1 –  31 December 2024 Current Affairs

  • AICTE and NQM ने क्वांटम प्रौद्योगिकियों में भारत का पहला यूजी माइनर प्रोग्राम लॉन्च किया।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत 14 बाघों को राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में स्थानांतरित किया जाएगा।
  • गुजरात सरकार ने भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए ‘ SWAR प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
  • एनसीईआरटी ने अपने प्रकाशनों की सस्ती और निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए  ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  फ्लिपकार्ट के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • IIT बॉम्बे ने दर्द रहित इंजेक्शन के लिए सुई रहित शॉक सिरिंज विकसित की है।
  • IIT रोपड़  ने एक लागत प्रभावी ब्लूटूथ लो एनर्जी गेटवे लॉन्च किया।
  • IIT मद्रास ने भारत का पहला हाइपरलूप ट्रेन परीक्षण ट्रैक पूरा किया।
  • IIT  मद्रास भ्रूण के मस्तिष्क की 3डी छवियां जारी करने वाला पहला शोध संगठन बन गया है।
  • इसरो के GSLV मिशन का 100वाँ प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा से जनवरी में होना है।
  • इसरो 30 दिसंबर को स्पैडएक्स मिशन लॉन्च करेगा।
  • इसरो ने CE20 क्रायोजेनिक इंजन का समुद्र तल पर सफल परीक्षण महेंद्रगिरि, तमिलनाडु में किया।
  • इसरो ने 4 दिसंबर 2024 को PSLV-C59,  यूरोपियन स्पेस एजेंसी का  प्रोबा3 मिशन लॉन्च किया।
  •  भारत अब दुनिया में चौथे स्थान पर है, जिसका विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 700 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 2022-23 की तुलना में 2023-24 में मासिक प्रति व्यक्ति व्यय (MPCE – Monthly Per Capita Expenditure) में 9% की वृद्धि देखी गई।
  • डॉ. जितेन्द्र सिंह ने “विकसित पंचायत कर्मयोगी” पहल की शुरुआत की।
  • 2024-2025 के लिए यूथ को:लैब नेशनल इनोवेशन चैलेंज के सातवें संस्करण को अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग और यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम ने सिटी फाउंडेशन के सहयोग से लॉन्च किया है।
  • वित्त मंत्रालय के अनुसार, 2024-2025 वित्तीय वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था वास्तविक रूप से लगभग 6.5% बढ़ेगी।
  • बेलगावी अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन 26 दिसंबर को हुआ। 1924 में कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने बेलगावी में की थी।
  • चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने दुनिया के सबसे लंबे स्पेसवॉक के साथ अमेरिकी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रचा।
    • शेनझोउ-19 के चालक दल के दो अंतरिक्ष यात्रि कै ज़ुझे और सोंग लिंगडोंग ने नौ घंटे की स्पेसवॉक पूरी की।
    • तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने सबसे लंबी अंतरिक्ष यात्रा का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  • 250 वर्षों के बाद, बाल्ड ईगल को अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
  • चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर सबसे बड़े बांध की मंजूरी दी है।
  • अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस 2024: 27 दिसंबर।
    • इसका पहला आयोजन 27 दिसंबर 2020 को हुआ था, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसंबर 2020 को एक प्रस्ताव द्वारा इसे घोषित किया।
    • महामारी (एपिडेमिक) एक क्षेत्र में एक समय में बड़ी संख्या में लोगों में तेजी से बीमारी का प्रसार है,
    • जबकि कई महाद्वीपों या वैश्विक स्तर पर फैलने वाली बीमारी को विश्वमारी (पैंडेमिक) कहा जाता है।
  • पंजाब 100% पाइप जलापूर्ति हासिल करने वाला पांचवा राज्य बना।
  • नए और छोटे व्यवसायों को 3 कार्य दिवस में जीएसटी पंजीकरण मिलेगा।
  • भारत 2024 में 129 बिलियन डॉलर की inflow के साथ धन प्रेषण (remittances) का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बना।
  • वीर बल दिवस: 26 दिसंबर 2024।
    • साल 2022 से भारत सरकार ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की.
    • इस दिन को गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के बलिदान को याद करते हुए मनाया जाता है.
  • भारत ने मलेरिया के मामलों में 97% की कमी हासिल की, 2030 तक मलेरिया मुक्त होने का लक्ष्य।
  • रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 25 दिसंबर 2024 को राष्ट्रपर्व की वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
  • सरकार वित्त वर्ष 2026 में राजकोषीय घाटा 4.5% करने की योजना बना रही है।
  • केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 10,000 नई बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियाँ (पैक्स) स्थापित कीं।
  • सुशासन दिवस: 25 दिसंबर।
  • निसान और होंडा ने अगस्त 2026 तक पूरा होने वाले विलय की घोषणा की।
  • भोपाल में सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में शाहू तुषार माने ने स्वर्ण पदक जीता।
  • गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए 15 झांकियां विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुनी गई हैं।
  • दिल्ली सहित 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों ने कक्षा 5 और 8 के लिए नो-डिटेंशन पॉलिसी समाप्त कर दी है।
  • मध्य प्रदेश को वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा ‘2025 के लिए वैश्विक गंतव्यों’ में से एक के रूप में मान्यता दी गई है।
  • भारतीय वायुसेना की क्षमता विकास पर विचार करने के लिए सरकार ने समिति गठित की।
  •  ‘ट्रैक एंड ट्रेस मैकेनिज्म‘ को जीएसटी परिषद ने मंजूरी दी है।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने श्रीराम कृष्णन को Artificial Intelligence पर वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।
  • महाराष्ट्र विधानसभा ने राज्य की जेल प्रणाली में सुधार के लिए एक विधेयक पारित किया।
  • नागपुर जिले में केंद्रीय परिवहन मंत्री ने भारत के पहले बायो-बिटुमेन से निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन किया।
  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर 24 दिसंबर 2024 को उपभोक्ता मामले विभाग जागो ग्राहक जागो ऐप, जागृति ऐप और जागृति डैशबोर्ड लॉन्च करेगा।
  • राष्ट्रीय किसान दिवस 23 दिसंबर 2024 को मनाया गया।
  • भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार, भारत का वन क्षेत्र 1,445 वर्ग किलोमीटर बढ़कर कुल 8,27,357 वर्ग किलोमीटर हो गया, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 25.17 प्रतिशत है।
    • इसमें से 7,15,343 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र और 1,12,014 वर्ग किलोमीटर वृक्ष क्षेत्र है।
    • सबसे अधिक वृद्धि छत्तीसगढ़ में 684 वर्ग किलोमीटर दर्ज की गई है।
  • केंद्र ने बताया कि भारतीय फार्मा सेक्टर को विश्व में तीसरा सबसे बड़ा माना जाता है, जिसका मूल्य वित्त वर्ष 2023-24 में 50 बिलियन डॉलर है।
  • जनवरी से सितंबर 2024 तक उत्तर प्रदेश में 476.1 मिलियन पर्यटक आए, जो पर्यटन में एक नया रिकॉर्ड है।
  • रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए के 9 वज्र-टी स्व-चालित आर्टिलरी गन की खरीद के लिए ₹7629 करोड़ का अनुबंध किया।
  • युद्धपोत नीलगिरि और सूरत भारतीय नौसेना को सौंपे गए।
  • भू भारती (रिकॉर्ड का अधिकार) विधेयक 2024 तेलंगाना विधानसभा द्वारा पारित किया गया।
  • भारतीय सेना ने तकनीकी नवाचार और युद्ध में अग्रणी भूमिका के लिए एआई इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया।
  • भारत ने युग युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की स्थापना के लिए फ्रांस के साथ साझेदारी की है।
  • वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के कोयला आयात में 3.1% की गिरावट आई।
  • इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने वित्त वर्ष 2026 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.6% बढ़ने का अनुमान लगाया है।
  • किरण जाधव ने 2024 राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन का खिताब जीता गया।
  • वर्ष 2023 का राष्ट्रीय तानसेन सम्मान सुप्रसिद्ध तबला वादक पं. स्वप्न चौधरी को दिया गया।
  • भारतीय शिक्षाविद् अरुण कपूर को भूटान का शाही सम्मान मिला।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में संरक्षित क्षेत्र व्यवस्था (पीएआर) को फिर से लागू किया है।
  • असम में पहली बार गंगा नदी की डॉल्फिन को टैग किया गया है।
  • रूस ने कैंसर मरीजों के लिए MRNA वैक्सीन विकसित की है।
  • जापान और भारतीय स्टार्टअप्स ने अंतरिक्ष मलबे के समाधान के लिए लेजर से लैस उपग्रहों का अध्ययन करने का निर्णय लिया है।
