बंजारा जनजाति,झारखण्ड की जनजातियाँ,JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JHARKHAND LIBRARY

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JHARKHAND LIBRARY

झारखण्ड की जनजातियाँ।। बंजाराजनजाति

बंजाराजनजाति

  • बंजारा झारखण्ड की एक घुमक्कड़ किस्म की अल्पसंख्यक जनजाति है जो छोटे-छोटे गिरोहों में घूमती रहती है। इनका कोई गांव नहीं होता है।
  • 1956 ई. में इन्हें जनजाति का दर्जा प्रदान किया गया था।
  • इस जनजाति का सर्वाधिक संकेंद्रण संथाल परगना क्षेत्र में है।
  • यह जनजाति अपनी भाषा को ‘लंबाड़ी’ कहते हैं।
  • इस जनजाति का समाज पितृसत्तात्मक होता है।
  • इनका परिवार नाभिकीय होता है जिसमें माता-पिता और अविवाहित बच्चे शामिल होते हैं।
  • यह जनजाति चौहान, पवार, राठौर तथा उर्वा नामक चार वर्गों में विभाजित है।
  • इस जनजाति में राय की उपाधि काफी प्रचलित है।
  • इस जनजाति में विधवा विवाह को नियोग कहा जाता है।
  • इस जनजाति में वधु मूल्य को हरजी कहा जाता है।
  • इस जनजाति में विवाह पूर्व सगाई की रस्म प्रचलित है।
  • इस जनजाति के लोग मुख्य रूप से होली, दशहरा, दीपावली, जन्माष्टमी, नाग पंचमी, रामनवमी आदि पर्व मनाते हैं।
  • इस जनजाति में ‘आल्हा-उदल’ की लोककथा काफी प्रचलित है तथा ये ‘आल्हा-उदल’ को वीर पुरूष मानते हैं।
  • इस जनजाति के गीतों में पृथ्वीराज चौहान का उल्लेख मिलता है।
  • इस जनजाति का लोक नृत्य ‘दंड-खेलना’ अत्यंत प्रचलित है।
  • पेशेगत दृष्टि से इन्हें तीन वर्गों में विभाजित किया जाता है, जिसमें गुलगुलिया (भिक्षुक वर्ग) एवं कंजर (आपराधिक वर्ग) प्रमुख हैं।
  • यह जनजाति जड़ी-बूटी के अच्छे जानकार होते हैं।
  • इस जनजाति के लोग संगीत प्रमी होते हैं तथा संगीत से जुड़ा हुआ पेशा भी अपनाते हैं।
  • इनकी प्रमुख देवी बनजारी देवी है।

JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JHARKHAND LIBRARY

Leave a Reply