JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JANUARY 2020 /SARKARI LIBRARY
JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JANUARY 2020
मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए नेशनल पुलिस अकादमी में झारखण्ड के जमशेदपुर के 3 आईपीएस अधिकारियों अनुप बिरथरे (एसएसपी), शम्स तबरेज (एआईजी टू डीसीपी) और मनोज रतन (सीआईडी एसपी) का चयन किया गया है।
विनय रंजन को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) का नया कार्मिक निदेशक नियुक्त किया गया।
केंद्र सरकार की ओर से जारी उपभोक्ता राँची सूचकांक आंकड़ों के अनुसार झारखण्ड राज्य का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 153.3 है।
झारखण्ड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी(JREDA) को राज्य के 600 सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए 15 मेगावाट योजना की मंजूरी प्रदान की गई।
झारखण्ड के मधुपुर विधानसभा से निर्वाचित विधायक हाजी हुसैन अंसारी (झामुमो) ने उर्दू में शपथ ग्रहण किया।
मनोहरपुर विधानसभा से निर्वाचित जोबा मांझी झारखण्ड की कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री हैं।
एनआरएचएम झारखण्ड तथा एकजुट एनजीओ के बीच तकनीकी सहयोग के आदान-प्रदान हेतु समझौता हुआ।
झारखण्ड के राँची जिले के होटवार स्थित मेधा प्लांट में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की मानक लैबोरेट्री स्थापित की जाएगी।
JSCA Stadium देश का पहला ‘ग्रीन स्टेडियम’ घोषित किया गया। इसके छतों पर लगे सोलर के माध्यम से इस स्टेडियम में बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
रिम्स के डेंटल कॉलेज के द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के दांतों की जांच हेतु ‘मोबाइल डेंटल वैन’ की शुरूआत की गई है।
झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना को पायलट बेसिस पर लागू किया गया।
झारखण्ड के राँची जिले के श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर कमेटी की तरफ से प्लास्टिक से मुक्ति के उद्देश्य से बर्तन बैंक की शुरूआत की गई। यह कमेटी शादी, सामाजिक और धार्मिक आयोजन व त्योहारों के लिए 1000 स्टील के बर्तन समेत थालीसेट आम जनों को उपलब्ध कराएगी।
झारखण्ड राज्य के जामताड़ा जिले को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया।
झारखण्ड की आदिवासी युवा कवयित्री जसिता केरकेट्टा ने अमेरिका के हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में वक्ता के रूप में भाग लिया।
ग्लेन जोसेफ गालस्टीन ने एंग्लो इंडियन के सदस्य के रूप में झारखण्ड विधानसभा में शपथ ग्रहण किया।
केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट एण्ड फॉरेस्ट ने सीसीएल बरकासयाल के उरीमारी परियोजना को 34.64 हेक्टेयर वन भूमि पर खनन की अनुमति प्रदान किया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखण्ड राज्य के 12 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा हेतु पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखण्ड राज्य के 33 पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
ग्रीनपीस इंडिया की और से जारी 287 प्रदूषित शहरों की रिपोर्ट में झारखण्ड के 7 शहर शामिल – झरिया, धनबाद, सिंदरी, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और राँची।
जमशेदपुर पूर्वी सीट से विधायक व पूर्व मंत्री सरयू राय के द्वारा भारतीय जन मोर्चा (BJM) PARTY की स्थापना की गई।
राँची के चान्हो प्रखण्ड के बिजुपाड़ा में 35 करोड़ रूपए की लागत से 50 एकड़ में झारखण्ड राज्य के पहले फार्मेसी पार्क की स्थापना की जाएगी।
इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया की झारखण्ड इकाई ने झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मानद उपाधि प्रदान किया।
निर्भया फंड के तहत झारखण्ड के 24 जिलों में से ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ की स्थापना की घोषणा की गई।
झारखण्ड राज्य का गृह विभाग वित्तीय वर्ष 2019-20 में खर्च के मामले में राज्य में अव्वल रहा जबकि परिवहन विभाग द्वारा सबसे कम राशि खर्च की गई।