  •  दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया।
  • इटली ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को उनके इतालवी वंश के कारण नागरिकता दी।
  • प्रीति लोबाना को भारत में गूगल का नया उपाध्यक्ष और कंट्री मैनेजर बनाया गया।
  • इंदौर में 1 जनवरी से भिखारियों को भीख देना अपराध होगा।
  • भारत तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बन गया है।
  • पर्यावरण मंत्रालय ने नई दिल्ली में इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकथॉन आयोजित किया।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ग्वालियर में पहले भू विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन किया।
  • चक्रवाती तूफान चिडो फ्रांस में तबाही के बाद मोजाम्बिक पहुंचा।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस 2024: 18 दिसंबर
  • एक राष्ट्र, एक चुनाव‘ विधेयक को जेपीसी के पास भेजा गया है।
  • गति शक्ति विश्वविद्यालय और भारतीय नौसेना ने लोजिस्टिक्स, शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत की पहली योग नीति उत्तराखंड में लागू होगी।
  • जल शक्ति मंत्री ने गुजरात के पहले सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण संयंत्र का उद्घाटन सूरत में किया।
  • भोपाल में 10वें अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।
  • रूस 2025 से भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा शुरू करेगा।
  • नया सर्वेक्षण पोत ‘INS निर्देशक’ भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।
  • भारत ने 15 दिसंबर को मस्कट, ओमान में महिला जूनियर एशिया कप 2024 हॉकी चैंपियनशिप जीती।
  • इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में माउंट सेमेरू फटा।
  • मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 जीती।
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक योल पर उनके मार्शल लॉ आदेश के लिए महाभियोग लगाया गया है।
  • केंद्रीय बंदरगाह मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जलवाहक की शुरुआत की।
  •  ब्रिटेन ट्रांस-पैसिफिक व्यापार समझौते का 12वां सदस्य बन गया।
  • विजय दिवस 2024: 16 दिसंबर
  • ग्रामीण भारत में बच्चों को सशक्त बनाने के लिए BMW और यूनिसेफ ने साझेदारी की।
  • स्विट्जरलैंड भारत के साथ DTAA में सबसे प्रिय राष्ट्र (MFN – Most Favoured Nation) खंड को निलंबित करेगा।
  • भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान कोझीकोड (केरल) ने अदरक की एक नई किस्म IISR सुरसा जारी की है.
  • एलोन मस्क की कुल संपत्ति $400 बिलियन को पार कर गई है, जिससे वे ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बन गए।
  • आपदा प्रबंधन अधिनियम में संशोधन वाला विधेयक लोकसभा में पारित हुआ।
  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2024: 14 दिसंबर
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कोलकाता हवाई अड्डे पर “उड़ान यात्री कैफे” शुरू किया है, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रियों को किफायती भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराना है।
  •  22वां दिव्य कला मेला 12 से 22 दिसंबर तक नई दिल्ली में  आयोजित होगा।
  • डोनाल्ड ट्रम्प को टाइम पत्रिका द्वारा 2024 के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर‘ नामित किया गया है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ के दौरान आगंतुकों की सहायता के लिए ‘सहायक’ चैटबॉट लॉन्च किया।
  • केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री श्री एच डी कुमारस्वामी ने 12 दिसंबर 2024 को विज्ञान भवन नई दिल्ली  में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत के लिए ग्रीन स्टील टैक्सोनॉमी का अनावरण किया। 
    15वीं भारत-यूएई संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री जयशंकर और उनके यूएई समकक्ष ने की।
  • रक्षा मंत्रालय ने HAL के साथ रूसी 12 सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के लिए 13,500 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए।
  • भारतीय ग्रैंडमास्टर डोमराजू गुकेश दुनिया के सबसे युवा शतरंज चैंपियन बन गए हैं। गुकेश ने सिंगापुर में आयोजित 18वीं विश्व शतरंज चैंपियनशिप में 32 साल के चीनी शतरंज ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन को हराकर यह खिताब जीता. गुकेश ने 18 साल की उम्र में यह खिताब जीतकर इतिहास रचा. गुकेश, विश्वनाथन आनंद के बाद शतरंज में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं.
