Compound Interest
- ₹3000 की एक राशि 2 वर्ष के लिए 5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार दी जाती है। 2 वर्ष बाद प्राप्त राशि ज्ञात कीजिये । 3307.5
- Formula Method
- Tree Method
- Successive Method
- Ratio Method
- Golden Ratio Method
Rate % | 2 Yr CI | 3 Yr CI | 4 Yr CI |
10 % | 21 | 33 | 46.41 |
5 | 10.25 | 15.7625 | |
2 | |||
3 | |||
4 | |||
6 | |||
7 | |||
8 | |||
9 | |||
11 | |||
12 | |||
15 | |||
20 | |||
25 | |||
30 |
- ₹80,000 की राशि 10% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार दी गई है, ज्ञात कीजिए ।
- 4 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ? 37,128
- 4 साल के CI और SI के बीच का अंतर ? 5128
- चौथे वर्ष और तीसरे वर्ष के चक्रवृद्धि ब्याज के बीच का अंतर ? 968
- एक बैंक से ₹1,00,000 की राशि 7% वार्षिक चक्रवृद्धि प्रति वर्ष की दर से 5 वर्षों के लिए ली गई। चक्रवृद्धि ब्याज की गणना करें. (₹ के निकटतम) 40,255
- ₹25,000 की राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से तीन वर्ष बाद वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा? 10123.20
- वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर पर एक निश्चित धनराशि 7.5 वर्षों में ₹6400 और 15 वर्षों में ₹8000 हो जाती है। मूलधन ज्ञात करें? 5120
- पहले वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज ₹2592 और तीसरे वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज ₹3528 है। चौथे वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए । 4116
- ₹2000 की राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर 3 वर्षों के लिए विशिष्ट ब्याज दरों पर उधार दी जाती है। यदि पहले वर्ष की दर 2% है, दूसरे वर्ष की दर 4% है और तीसरे वर्ष की दर 5% है। तो 3 वर्ष बाद प्राप्त राशि ज्ञात कीजिये? 2227.68
- यदि ₹5000 की राशि 9% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 2\( \frac{5}{9} \) वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार दी जाती है तो प्राप्त राशि ज्ञात कीजिए । 6237.5
- यदि तीन वर्षों में CI और SI के बीच का अंतर ₹91 है और मूलधन ₹27000 है। यदि ब्याज की दर वार्षिक रूप से संयोजित हो तो ब्याज की दर ज्ञात कीजिए ? 3\( \frac{1}{3} \)
- एक निश्चित राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर 5 वर्ष में स्वयं की 3 गुनी हो जाती है। तो इसे स्वयं का 81 गुना होने में कितना समय लगेगा। 20 वर्ष
- यदि कोई राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्ष में स्वयं की 3 गुनी हो जाती तो R% है ? (√3 – 1) x 100 %
- ₹4920 की राशि का भुगतान 5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 समान वार्षिक किस्तों में किया जाना है। प्रत्येक किस्त ज्ञात करें? 2646
- ₹16550 की राशी 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर उधार ली जाती है और 3 समान वार्षिक किस्तों में वापस लिया गया।
- (a) प्रत्येक किस्त की राशि क्या है? 6655
- (b) उसपर ब्याज के रूप में कितनी राशि का भुगतान किया गया ? 3415
- कृष्ण ने दो भागों में ₹25,000 की राशि का निवेश किया। उन्होंने भाग 1 पर 11% प्रति वर्ष साधारण ब्याज अर्जित किया। और भाग 2 पर चक्रवृद्धि ब्याज 10% प्रतिवर्ष वार्षिक रूप से संयोजित होता है। यदि 2 वर्षों के बाद उसे प्राप्त कुल ब्याज ₹5,370 है तो साधारण ब्याज पर निवेश की गई राशि ज्ञात कीजिए। 12000