झारखण्ड राज्य बिजली वितरण निगम ‘सौभाग्य योजना’ के तहत 31 मार्च 2020 तक 2 लाख घरों में निःशुल्क बिजली कनेक्शन प्रदान करेगा।
केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुण्डा ने झारखण्ड की राजधानी राँची में पहला ग्राम संगठन कार्यालय को शुरू किया।
संजय कुमार वर्मा मेकन के नए वाणिज्य निदेशक नियुक्त किए गए।
झारखण्ड बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सीनियर मिस्टर झारखण्ड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के बॉडी बिल्डर (मनोरम रवि)ने मिस्टर झारखण्ड का खिताब जीता, वहीं पश्चिमी सिंहभूम से किशन चौधरी उपविजेता बने।
झारखण्ड के खूटी जिले के पेरवाघाघ जलप्रपात को प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
झारखण्ड राज्य के सोहराई चित्रकला को पहला जीआई टैग प्राप्त हुआ।
एडैक्स इंडिया रिसर्च के अनुसार 2019 का सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी महेंद्र सिंह धोनी को घोषित किया गया।
झारखण्ड राज्य का पहला और देश का सबसे बड़ा सौर उत्पादन क्षमता वाला ‘तैरता सोलर प्लांट’ राँची के गेतलसूद डैम पर धुर्वा में बनेगा, जिसकी क्षमता 150 मेगावाट होगी।
झारखण्ड राज्य सरकार घरों की छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए 40% की सब्सिडी प्रदान कर रही है।
झारखण्ड में रेलवे विकास हेतु ‘झारखण्ड रेल डेवलपर्स कंसोर्टियम‘ नामक संगठन बनाया गया।
आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा के जन्म दिवस के अवसर पर टकरा गांव को आदर्श गांव बनाने की घोषणा की।
झारखण्ड राज्य के रिम्स अस्पताल के द्वारा ‘मोक्ष वाहन’ नाम से शव वाहन की शुरूआत की गई।
झारखण्ड के (लाल विजय शाहदेव) द्वारा निर्देशित फिल्म (‘कंपनसेशन) समाज की जघन्य कुरीतियों पर आधारित फिल्म है जिसमें एक गरीब व्यक्ति कंपनसेशन के चक्कर में अपनी पत्नी का गैंगरेप करवा देता है।
हेमंत सोरेन को ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड‘ से सम्मानित किया। इसके साथ ही गीता कोड़ा (सांसद) को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
12 से 16 जनवरी, 2020 तक लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में झारखण्ड को मार्च पास्ट झांकी में दूसरा तथा पेंटिंग में तीसरा पुरस्कार मिला है।
असम के गुवाहटी में चल रहे ‘खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2020’ (10 से 22 जनवरी तक आयोजित) में झारखण्ड के सदानंद कुमार ने 100 मीटर की दौड़ में सबसे तेज धावक बल स्वर्ण पदक जीता।
65वीं एसजीएफआई (SGFI) राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 बालिका हॉकी प्रतियोगिता
एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में खेले गए 65वीं एसजीएफआई (SGFI) राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 बालिका हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड ने पंजाब को 9-0 से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की।
झारखंड के लिए निशा मिंज, एडलिन बागे, बिनिमा धान, दीपलीन केरकेट्टा ने 2-2 गोल किए। एक गोल फुलमनी भेंगरा ने किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से किया गया था।
विजेता – झारखण्ड (स्वर्ण पदक)
उपविजेता – पंजाब (रजत पदक)
तीसरा स्थान – ओड़िसा (कांस्य पदक)
3rd खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 (10 जनवरी से 22 जनवरी 2020)
KHELO INDIA YOUTH GAMES
आयोजन स्थल :- गुवाहाटी, असम
शुभंकर :- जया (कालाहिरण) और विजय (बाघ)
इस प्रतियोगिता मे झारखंड के कुल 112 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
झारखंड ने कुल 19 पदक अपने नाम किया इसमें 3 स्वर्ण, 9 रजत तथा 7 कांस्य पदक शामिल है।
झारखण्ड इस प्रतियोगिता में 21वें स्थान पर रहा।
गुमला के सुप्रिती कच्छप ने बालिका वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, वही हजारीबाग के सदानंद कुमार ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
हॉकी खिलाड़ी सुनीता लकड़ा हाल ही में महिला हॉकी खिलाड़ी सुनीता लकड़ा ने सन्यास की घोषणा की है. उन्होंने कुल 139 मैच खेलकर सन्यास ली।