  • नई दिल्ली में 9वीं भारत-थाईलैंड रक्षा वार्ता आयोजित की गई।
  •  2034 फीफा विश्व कप की मेज़बानी सऊदी अरब करेगा।
  • विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आयुर्वेद एक्सपो 12 दिसंबर से देहरादून में शुरू हुआ।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेपाली सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल को मानद जनरल रैंक प्रदान की।
  • निकारागुआ और भारत ने त्वरित प्रभाव परियोजनाओं (क्यूआईपी) के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • पारिस्थितिकीविद् माधव गाडगिल 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के छह ‘पृथ्वी के चैंपियन’ में से एक हैं।
  • भारत में हीमोफीलिया के लिए पहली मानव जीन थेरेपी डीबीटी और सीएससीआर द्वारा विकसित की गई है।
  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019-21) के अनुसार, भारत की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 2.0 है।
  • एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत के जीडीपी की वृद्धि का अनुमान 7% से घटाकर 6.5% कर दिया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस: 12 दिसंबर।
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2024 का उद्घाटन किया।
  • केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम का चौथा संस्करण उद्घाटित किया।
  • गुजरात सरकार ने बौद्ध विरासत स्थलों के संरक्षण के लिए थाईलैंड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत और रूस उन्नत रडार प्रणाली के लिए 4 बिलियन डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
  • राजस्थान सरकार हर साल 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाएगी।
  • मानवाधिकार दिवस पर ‘हमारा शौचालय: हमारा सम्मान’ अभियान समाप्त हुआ।
  • विश्व मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर।
  • पायल कपाड़िया ने “All We Imagine as Light ” के लिए  गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में नामांकित होने वाली पहली महिला फिल्मकार बन गईं
  • गूगल ने मौसम की भविष्यवाणी के लिए एक जेनकास्ट  एआई मॉडल लॉन्च किया है।
  • डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिए आरबीआई ने म्यूलहंटर (MuleHunter) का अनावरण किया।
  • यूबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अरबपतियों की संख्या 185 तक पहुंच गई है।
  • 2024 ACC Under-19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप का ग्यारहवां संस्करण 29 नवंबर से 8 दिसंबर 2024 तक दुबई में खेला गया। बांग्लादेश ने भारत को 59 रनों से हराकर अंडर-19 एशिया कप जीता।
  • 6 दिसंबर को अमेरिकी राज्य नेब्रास्का ने महात्मा गांधी के स्मृति दिवस के रूप में घोषित किया।
  • 21 दिसंबर को यूएनजीए द्वारा विश्व ध्यान दिवस के रूप में नामित किया गया।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम के चौथे संस्करण का उद्घाटन नई दिल्ली में किया।
  • रक्षा मंत्री रूस में ‘आईएनएस तुशील’ को कमीशन करेंगे।
  • आरबीआई ने उपयोगी जानकारी के प्रसार के लिए पॉडकास्ट की शुरुआत की।
  • अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2024: 9 दिसंबर
  • स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) का 7वां संस्करण 11 दिसंबर, 2024 को देशभर के 51 केंद्रों पर शुरू होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
  • पुडुचेरी सरकार ने कर्मयोगी भारत और क्षमता निर्माण आयोग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • नई दिल्ली में चौथी मेकांग-गंगा धम्म यात्रा शुरू हुई।
  • भारत पहली बार संयुक्त राष्ट्र केनारकोटिक ड्रग्स आयोग के 68वें सत्र की अध्यक्ष करेगा।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) के लिए पीएम ईविद्या DTH 24×7 चैनल लॉन्च किया।
  • गूगल ने हैदराबाद में सुरक्षा इंजीनियरिंग केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हरियाणा में 100-दिवसीय सघन टीबी अभियान शुरू किया।
  • असम सरकार ने सार्वजनिक रूप से गोमांस खाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • आरबीआई ने 11वीं बार नीतिगत रेपो दर 6.50% पर स्थिर रखने का निर्णय लिया है।
  • Morgan Stanley ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि अनुमान 6.7% से घटाकर 6.3% कर दिया है।
  • महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर 2024 को मनाया गया।
  • भारतीय हॉकी टीम ने पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 जीता।
  • पीएम मोदी ने 6 नवंबर 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन किया।
  • मेघालय में जलवायु-अनुकूली जल संचयन परियोजना के लिए केंद्र और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 50 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘अन्न चक्र’ और SCAN पोर्टल का शुभारंभ किया, जो भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और सब्सिडी दावे तंत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • भारत और मिस्र के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का 13वां दौर आयोजित किया गया।
  • अमेरिका ने MH-60आर हेलीकॉप्टरों के लिए सहायक प्रणालियों के 1.17 बिलियन डॉलर के सौदे को मंजूरी दी।
  • विश्व मृदा दिवस 2024: 5 दिसंबर
  • अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस: 5 दिसंबर।
  • 100 साल पुराने बॉयलर अधिनियम को बदलने के लिए राज्यसभा ने एक विधेयक पारित किया।
  • भारत और कुवैत के बीच सहयोग के लिए एक संयुक्त आयोग स्थापित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • विश्व बैंक की 2024 अंतर्राष्ट्रीय ऋण रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल बाहरी ऋण 2023 में 31 बिलियन डॉलर बढ़कर 646.79 बिलियन डॉलर हो गया।
  • राष्ट्रीय विधिक माप विज्ञान पोर्टल (ईमैप) भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा विकसित किया जा रहा है।
  • नेपाल और चीन ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) पर एक फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना पर रिकॉर्ड खर्च को मंजूरी दी।
  • दक्षिण कोरियाई संसद ने मार्शल लॉ को खारिज कर दिया।
  •  दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में पानी को साफ करने के लिए ‘नैनो बबल टेक्नोलॉजी‘ लॉन्च की गई है।
  • नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपतिनेटुम्बो नंदी-नदैतवा
  • ब्रेन रोट” को 2024 का ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया है।
  • अंतरिक्ष क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए NCVETट ने इन-स्पेस को मान्यता दी।
  • आंध्र प्रदेश सरकार ने आईटी और जीसीसी नीति 4.0 को मंजूरी दी।
  • रातापानी को मध्य प्रदेश का 8वां बाघ अभयारण्य घोषित किया गया है।
  • उबर ने डल झील पर एशिया की पहली जल परिवहन सेवा शुरू की है।
  • सरकार ने जीडीपी के आधार वर्ष को 2011-12 से 2022-23 में संशोधित किया।
  • नवंबर 2024 में विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (Manufacturing Purchasing Managers’ Index) घटकर 56.5 पर आ गया।
  • अर्जुन एरिगैसी, विश्वनाथन आनंद के बाद, 2800 ईएलओ रेटिंग हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
  • पेरिस में नोट्रे-डेम कैथेड्रल, जिसे कई वर्षों के पुनर्निर्माण के बाद हाल ही में फिर से खोला गया है
  • यूपी सरकार ने प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र को नया जिला घोषित किया।
  • भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल ब्रिजपंबन 2.0′ रामेश्वरम में जल्द चालू होगा।
  • चीन का पहला वायुमंडलीय निगरानी स्टेशन अंटार्कटिका में चालू हुआ है।
  • भारत ने पहला स्वदेशी एंटीबायोटिक ‘नेफिथ्रोमाइसिन’ विकसित किया है।
  • 74 वर्ष की आयु में, दुनिया की सबसे वृद्ध जंगली चिड़िया विजडम ने चार वर्षों में अपना पहला अंडा दिया।
  • सितंबर 2025 तक गोरखपुर भारत का पहला एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन शहर बन जाएगा।
  • भारत का पहला मधुमेह बायोबैंक चेन्नई में स्थापित किया गया है।
  • विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत का पहला कीटनाशक रोधी बॉडीसूट, किसान कवच लॉन्च किया।
  • गुजरात के बनासकांठा जिले का मसाली गांव देश का पहला सौर सीमा गांव बन गया है, जो पाकिस्तान सीमा से 40 किलोमीटर दूर स्थित है और 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित हो गया है।
  • भारत ने मलेशिया के कुआलालंपुर में महिला क्रिकेट का पहला अंडर-19 एसीसी महिला टी-20 एशिया कप  फाइनल में बांग्लादेश को 41 रन से हराकर जीता, ।
  • गुजरात के हस्तशिल्प ‘घरचोला‘ को ‘भौगोलिक संकेत’ टैग मिला है।