- एक व्यक्ति ने चक्रवृद्धि ब्याज पर एक वर्ष में ₹1250 और एक निश्चित वार्षिक दर पर 3 वर्ष में ₹1458 उधार दिया। उसी धनराशि पर समान ब्याज दर पर 5\( \frac{2}{5} \) वर्षों के लिए साधारण ब्याज कितना है? 500
- C.l. के अनुरूप ब्याज की प्रभावी वार्षिक दर 9% प्रति वर्ष की दर से अर्धवार्षिक देय है: 9.2025%
- दो राशियों का अनुपात 16:25 है। यदि उन्हें चक्रवृद्धि ब्याज पर क्रमशः 7 वर्ष और 5 वर्ष के लिए उधार दिया जाए, तो समान राशि प्राप्त होती है। प्रति वर्ष ब्याज दर ज्ञात कीजिए। 25%
- किस वार्षिक दर से ₹4704 की राशि दो वर्षों में ₹5766 हो जाएगी जो वार्षिक रूप से संयोजित होती है। 10\( \frac{5}{7} \)
- यदि 12% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर 3 वर्षों में एक निश्चित मूलध न पर राशि ₹12,000 है, तो चौथे वर्ष के बाद राशि (₹ में) क्या होगी ? 13,440
- यदि दूसरे और तीसरे वर्ष के अंत में एक निश्चित मूलधन पर चक्रवृद्धि ब्याज पर प्राप्त राशि क्रमश: ₹9,600 और ₹10,272 है, तो ब्याज की दर (% में) क्या है? 7 %
- सालाना चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर पर एक राशि 2 वर्षों में ₹10,890 और 3 वर्षों में ₹11,979 हो जाती है राशि ज्ञात करें। 9000
- ₹18000 की राशि 10% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार दी जाती है, जो वार्षिक रूप से संयोजित होती है। तीसरे वर्ष और चौथे वर्ष के चक्रवृद्धि ब्याज के बीच क्या अंतर है? 217.80
- किसी निश्चित धनराशि पर दुसरे वर्ष तथा चौथे वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज क्रमशः ₹320 तथा ₹2000 है, तीसरे वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात करो । 800
- एक निश्चित धनराशि 4 वर्षों में अपने से \( \frac{512}{162} \) गुना हो जाती है। फिर वार्षिक चक्रवृद्धि होने पर ब्याज की दर ज्ञात कीजिए। 33.33%
- चक्रवृद्धि ब्याज पर रखी गई कोई धनराशि 8 वर्षों में तीन गुना हो जाती है। कितने वर्षों में यह 243 गुना हो जाएगी? 40 वर्ष
- चक्रवृद्धि ब्याज पर रखी गई एक धनराशि 15 वर्षों में स्वयं की 27 गुना हो जाती है। 25 साल में यह कितनी गुना हो जाएगी? 243
- यदि ब्याज अर्धवार्षिक रूप से संयोजित किया जा रहा है, तो कितने समय में ₹1,25,000 की राशि 12% प्रति वर्ष की दर से ₹1, 48, 877 हो जाएगी? 1½ वर्ष
- ₹20000 पर 1 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज की 10% दर पर अर्धवार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए? 3150
- 10,000 की राशि पर 40% प्रति वर्ष की दर से त्रैमासिक और वार्षिक रूप से संयोजित करने पर 1 वर्ष में अर्जित चक्रवृद्धि ब्याज में अंतर (₹ में) क्या है? 641
- 8100 की राशि पर 1¼ वर्ष के लिए 8% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज क्या है, यदि ब्याज 5 मासिक रूप से संयोजित होता है? 837
- एक निश्चित राशि पर 2 वर्ष के लिए 5% वार्षिक ब्याज दर पर साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के बीच का अंतर 40 है, तो राशि क्या है? 16000
- यदि तीन वर्षों के लिए एक निश्चित राशि पर CI और SI के बीच का अंतर 5% प्रति वर्ष की दर से ₹61 है। मूलधन ज्ञात करो ? 8000
- ₹10,000 की राशि पर 14% प्रति वर्ष की दर से 2(5/7) वर्षों में चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा, जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है? (₹1 के निकटतम ) ₹4296
- 2(1/3) वर्षों के लिए 10% वार्षिक दर पर ब्याज – गणना वर्ष के अंत में करते हुए एक निश्चित राशि का चक्रवृद्धि ब्याज ₹1, 201.60 होता है। वह धनराशि कितनी है ? ₹4,800