65वें नेशनल स्कूल गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। दूसरे नंबर पर पंजाब और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र की टीम रही।
इस प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी रांची में हुई, इसमें 28 राज्यों के स्कूली टीमों ने हिस्सा लिया। ।
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ESPN/CRICINFO ने दशक के वनडे और टी-20 टीम का कप्तान चुना गया।
अंतरर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर देश में बोकारो को पहला पार्टनर सिटी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
सूचकांक
स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा किए गये वार्षिक स्वच्छता शहरी सर्वेक्षण का 5वां संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2020’ के परिणाम ‘स्वच्छ महोत्सव’ नामक एक वर्चुअल कार्यक्रम में घोषित किया गया।
रैंकिंग में 1 से 10 लाख आबादी वर्ग में जमशेदपुर को देशभर में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है।
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर मे रांची को 30वां तथा धनबाद को 33वां स्थान प्राप्त हुआ है।
पूर्वी जोन में 50 हजार से 1 लाख आबादी वाले शहरों में झारखण्ड के 7 शहर शामिल है-
7वां – गुमला,
9वां – लोहरदगा,
10वां – मधुपुर (नगर परिषद्),
11वां – झुमरी तिलैया,
13वां – साहेबगंज,
16वां – फुसरो (नगर परिषद्),
18वां – चक्रधरपुर
पूर्वी जोन में 25 हजार से 50 हजार आबादी वाले शहरों में झारखण्ड के 16 शहर शामिल है
9वां – जुगसलाई
पूर्वी जोन में 25 हजार से कम आबादी वाले शहरों में झारखण्ड के 7 शहर शामिल है
99वां – राजमहल
झारखण्ड के रामगढ़ कैंट छावनी बोर्ड को 35वां स्थान प्राप्त हुआ है।
गंगा टाउन श्रेणी में 50 हजार से 1 लाख आबादी वाले शहर मे साहेबगंज को 16वां स्थान प्राप्त हुआ है।
1 लाख से ज्यादा आबादी वाले शीर्ष के 25 शहरों मे झारखण्ड का जमशेदपुर को 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।
3 लाख से 10 लाख आबादी के श्रेणी में बेस्ट मीडियम सिटी इन सिटीजन फीडबैक में पूर्वी सिंहभूम नगर परिषद् को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
50 हजार से 1 लाख आबादी श्रेणी में मधुपुर नगर परिषद् को ईस्ट जोन बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक के लिए चुना गया।
25 हजार से 50 हजार आबादी श्रेणी में खूटी नगर पंचायत को ईस्ट जोन बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक के लिए चुना गया।
25 हजार से 50 हजार आबादी श्रेणी में जुगसलाई नगर परिषद् को ईस्ट जोन बेस्ट सिटी इन इन्नोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज के लिए चुना गया।
चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड 2019
यह अवार्ड 20 जनवरी 2020 को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा दिया गया।
यह अवार्ड आम लोगों के हित में कार्य करने के लिए इंटरैक्टिव फॉर्म ऑफ द इंडियन इकोनॉमिक की ओर से इस अवार्ड के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं चाईबासा की सांसद गीता कोड़ा का चयन किया गया।
पदम श्री 2020
इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा में झारखण्ड के सरायकेला के शशधर आचार्य और रांची के मधु मंसुरी हसमुख को भी शामिल किया गया है।
शशधर आचार्य छऊ नृत्य के जाने-माने कलाकार है और इन्हें वर्ष 2004 में संगीत नाटक पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।
मधु मंसुरी हसमुख नागपुरी गायक एवं गीतकार है जिन्होंने अब तक 250 से भी ज्यादा गीत लिखा है और उन्हें सुरों से भी सजाया है।
सर्वश्रेष्ठ युवा विधायक पुरस्कार
गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से युवा विधायक अमित मंडल को 10वें भारतीय छात्र संसद एम.आई.टी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट पुणे के द्वारा विज्ञान भवन दिल्ली में देश के सर्वश्रेष्ठ आदर्श युवा विधायक सम्मान 2019 से नवाजा गया।
डेयरी वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड 2020