December Important Days

  • 1 दिसंबर,
  • 2 दिसंबर,
    • विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस

    • राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस

  • 3 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस / विकलांग व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 4 दिसंबर – भारतीय नौसेना दिवस
  • 5 दिसंबर – विश्व मृदा दिवस
  • 6 दिसंबर,
    • नागरिक सुरक्षा दिवस, 

    • होमगार्ड स्थापना दिवस

  • 7 दिसंबर,
    • इंटरनेशनल सिविल एविएशन डे

    • सशस्त्र सेना का झंडा दिवस

  • 8 दिसंबर – दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
  • 9 दिसंबर- अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
  • 10 दिसंबर,
    • अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

    • इंतिफादा दिवस (फिलिस्तीनियों का आंदोलन दिवस)

  • 11 दिसंबर,
    • अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस

    • यूनीसेफ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)

  • 12 दिसंबर – अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस
  • 14 दिसंबर – राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण/विश्व ऊर्जा दिवस
  • 16 दिसंबर – विजय दिवस
  • 18 दिसंबर,
    • अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस 

    • राष्ट्रीय धातुविज्ञान दिवस,

    • अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

  • 19 दिसंबर,
    • गोवा मुक्ति दिवस, 

    • गोवा दिवस

  • 20 दिसंबर – अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस
  • 21 दिसंबर – विश्व ध्यान दिवस 2024
  • 22 दिसंबर – राष्ट्रीय गणित दिवस
  • 23 दिसंबर,
    • पराक्रम दिवस

    • किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस)

  • 24 दिसंबर – राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस
  • 25 दिसंबर – 
    • सुशासन दिवस (अटल बिहारी)

    • केंद्रीय आरक्षी पुलिस दिवस


  • हरियाणा स्टीलर्स ने कबड्डी लीग फाइनल में पटना पाइरेट्स को हराकर Pro Kabadi League 2024 11वें सीजन का खिताब जीता।
  • न्यूयॉर्क में  भारत की कोनेरू हम्पी ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर अपनी दूसरी महिला शतरंज चैंपियनशिप विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप जीती।
  • काम्या कार्तिकेयन सात महाद्वीपों में से प्रत्येक की सबसे ऊँची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं।
  • लक्ष्य सेन ने किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन 2024 में कांस्य पदक जीता।
  • जसप्रीत बुमराह सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय बन गए।
  • हेमंत मुडप्पा ने मोटरसाइकिल ड्रैग रेसिंग में 15वां राष्ट्रीय खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
  • विश्व मुक्केबाजी ने नई एशियाई संस्था बनाई।
  • शॉटगन निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरुका और माहेश्वरी चौहान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 2024 में स्कीट मिश्रित टीम का खिताब जीता।
  • 2025 में भारत पहली बार ISSF जूनियर विश्व कप की मेज़बानी करेगा।
  • 2025 पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप दिल्ली में होगी।
  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पहले खो-खो विश्व कप का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
  • नवीनतम हॉकी रैंकिंग में भारतीय पुरुष टीम ने वर्ष का समापन पांचवें स्थान पर किया, जबकि महिला टीम शीर्ष 10 में रही।
  • भारत पहली बार 20वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप 2024 की मेजबानी करेगा, जो 3 दिसंबर से नई दिल्ली में शुरू होगी, इसे कजाकिस्तान के अल्माटी से स्थानांतरित कर दिया गया है। भारत एशियाई महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप में चीन से हारकर छठे स्थान पर रहा।
  • लद्दाख जनवरी 2025 में खेलो इंडिया विंटर गेम्स की मेज़बानी करेगा।

  • एनएबीएल (NABL) का अध्यक्ष – डॉ. संदीप शाह
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक – वितुल कुमार
  • RBI ने एआई के नैतिक उपयोग के लिए 8 सदस्यीय समिति बनाई है। समिति की अध्यक्षता डॉ. पुष्पक भट्टाचार्य करेंगे।
  • नया राजस्व सचिव – अरुणिश चावल
    • वे संजय मल्होत्रा का स्थान लेंगे, जिन्हें दिसंबर 2024 में आरबीआई गवर्नर बनाया गया था।
  • टोंगा के नए प्रधानमंत्री – ऐसेके वलू
  • मणिपुर के राज्यपाल: अजय कुमार भल्ला
  • ओडिशा के राज्यपाल: डॉ. हरि बाबू कंभमपति
  • मिजोरम के राज्यपाल: जनरल विजय कुमार सिंह
  • केरल के राज्यपाल: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
  • बिहार के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • म्मू और कश्मीर बैंक के MD और CEO –  अमिताव चटर्जी
  • NHRC का अध्यक्ष  – वी. रामसुब्रमण्यन
  • भारतीय स्टेट बैंक का प्रबंध निदेशकराम मोहन राव अमारा
  • जॉर्जिया के राष्ट्रपति –  पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मिखाइल कैवेलशविली
  • फ्रांस के नए प्रधानमंत्री-  फ्रेंकोइस बायरू
  • सीरिया का कार्यवाहक प्रधानमंत्री – मोहम्मद अल-बशीर को
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का गवर्नर – संजय मल्होत्रा ​​को
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए अध्यक्ष – जय शाह
  • FBI के निदेशक के रूप में काश पटेल का नाम घोषित किया है।
  • श्रीलंका की 48वीं मुख्य न्यायाधीश  – न्यायमूर्ति मुर्दु निरूपा बिंदुशिनी फर्नांडो ।
  • तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री- वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस
  • एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष – शम्मी सिल्वा (श्रीलंका)
  •  बुर्किना फासो के प्रधानमंत्री – मताल्बा जीन इमैनुएल ओउएड्राग बने
  • संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद का अध्यक्ष – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन लोकुर को