- ₹30000 की राशि पर 15% वार्षिक दर से 2(2/3) वर्ष में भुगतान किया जाने वाला चक्रवृद्धि ब्याज (₹ में) ज्ञात करें। 13642.50
- किसी राशि पर 21% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ₹11,138.40 (ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि किया जाता है। 2 वर्षों के बाद प्राप्त कुल राशि (₹ में) कितनी होगी ? 35,138.40
- ₹5,000 की एक धनराशि एक निश्चित वार्षिक ब्याज दर प्रतिशत पर 8 वर्ष में ₹7,200 हो जाती है, जबकि ब्याज को वार्षिक आधार पर चक्रवृद्धि किया जाता है। इसी ब्याज दर पर 4 वर्षों में ₹6,550 की धनराशि पर कितना ब्याज प्राप्त होगा ? ₹1,310
- दो वर्ष के लिए 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश की गई एक निश्चित धनराशि पर प्राप्त होने वाला चक्रवृद्धि ब्याज ₹1,522.50 है, जबकि ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होता हैं। मूल धनराशि ज्ञात कीजिए। ₹7,250
- ₹25,000 की राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से तीन वर्ष बाद वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा? ₹10, 123.20
- 2 साल बाद, एक निश्चित राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज और प्राप्त राशि, क्रमश: ₹820 और ₹8,820 है। यदि ब्याज की दर वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि की गई है, तो ब्याज की वह दर क्या है? 5%
- ₹4,000 रुपये पर 5% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज ₹630.50 है, तो समयावधि है: 3 वर्ष
- यदि 8% ब्याज की दर पर चार वर्ष में वर्तमान राशि ₹87,750 हो जाती है, तो मूल राशि क्या थे? 66,477.2
- कितने वर्षों में, वार्षिक रूप से चक्रवद्धि होने वाली ₹60,000 की धनराशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर पर, ब्याज के रूप में ₹9,984 प्राप्त होंगे ? 2 वर्ष
- एक धनराशि पर 16% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ₹3,364 है। वह धनराशि ज्ञात कीजिए । ₹2,500
- ₹16,875 की राशि को जब वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि की जाने वाली 1% की ब्याज दर पर निवेश किया जाता है, तो 2 वर्षों के बाद ₹19,683 मिश्रधन प्राप्त होता है। r का मान ज्ञात कीजिए। 8%
- ₹3,90,625 की राशि 8% वार्षिक दर पर कितने समय में ₹4,56,976 हो जाएगी, यदि ब्याज अर्ध वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि किया जाता हो? 2 वर्ष
- सुंदर महेश को 10% की वार्षिक ब्याज दर पर ₹6,000 की राशि उधार देता है, जिसपर ब्याज वार्षिक रूप में चक्रवृद्धि होता है। 2 वर्ष के अंत में यह राशि कितनी हो जाएगी? ₹7,260
- एक निश्चित धनराशि 1 वर्ष 9 महीने की अवधि के लिए 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर उधार दी गई। यदि चक्रवृद्धि ब्याज 1460 है, तो उधार दी गई धनराशि ज्ञात कीजिए । ₹8,000
- अखिलेश ने एक निश्चित राशि का निवेश किया जो वार्षिक रूप से संयोजित 6% के वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्षों में ₹82,000 हो जाती है। अखिलेश द्वारा निवेश की गई राशि (₹ में ) कितनी थी? (निकटतम पूर्णांक तक सन्निकटित करें) ₹72,980
- बसंती ने एक सहकारी बैंक में ₹50,000 जमा किए जो 10% वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज दे रहा है। तीसरे वर्ष में उसका ब्याज कितना होगा? ₹6,050
- एक किसान ने अपने खेत में फसल उगाने के लिए साहूकार से ₹1,32,000 उधार लिए । ब्याज की दर 12.5% वार्षिक है, जिसकी गणना वार्षिक चक्रवृद्धि के आधार पर होती है। 2 वर्ष के अंत में उसने ₹1,07,062.50 और अपना स्कूटर देकर ऋण का भुगतान किया। स्कूटर की कीमत (₹ में) कितनी है? 60,000