जीवों के आधुनिक वर्गीकरण की शुरुआत कैरोलस लीनियस (Carolus Linnaeus) के द्विजगत-सिद्धांत (Two Kingdom Classification) से होती है – 1.जंतु जगत (KingdomAnimal) , 2. पादप जगत (Kingdom-Plantae)
वर्गिकी का पिता (Father of Taxonomy) – कैरोलस लीनियस
जेनेरा प्लांटारम (Genera Plantarum)स्वीडिश प्रकृतिवादी कार्ल लिनिअस का प्रकाशन है। पहला संस्करण 1737 में में जारी किया गया था।
कैरोलस लीनियस ने जीवों के नामकरण की द्विनाम पद्धति को 1753 में दिया।
उदाहरण – होमो सेपियंस (Homo sapiens) – मानव का वैज्ञानिक नाम
Homo sapiens = Homo + sapiens ; पहला शब्द Homo = वंश नाम (Generic Name) ; दूसरा शब्द sapiens = जाति नाम (Species Name)