  • भारत और श्रीलंका के बीच नौसेना अभ्यास, SLINEX 24, 17 से 20 दिसंबर 2024 तक विशाखापत्तनम में हुआ।
  • भारत, फ्रांस और यूएई ने अरब सागर में “डेजर्ट नाइट” अभ्यास में भाग लिया।
  • भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास SLINEX-24 (श्रीलंका-भारत नौसैनिक अभ्यास) 17 से 20 दिसंबर, 2024 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा।
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण का 18वां संस्करण नेपाल के सालझंडी में होगा।
  • भारत और कंबोडिया ने पुणे में संयुक्त टेबलटॉप अभ्यास ‘सिनबैक्स’ का उद्घाटन किया।
  • भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति का चौथा संस्करण आज मलेशिया के पहांग जिले के बेंटोंग कैंप में शुरू हुआ।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वर्ष 

  • 2019 : देशीय भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
  • 2020 : पौधों के स्वास्थ्य हेतु अंतर्राष्ट्रीय वर्ष ,नर्स एवं दाई का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
  • 2021 : शान्ति एवं विकास हेतु अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
  • 2022 : कुटीर मत्स्यिकी एवं मत्स्यपालन हेतु अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
  • 2023 :  International  Millet Year (अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष)
  • 2024 : उष्ट्रगणों(CAMELID) का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष

संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय  वर्ष

  • 2022 – 32 : स्वदेशी भाषाओं का अंतरराष्ट्रीय दशक (International Decade of Indigenous Languages)
  • 2021 – 30 : संयुक्त राष्ट्रीय पारिस्थितिकी बहाली दिवस (United National Ecological Restoration Day)
  • 2019- 28 : शांति का दशक, नेल्सन मंडेला दशक (Decade of Peace, Nelson Mandela Decade)
  • 2018 – 27 : गरीबी उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दशक (International Decade for Poverty Alleviation)

  • प्रसिद्ध लेखक एम.टी. वासुदेवन नायर का 91 वर्ष में निधन हो गया।
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को 92 वर्ष में निधन हुआ।
  • फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का मुंबई में निधन हो गया।
  • अनुभवी मलयालम अभिनेता मीना गणेश का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 20 दिसंबर 2024 को निधन हो गया।
  •  गायक पंडित संजय मराठे का 15 दिसंबर को निधन हो गया।
  • वन विशेषज्ञ तुलसी गौड़ा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  •  पद्म विभूषण और चार बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
    • जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था.
    • साल 1988 में जाकिर हुसैन को पद्म श्री, साल 2002 में पद्म भूषण और साल 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था.
  • कवि निक्की जियोवानी 81 वर्ष की आयु में निधन हो गए।
  •  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर का  निधन हो गया।