झारखंड के देवघर जिला की डेयरी उद्यमी निकिता कुमारी का चयन डेयरी वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड 2020 के लिए किया गया है।
बेस्ट शॉर्ट फिल्म-TAILING POND
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में झारखंड के शार्ट फिल्म टेलिंग पौंड को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म के डायरेक्टर जमशेदपुर के सौरभ विष्णु है।
23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव, 2020
12-16 जनवरी 2020 तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश मे मनाया गया।
इसका विषय “फिट यूथ फिट इंडिया’ था।
इसका आयोजन केंद्र के युवा मामले तथा खेल मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में झारखंड को मार्च पास्ट झांकी में दूसरा और पेंटिंग के लिए तीसरा पुरस्कार मिला है।
पर्यावरण संरक्षण सम्मान
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक व पूर्व मंत्री सरयू राय को प्रतिष्ठित पर्यावरण संरक्षण सम्मान से नवाजा गया है।
राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान
झारखण्ड की राजधानी रांची के दैनिक अखबार देशप्राण और प्रभात खबर को राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा प्रदान किया गया।
पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार
नई दिल्ली में आयोजित विश्व पर्यावरण शिखर सम्मेलन में पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार 2020, सिद्धो – कान्हा मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति डॉक्टर हनुमान प्रसाद शर्मा को सम्मानित किया गया है।
नियुक्ति
भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के अध्यक्ष
केंद्रीय आदिवासी मंत्रालय के मंत्री अर्जुन मुंडा, चुने गए हैं।इनका कार्यकाल 4 साल का होगा।
रिपोर्ट
वन रिपोर्ट 2019
वन रिपोर्ट भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) जिसका मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड में अवस्थित है ,के द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा प्रत्येक दो वर्ष पररिपोर्ट’ जारी की जाती है।
इसका प्रकाशन वर्ष 1987 से किया जा रहा है।
वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट 2019 के अनुसार झारखंड का वन आवरण लगातार दूसरी बार बढ़ा है। राज्य के वन क्षेत्र में 58 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे राज्य के कुल वन क्षेत्रफल में 0.25% की वृद्धि हो गयी है। पिछली बार 2017 में 0.04% की बढ़ोतरी हुई थी।
अब राज्य में कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 79716 वर्ग किलोमीटर में 23,611 वर्ग किमी वन से आच्छादित हो गया है जो कुल क्षेत्रफल का 29.62% है।
लाइफ एक्सपेक्टेंसी
सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम, (एसआरएस) की रिपोर्ट एवं नीति आयोग के अनुसार झारखंड लाइफ एक्सपेक्टेंसी के मामले में 16 वें स्थान पर है।
जीवन प्रत्याशा का राष्ट्रीय औसत 67.9 वर्ष जबकि झारखंड के लोगों की औसत उम्र 66.6 वर्ष है।
पुरूषों की औसत उम्र 62.2 वर्ष है। महिलाओं की औसत उम्र 66.9 वर्ष है।
आयुष्मान भारत
नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एन.एच.ए) की रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान भारत में झारखंड 22वें स्थान पर है।
मानव तस्करी
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी की गई नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार झारखंड राज्य में सबसे ज्यादा मानव तस्करी के मामले सामने आई हैं।
यह रिपोर्ट वर्ष 2018 में जुटाये गए आंकड़ों के आधार पर तैयार की गयी है। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में देश भर में मानव तस्करी को लेकर कुल 2367 केस दर्ज किये गये थे। इनमें सबसे अधिक 373 मामले झारखंड के थे।
ग्रीन पीस इंडिया
देश के विभिन्न शहरों के वायु प्रदूषण के आंकड़े जुटाने वाली संस्था ग्रीन पीस इंडिया ने अपनी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें झारखंड के झरिया शहर को देश भर में सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया। रिपोर्ट में धनबाद दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है।
