झारखण्ड के राज्यपाल

  • झारखण्ड के राज्यपाल का निवास स्थान राँची स्थित राजभवन है। 
  • इसका निर्माण मार्च 1931 ई. में किया गया था तथा इसके आर्किटेक्ट/वास्तुकार सदालो ब्लेयर्ड ( Sadlow Ballerd) थे।
  • राजभवन परिसर 62 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें से 52 एकड़ मुख्य राजभवन परिसर में है और 10 एकड़ में आड्रे हाउस है।
  • वर्तमान राजभवन का निर्माण 1930 में शुरू किया गया था और मार्च 1931 में 7 लाख रुपये की अनुमानित लागत से पूरा हुआ था।
  • आड्रे हाउस अब हेरिटेज हाउस में बदल दिया गया है।
  • आई हाउस का निर्माण कैप्टन हैलिंगटन द्वारा कराया गया था, जो 1850-56 तक छोटानागपुर के उपायुक्त थे।
  • राज्यपाल की योग्यता से संबंधित अनुच्छेद 157 है।
  • इसके अनुसार राज्यपाल पद पर नियुक्त किये जाने वाले व्यक्ति में निम्नलिखित योग्यता आपेक्षित है:-
  • (1) वह भारत का नागरिक हो। 
  • ( 2 ) वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो ।
  • (3) वह राज्य विधानसभा का सदस्य चुने जाने योग्य हो । 
  • (4) वह राज्य सरकार या केन्द्र सरकार या इन राज्यों के नियंत्रण के अधीन किसी सार्वजनिक उपक्रम में लाभ के पद पर न हो।
  • राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख राज्यपाल होता है, जो मंत्रिपरिषद् की सलाह के अनुसार कार्य करता है। ।
    • कुछ मामलों में राज्यपाल को विवेकाधिकार दिया गया है. ऐसे मामलों में वह मंत्रिपरिषद् की सलाह के बिना कार्य करता है।
  • राज्य के राज्यपाल,राज्य में, केंद्र में मौजूद राष्ट्रपति के सामान कार्य होते हैं।
  • 15 नवंबर, 2000 को झारखण्ड के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक झारखण्ड में 11 लोगों ने राज्यपाल के रूप में सेवा दी है।
  • झारखण्ड में सबसे अधिक समय तक राज्यपाल रहने का रिकॉर्ड द्रौपदी मुर्मू के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर सैयद सिब्ते रजी (दिसंबर 2004 से जुलाई 2009 तक) हैं।
 

झारखण्ड के राज्यपाल (Governor of Jharkhand)

 

नाम

कार्यकाल

1

प्रभात कुमार

15 नवंबर, 2000 से 03 फरवरी, 2002

विनोद चंद्र पाण्डेय (कार्यवाहक) 

04 फरवरी, 2002 से 14 जुलाई, 2002

3

एम. रामा. जोइस

15 जुलाई, 2002 से 11 जून, 2003 

4

वेद प्रकाश मारवाह

12 जून, 2003 से 09 दिसंबर, 2004 

5

सैयद सिब्ते रजी

10 दिसंबर, 2004 से 25 जुलाई, 2009

6

के.शंकर नारायण

26 जुलाई, 2009 से 21 जनवरी, 2010

7

एम.ओ.एच. फारूख

22 जनवरी, 2010 से 03 सितंबर, 2011

8

सैय्यद अहमद

04 सितंबर, 2011 से 17 मई, 2015 

9

द्रौपदी मुर्मू

18 मई, 2015 से 13.07.2021

10

रमेश बैश 

14.07.2021 से 17 फरवरी 2023 तक

11

C. P. Radhakrishnan

18 फरवरी 2023 से अब तक

 

 

झारखण्ड के राज्यपाल 

नाम

सम्बंधित तथ्य 

प्रभात कुमार

  • झारखण्ड के प्रथम राज्यपाल
  • 15 नवंबर, 2000 से 3 फरवरी, 2002 तक झारखण्ड के प्रथम राज्यपाल थे।
  • 1963 बैच के आईएएस अधिकारी प्रभात कुमार 1998 से 2000 के बीच कैबिनेट सचिव भी रह चुके हैं।
  • वे आईसी सेंटर फॉर गवर्नेस के अध्यक्ष के अलावा उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, झारखण्ड के चांसलर भी रह चुके हैं।
  • प्रभात कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘लोक सेवा नैतिकता – नैतिक भारत के लिए एक खोज’ है।

विनोद चंद्र पाण्डेय (कार्यवाहक) 

  • झारखण्ड के प्रथम कार्यवाहक राज्यपाल
  • बिहार (1999–2003), झारखण्ड (अल्पकाल के लिए 2002 में) और अरुणाचल प्रदेश (2003–04)के राज्यपाल नियुक्त
  • झारखण्ड के सबसे कम समय तक राज्यपाल
  • कार्यकाल 4 फरवरी, 2002 से 14 जुलाई, 2002 तक – 5 माह 10 दिन

एम. रामा. जोइस

  • श्री मुंडगद्दे रामा जोयिस
  • जन्म –  27 जुलाई, 1931 ,कर्नाटक के शिवमोगा जिले के अरगा गांव
  • राज्यसभा के पूर्व सदस्य थे और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (मई 1992 में)
  • Governor of Bihar 12 June 2003 – 31 October 2004
  • रामा जोइस का 16 फरवरी 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया

BOOK – 

  • Legal And Constitutional History Of India
  • Seeds of Modem Public Law in Ancient Indian Jurisprudence
  • Historic Legal Battle 
  • Dharma – The Global Ethic

वेद प्रकाश मारवाह

  • 1999 से 2000 – मणिपुर   के  राज्यपाल 
  • 2000 से 2001 –  मिजोरम के  राज्यपाल
  • 2003 से 2004 तक झारखंड के राज्यपाल
  • मृत्यु: 5 जून 2020

BOOKS 

  • Indian in Turmoil-J&K
  • Left Extremism and Northeast
  • Uncivil Wars: Pathology of Terrorism in India
  • Counterterrorism in Punjab
  • Autonomy in Jammu and Kashmir

सैयद सिब्ते रजी

  • भारत के उप गृह मंत्री के रूप में भी कार्य करने के अलावा असम और झारखंड राज्यों के राज्यपाल

के.शंकर नारायण

 

  • कटीकल शंकरनारायणन
  • महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल हैं।
  • असम के पूर्व राज्यपाल
  • अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल
  • झारखण्ड के पूर्व राज्यपाल 

एम.ओ.एच. फारूख

  • M. O. Hasan Farook Maricar 
  • झारखण्ड के 7वें राज्यपाल
  • केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे।
  • वह भारत के किसी भी केंद्र शासित प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री थे
    • 9 April 1967 – 6 March 1968 
    • 17 March 1969 –  3 January 1974 
    • 16 March 1985 – 19 January 1989
  • वह 1991, 1996 और 1999 में तीन बार पांडिचेरी से लोकसभा के लिए चुने गए और जून 1991 – दिसंबर 1992 के दौरान नागरिक उड्डयन और पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • उन्हें सितंबर 2004 में सऊदी अरब में भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • 2010 में झारखंड के राज्यपाल
  • 2011 में केरल के राज्यपाल
  • 26 जनवरी 2012 को उनका निधन हो गया
  • उन्हें पुडुचेरी जुमा मस्जिद में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया।

सैय्यद अहमद

 

  • 2011 –  2015 झारखंड के राज्यपाल 
  • झारखण्ड के 8वें राज्यपाल
  • 2015 – मणिपुर के सोलहवें राज्यपाल के रूप में शपथ लिया था। 
  • श्री अहमद वर्ष 1977 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए तथा महाराष्ट्र विधानसभा के लिए पांच बार (वर्ष 1980,1985,1990,1999 एवं 2004) मुंबई के नागपाड़ा सीट से निर्वाचित हुए। 
  • डॉ. सैय्यद अहमद 4 सितंबर, 2011 को झारखण्ड के 8वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।
  • इनका कार्यकाल 4 सितंबर, 2011 से 15 मई, 2015 तक था।
  • डॉ. सैय्यद अहमद 16 मई, 2015 को मणिपुर के 16वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।
  • पुस्तक ‘पगडंडी से शाहराह तक’ इनकी अपनी लिखी जीवनी है।
  • 27 सितंबर 2015 को उनका निधन  कैंसर की बीमारी के कारण हुआ।

द्रौपदी मुर्मू

 

  • जन्म – 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था।
  • झारखंड के नौवें राज्यपाल 
  • झारखण्ड गठन के बाद से पांच साल का कार्यकाल (2015-2021) पूरा करने वाली झारखंड की पहली राज्यपाल हैं।
  • झारखंड की पहली महिला राज्यपाल 
  • झारखण्ड उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीरेन्द्र सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाया थी।
  • द्रोपदी मुर्मू राज्यपाल के रूप में सैय्यद अहमद की जगह पदस्थापित हुई थी।

रमेश बैश 

 

  • श्री रमेश बैस ने झारखण्ड के 10वें राज्यपाल के रूप में 14.07.2021  को शपथ ग्रहण किया। 
  • जन्म -02 अगस्त, 1947,रायपुर (छत्तीसगढ़
  • वर्ष 1980 से 1984 तक अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। 
  • 1982 से 1988 तक मध्यप्रदेश के मंत्री रहे। 
  • वर्ष 1989 में ये रायपुर सीट से पहली बार 9वीं लोकसभा के सदस्य बने। 
  • 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं एवं 16वीं लोकसभा के लिए भी वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 
  • 29 जुलाई, 2019 से 06 जुलाई, 2021 तक ये त्रिपुरा के राज्यपाल के पद पर आसीन रहे।

सी. पी. राधाकृष्णन

 

  • तमिलनाडु के भाजपा नेता
  • झारखंड के 11वे  राज्यपाल
  • जन्म – 20 अक्टूबर 1957, तिरुपुर ,मद्रास ,चेन्नई
  • पूर्व राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने
  • हाल ही में झारखंड के राज्यपाल CP राधाकृष्णन के द्वारा डॉ सुनील कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक History of Santhal Pargana का लोकार्पण किया गया
  • हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम कुलपति सम्मेलन का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया
  • 18 फरवरी 2023 को रमेश बैस के स्थान पर झारखण्ड के 11वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
  • सीपी राधाकृष्णन को झारखण्ड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार ने शपथ दिलायी।
झारखण्ड के राज्यपाल Governor of Jharkhand