  • प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर से सम्मानित किया गया।
  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की कॉर्पोरेट इकाई RINL ने राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024 प्रतियोगिताओं में प्रतिष्ठित “गोल्ड अवार्ड” जीता है।
  • 27वें  SIESE श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार विदेश मंत्री जयशंकर को नेतृत्व के लिए प्रस्तुत किया गया।
  • किरण मजूमदार को जैव विज्ञान आंदोलन के लिए ‘जमशेदजी टाटा पुरस्कार‘ प्राप्त हुआ है।
  •  17 दिसंबर को कतर के दोहा में ब्राजील और रियल मैड्रिड के फुटबॉल खिलाड़ी विनीसियस जूनियर ने 2024 फीफा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता जबकि स्पेन और बार्सिलोना की मिडफील्डर ऐताना बोनमाटी ने 2024 फीफा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ महिला  खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।
  • अयोध्या के राम मंदिर ने सुरक्षा उत्कृष्टता के लिए ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ पुरस्कार जीता।
  • प्रसिद्ध फिल्म निर्माता शाजी एन करुण को 2023 के जे सी डैनियल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • यूनेस्को ने तमिलनाडु के तंजावुर जिले के अबथसहायेश्वर मंदिर को 2023 के विशिष्ट पुरस्कार के लिए चुना है।
  • पश्चिम बंगाल को यूनेस्को ने हेरिटेज पर्यटन के लिए शीर्ष गंतव्य घोषित किया है।
  • यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में बोस्निया के “सेवडालिंका/ बाल्कन ब्लूज़” को यूनेस्को द्वारा मान्यता दी गई है। बोस्निया और हर्जेगोविना के पारंपरिक प्रेम गीत को सेवडालिंका कहा जाता है।
  • 2024 का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्काचिली की पूर्व राष्ट्रपति वेरोनिका मिशेल बैचेलेट जेरिया को दिया जाएगा।
  • भारत को एशिया-प्रशांत फ़ोरम में सामाजिक सुरक्षा के अच्छे अभ्यासों के लिए पुरस्कार मिला।
  • जसलीन कौर ने ‘ऑल्टर-अल्टर’ प्रदर्शनी के लिए टर्नर पुरस्कार जीता।
  • सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क ने वैश्विक समावेशी वित्त शिखर सम्मेलन में ‘माइक्रोफाइनेंस ऑर्गनाइजेशन ऑफ द ईयर अवार्ड‘ जीता।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  45 असाधारण पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 प्रदान किए।

National-panchayat-award-2024


  • पश्चिम बंगाल सरकार ने ‘बांग्लार बारी’ आवास योजना शुरू की।
  • दिल्ली सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के निवासियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए संजीवनी योजना शुरू की है।
  •  दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश के खजुराहो में राष्ट्रीय नदी जोड़ो नीति के तहत केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखी।
  • केरल सम्पूर्ण मवेशी आबादी के लिए बीमा योजना शुरू करेगा।
  • वंदे भारत स्लीपर परियोजना के लिए 3 डिपो भारत-रूसी संयुक्त उद्यम द्वारा स्थापित किए जाएंगे।
  • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ऊर्जावीर योजना का शुभारंभ किया।
  • तमिलनाडु ने कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने के लिए “कलैगनार हस्तशिल्प योजना” शुरू की।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने 18 से 70 वर्ष की आयु की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बीमा सखी योजना शुरू की।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह नई योजनाएं शुरू की हैं।
    • जैविक खाद और वर्मी कंपोस्ट खरीद योजना:
    • राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना: 16 ई-टैक्सी मालिकों को चाबियां प्रदान कीं। इन्हें 50 प्रतिशत सब्सिडी मिली है। पहले चरण में ई-टैक्सी के 150 परमिट जारी होंगे।
    • इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना:
    • उपोष्ण कटिबंधीय बागवानी, सिंचाई और मूल्य संवर्धन परियोजना:
    • हिम भोग आटा लांच:
    • राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजन :
  • किसानों के लिए ऋण पहुंच को सरल बनाने के लिए सरकार ने e-NWR के माध्यम से ऋण गारंटी योजना शुरू की।
  • अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कृषि-बागवानी उत्पादकों के लिए ‘मिशन अरुण हिमवीर‘ शुरू किया है।

  • भारतनेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स‘ में 60वें से 49वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पुडुचेरी में महिला मतदाताओं का प्रतिशत देश में सबसे अधिक था।

  • 2 दिसंबर को, सऊदी अरब के रियाद में मरुस्थलीकरण पर संयुक्त राष्ट्र का 16वां सम्मेलन (सीओपी16) शुरू हुआ।
  • एशिया-ओशिनिया मौसम विज्ञान उपग्रह उपयोगकर्ता सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित होगा।
  • विश्व समुद्री सम्मेलन 2024 चेन्नई में 4-6 दिसंबर को आयोजित होगा।
  • 29वां भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) साझेदारी शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • सीआईआई ने अपशिष्ट से मूल्य पर 9वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया।
    • इस सम्मेलन की थीम थी, “भविष्य के लिए तैयार और सतत विकास पर्यावरण के लिए वैश्विक तकनीकी साझेदारी को सक्षम बनाना और बनाना”.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर में राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • भारत-फिलीपींस का पहला सम्मेलन मनीला में हुआ।
  • पीएम मोदी ने नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • मुंबई में विश्व हिंदू आर्थिक मंच की शुरुआत हुई।