जमशेदपुर 71वें, राजधानी रांची 77 वे स्थान पर है।
स्वास्थ्य विकास सूचकांक
नीति आयोग की रिपोर्ट 2019 के अनुसार झारखंड स्वास्थ्य विकास सूचकांक में 53 अंकों के साथ 26 वें स्थान प्राप्त किया है
सूचकांक में शीर्ष पर केरल, दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश एवं तीसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश है।
ऐप/पोर्टल
इजी बिजली ऐप
झारखंड बिजली वितरण निगम, जेबीवीएनएल द्वारा बिजली बिल भुगतान के लिए ‘इजी बिजली ऐप’ लॉन्च किया गया है। शुभारंभ
राज्य का पहला फार्मेसी पार्क
राज्य का पहला फार्मेसी पार्क की स्थापना रांची जिले की चान्हो प्रखंड के बीजुपाड़ा में की जा रही है।
बीजूपाड़ा में 35 करोड़ की लागत से करीब 50 एकड़ में राज्य का पहला फार्मेसी पार्क बनाया जाएगा।
देश का पहला ग्राम संगठन
केंद्रीय जनजाति मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड की राजधानी रांची में देश का पहला ग्राम संगठन कार्यालय का शुभारंभ किया है।
सम्मलेन / आयोजन
आदि दर्शन’
आदवासी जीवन दर्शन के के मद्देनजर रांची के ऑड़े हाउस में ‘आदि दर्शन’ विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने किया।
निधन
खगेंद्र ठाकुर
हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक व साहित्यकार खगेंद्र ठाकुर का निधन हो गया है। उनका जन्म झारखंड के गोड्डा जिले के मालिनी गांव में 9 सितंबर 1907 थी।
मुख्य कृतियाँ
आलोचना : विकल्प की प्रक्रियाय, आज का वैचारिक संघर्ष मार्क्सवाद, आलोचना के बहाने समय, समाज व मनुष्य, कविता का वर्तमान, छायावादी काव्य भाषा का विवेचना, दिव्या का सौंदर्य, रामधारी सिंह ‘दिनकर’ : व्यक्तित्व और कृतित्व
कविता संग्रह : धार एक व्याकुल, रक्त कमल परती पर
व्यंग्य : देह धरे को दंड, ईश्वर से भेंटवार्ता चर्चा में
झारखंड सहित देश के 12 राज्यों में वन नेशन वन राशन कार्ड लागू किया गया है।
झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी से विधायक एवं पूर्व मंत्री सरयू राय ने अपना नया पार्टी बनाया है जिसका नाम भारतीय जनता मोर्चा रखा है।
झारखंड का JSCA स्टेडियम देश का पहला ग्रीन स्टेडियम घोषित किया गया है स्टेडियम के छतों पर सोलर के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
झारखण्ड विधान सभा में विशेष
2019 में हुए विधानसभा चुनाव में यूपीए गठबंधन को बहुमत मिली और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में 29 दिसम्बर 2019 को शपथ ग्रहण की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य कैबिनेट 2020 में सबसे युवा (42 वर्ष) मंत्री है।
झारखंड की नई कैबिनेट 2020 में सबसे उम्रदराज मंत्री रामेश्वर उरांव है। इनकी उम्र 72 वर्ष है (लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र)।
झारखंड की नई कैबिनेट 2020 में एकमात्र महिला मंत्री श्रीमती जोबा मांझी ने पद की शपथ ली है (मनोहरपुरविधानसभा क्षेत्र)।
झारखण्ड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर
झारखंड विधानसभा 2020 के प्रोटेम स्पीकर (कार्यकारी अध्यक्ष) विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी को बनाया गया है।
प्रो. स्टीफन मरांडी दूसरी बार प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं (31.12.2019 – 05.01.2020)। इससे पहले वर्ष 2015 में भी इन्होंने प्रोटेम स्पीकर का पद संभाला है (02.01.2015 – 07.01.2015)।
झारखण्ड विधान सभा में मनोनीत सदस्य
झारखंड विधानसभा 2019 में ग्लेन जोसेप गालस्टीन को तीसरी बार एंग्लो इंडियन सदस्य के रूप में शपथ ली है। इससे पहले 2010 एवं 2015 में शपथ ली थी।
इनके पहले इनके पिता जॉसेप पेचेली गॉलस्टेन पहली और दूसरी विधान सभा में मनोनीत सदस्य रह चुके हैं।
झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष
नाला (जामताड़ा) से झामुमो विधायक रविंद्र नाथ महतो झारखंड के नए विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए हैं।
JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JANUARY 2020 /SARKARI LIBRARY