद्घाटन कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया
- हेमंत सोरेन की घोषणा के अनुसार 4000 सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में परिवर्तित किया जाएगा
- 22 से 29 अप्रैल तक झारखंड के देवघर जिले में कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा
- Central Ground Water Board के तर्ज पर झारखंड में Jharkhand State Ground Water Board का निर्माण किया जाएगा
- देश के कुल 32 स्थलों का चयन विरासत स्थल के रूप में किया गया है इनमें झारखंड का साहिबगंज जिले का फॉसिल पार्क भी शामिल है
24 March 2023 Jharkhand Current Affairs :
- झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को एशिया हॉकी फेडरेशन ने 2 साल (25 मार्च 2023 से 25 मार्च 2025) तक के लिए एशिया का एथलीट्स एंबेसडर बनाया है।
- नितिन गडकरी ने झारखंड के लिए कुल 13200 करोड़ की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास रखा।
- जिसमें से रांची के लिए 9400 करोड़ की 21 परियोजना और जमशेदपुर से 3800 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।
- भारत का पहला डबल डेकर एलिवेटेड रोड , जमशेदपुर में 1876 करोड़ की लागत से बन रहा है, जिसका शिलान्यास केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने किया।
- हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में 25 से 31 मार्च तक असम की राजधानी गुवाहाटी में राष्ट्रीय हैंडबॉल रेफरी कोर्स के लिए रांची के विष्णु कुमार का चयन किया गया है।
- 22 मार्च, 2023 को संपन्न तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फूड एंड ड्रिंक प्रदर्शनी ( International Food & Drink Exhibition ) लंदन में आयोजित हुआ ।
- 24 मार्च 2023 : विश्व यक्ष्मा दिवस
25 March 2023 Jharkhand Current Affairs :
- झारखंड की नूपुर टोप्पो गुमला जिले की निवासी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर रह चुकी है
- क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 के अनुसार विषयवार रैंकिंग में आईआईटी आईएसएम देश में तीसरा सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। संस्थान को माइनिंग मिनरल विषय के पढ़ाई में 25 वां रैंक मिला है।
- टाटा समूह वित्तीय वर्ष 2025 – 26 तक जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में 4000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। सबसे बड़ा निवेश टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी तीनप्लेट में होने वाला है।
- विश्व टीवी दिवस पर बनारस में आयोजित वन वर्ल्ड सम्मिट में झारखंड को टीवी मुक्ति की दिशा में बेहतर कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया
- एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह को चुना गया। वहीं झारखंड की बिगन सोय एशियन हॉकी फेडरेशन के एडवाइजरी समिति की सदस्य बनी है।
26- 27 March 2023 Jharkhand Current Affairs :
- पूर्वी जोन जूनियर पुरुष और महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की महिला और पुरुष दोनों टीमें चैंपियन बनी यह प्रतियोगिता खूंटी के ब्लू एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हुआ था।
- झारखंड की महिला टीम ने मिजोरम की महिला टीम को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। झारखंड की महिला गोलकीपर अनुपम होरो प्लेयर ऑफ द मैच बने।
- वहीं पर झारखंड की पुरुष हॉकी टीम ने उड़ीसा को हराया। झारखंड के दीपक सोरेंग प्लेयर ऑफ द मैच बने।
- पहला महिला प्रीमियर लीग का खिताब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर जीता।
- रांची के रिम्स में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में सरायकेला की स्वर्गीय स्नेहलता चौधरी का जिक्र कर समाज को अंगदान के लिए प्रोत्साहित किया
- रांची के रिम्स परिसर में न्यूरोसाइंस सेंटर का निर्माण 1208 करोड़ की लागत से किया जाएगा
- ई चालान प्रणाली लागू करने वाले देश के अग्रणी राज्यों में झारखंड को भी शामिल किया गया
- झारखंड इलेक्ट्रॉनिक गवर्नमेंट रिसिप्ट अकाउंटिंग सिस्टम को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया
- 25 मार्च को दिल्ली में 20वे कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप ई गवर्नेंस अवॉर्ड्स में झारखंड को अवार्ड ऑफ रिकॉग्निशन दिया गया।
