Jairam Mahato Biography Jairam Mahato Family ,Father, Mother, Siblings, and Their Names & Pictures Jairam Mahato‘s family members
![]() |
Jairam Mahato Biography With family members |
Rare Facts About Jairam Mahato
जयराम महतो के परिवार में कुल 4 सदस्य हैं. – जयराम महतो ,उनकी मां, एक बूढ़ी दादी और एक छोटा भाई। उनके पिता एक झारखंड क्रांतिकारी थे। उनके पिता ने बिनोद बिहारी महतो के साथ झारखंड अलग राज्य आंदोलन में भाग लिया था। उनके पिता की मृत्यु उसी समय हो गयी थी जब जयराम महतो का जन्म भी नहीं हुआ था. उनकी मां को झारखंड सरकार से 3000 मासिक पेंशन मिलती है।
जय राम बहुत ही गरीब परिवार से हैं, उनका घर आज भी मिट्टी का बना हुआ है। इतना गरीब कि आज भी बारिश हो तो उसके घर में पानी टपक जाता है। वह अपने गांव में सबसे अधिक शिक्षित व्यक्ति हैं। जयराम के एक चाचा भी हैं जो जन्म से अंधे हैं।
जयराम महतो कैसे बने छात्र नेता ?
झारखंड सरकार ने 24 दिसंबर, 2021 को एक अधिसूचना जारी कर राज्य के 11 जिलों में राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए झारखंड की बाहरी भाषाओं जैसे भोजपुरी, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में रखा।
इस अधिसूचना के बाद झारखंड में भाषा आंदोलन शुरू हो गया, जिसके कारण युवाओं ने बोकारो, गिरिडीह और धनबाद जिलों में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया. इन युवाओं का नेतृत्व जयराम महतो ने किया. उनके साथ तीर्थनाथ आकाश भी थे।
जयराम के नेतृत्व में एक ही दिन में 5 लाख से अधिक युवा और स्थानीय लोग बोकारो जिले में एकत्र हुए थे. आजकल किसी सेलिब्रिटी या किसी नेता के आगमन पर भी इतनी भीड़ नहीं होती है और यहीं से उनका नाम आता है मीडिया के सामने.
जयराम महतो की नयी पार्टी
जयराम महतो की नयी पार्टी (Jairam Mahato Party) जयराम महतो ने 18 जून 2023 को धनबाद जिले के बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में आयोजित अधिवेशन में एक नई पार्टी का गठन किया, जिसका नाम उन्होंने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (Jharkhandi Bhasha Khatian Sangharsh Samiti – JBKSS ) रखा है। इस पार्टी का चिन्ह टाइगर है। इस पार्टी के प्रथम अध्यक्ष के रूप में पदभार जयराम महतो ने संभाला।
पार्टी के गठन के दौरान जयराम महतो ने पूरे साफ शब्दों में कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य होगा 1932 का खतियान को पूरे झारखंड में लागू करना।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ( JLKM) झारखंड, भारत में स्थित एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है, जिसकी स्थापना 2024 में जयराम कुमार महतो ने की थी। पार्टी भाषा-खतियां आंदोलन से उभरी, जिसका उद्देश्य झारखंडी लोगों के अधिकारों की वकालत करना था।
जयराम महतो पहली बार विधायक कब बने ?
जयराम महतो ने वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में डुमरी विधानसभा क्षेत्र से बेबी देवी को 10945 मतों से हराकर चुनाव जीता और पहली बार विधायक बने। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सह मंत्री बेबी देवी को हराकर विधानसभा तक पहुंचे। जयराम कुमार महतो को 93401 मत मिले थे, जबकि बेबी देवी को 82955 मत मिले। विधायक का चुनाव लड़ने से पहले संसद का चुनाव गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से लड़े थे जिसमें उन्हें आजसू के प्रत्याशी से हार का सामना करना पढ़ा था।
![]() |
Jairam Mahato mother and grand mother |
![]() |
Jairam Mahato parents |
![]() |
Jairam Mahato parents |
View this post on Instagram