- कोल इंडिया द्वारा आयोजित फुल मैराथन (42.195km) में पुरुष वर्ग के विजेता जमशेदपुर निवासी अर्जुन टुडू प्रथम रहे वहीं महिला वर्ग में हरियाणा की सोनीका अवल रहे
- जबकि हाफ मैराथन (21km) के पुरुष वर्ग के विजेता प्रिंस कुमार और महिला वर्ग की विजेता रीमा पटेल रहे
- इसरो ने ब्रिटेन की वनवेब कंपनी के 36 उपग्रहों को सफलतापूर्वक चेन्नई के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया।
- झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के घोषणा के अनुसार झारखंड के 80 प्रखंडों में मुख्यमंत्री सारथी योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत सभी प्रखंडों में बेरोजगार युवकों को प्रतिमाह 1000 और युवतियों को 1500 1 साल तक दिया जाएगा। इसके लिए श्रम विभाग हेतु 985.85 करोड़ का अनुदान राशि दिया गया है।
- हाल ही में झारखंड विधानसभा से दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय विधेयक 2023 और जैन विश्वविद्यालय विधेयक को पारित किया गया
- रांची स्थित तपोवन मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण हेतु 14.67 करोड रुपए का खर्च कर उसके सुंदरीकरण का आधारशिला हेमंत सोरेन ने रखा
28 March 2023 Jharkhand Current Affairs :
- हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम कुलपति सम्मेलन का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया
- बहुमंजिला इमारतों में कॉमन टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को अनिवार्य किया गया इसके लिए झारखंड बिल्डिंग बायलॉज अधिनियम 2016 में संशोधन किया गया
- झारखंड राज्य सहकारिता बैंक के नए अध्यक्ष विभा सिंह बनी
- रांची के मुरी रेलवे स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद रघुनाथ महतो के नाम पर करने को लेकर प्रस्ताव रखा गया है
- 28 मार्च 2023 : नीलांबर पीतांबर का 164 वां शहादत दिवस
- 1859 में अंग्रेंजो ने उन्हें फांसी दी थी.
29 March 2023 Jharkhand Current Affairs :
- राष्ट्रीय सरना धर्म गुरु, झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू के संस्थापक सदस्य डॉ प्रवीण उरांव का निधन हो गया
- जन्म – 1 अगस्त 1965 , पालकोट प्रखंड के बघिमा नामक जगह में हुआ था
- राजी पहड़ा सरना प्रार्थना सभा के संस्थापक
- दवा खरीद घोटाला की जांच हेतु 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया
- झारखंड में फूड प्रोसेसिंग उद्योग और कुटीर उद्योगों के उत्पादों के बेहतरीन पैकेजिंग के लिए उद्योग विभाग व इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग मुंबई के बीच समझौता हुआ
- श्री राम जानकी तपोवन मंदिर कहां स्थित है ? रांची में
- खेलो इंडिया ट्रेक साइकलिंग प्रतियोगिता में झारखंड की नेहा टोप्पो ने 5 स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में झारखंड ओवरऑल चैंपियन बना।
- झारखंड के कमल अग्रवाल किस खेल से संबंधित है ? पारा बैडमिंटन
- हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह को भारतीय ओलंपिक संघ के इंफ्रास्ट्रक्चर समिति का सदस्य बनाया गया
30- 31 March 2023 Jharkhand Current Affairs :
- अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच का घरेलू उड़ान वाले एयरपोर्ट पर हो गए ग्राहक संतुष्टि सर्वे में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट देशभर में दूसरे नंबर पर रहा पहले स्थान पर उदयपुर एयरपोर्ट रहा।
- हाल ही में रजिस्ट्रार जनरल ने झारखंड की भुंइहर मुंडा जाति को बाभन मानते हुए आदिवासियों की अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने से इंकार कर दिया है।
- भुंइहर जनजाति केंद्रीय सूची में अन्य पिछड़ी जाति के रूप में शामिल है
- सोना सोबरन योजना की शुरुआत 16 अक्टूबर 2021 को की गई थी इसके तहत राज्य के बीपीएल कार्ड धारियों को 1 वर्ष में दो बार 10 ₹10 में धोती लूंगी व साड़ी देने का प्रावधान है।
- राजस्थान के बंसंवारा में आयोजित 45 में जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में झारखंड बालक टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। झारखंड की टीम को राजस्थान ने हराया।
- 31 मार्च : झारखंड आंदोलनकारी एन ई होरो(Niral Enem Horo) का 98th जयंती
- जन्म – 31 मार्च 1925, गोविंदपुर, खूंटी जिला
- 11 दिसंबर 2008 को मृत्यु हुआ था
- वे दो बार सांसद रहे थे और तोरपा से विधायक थे
- वे बिहार में योजना व जनसंपर्क मंत्री और शिक्षा मंत्री भी रहे थे।