- सर्वनाम का अर्थ – सर्व (सब) नाम (संज्ञा)।
- अर्थात् सबके नामों के स्थान पर प्रयोग में लाया जाने वाला शब्द सर्वनाम कहलाता है।
- जैसे- मैं, तुम, वह, यह आदि।
- संज्ञा (नाम) के बदले आने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं।
- हिन्दी में ग्यारह सर्वनाम होते हैं
- मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।
- प्रयोग के आधार पर सर्वनाम के छह भेद होते हैं:
- (1) पुरूषवाचक सर्वनाम
- (2) निजवाचक सर्वनाम
- (3) निश्चयवाचक सर्वनाम
- (4) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- (5) सम्बन्धवाचक सर्वनाम
- (6) प्रश्नवाचक सर्वनाम
1. पुरूषवाचक सर्वनाम
- पुरूषवाचक सर्वनाम का प्रयोग व्यक्तियों (स्त्री या पुरूष) के लिए किया जाता है।
- इसी कारण इसके तीन रूप होते हैं
- (क) बोलने वाला अर्थात् वक्ता
- (ख) सुनने वाला अर्थात् श्रोता
- (ग) अन्य व्यक्ति अर्थात् जिसके बारे में बात की जा रही है।
- इन तीन आधारों पर पुरूषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं
- (1) उत्तम पुरूष
- (2) मध्यम पुरूष
- (3) अन्य पुरूष
- (1) उत्तम पुरूष
- जिन सर्वनामों का प्रयोग बोलने वाला (वक्ता) और लिखने वाला अपने लिए करता है, उसे उत्तम पुरूष कहते हैं।
- जैसे- मैं, मेरा, मैंने, हम, हमारा, हमने, हमें।
- (2) मध्यम पुरूष
- जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग सुनने वाले श्रोता और पढ़ने वाले के लिए किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरूष कहते हैं।
- जैसे- तू, तुम तुमने, तुम्हें, तेरा, तुम्हारा, तुमकों, तुझसे, आप।
- (3)अन्य पुरूष
- जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाला (वक्ता) और सुननेवाला (श्रोता) किसी अन्य व्यक्ति के लिए करते हैं, उन्हें अन्य पुरूष कहते हैं।
- जैसे- वह, वे, उसे, उसके, उन्हें, उन्होंने, उनको, उसमें, यह, ये।
- 2. निजवाचक सर्वनाम
- जिस सर्वनाम से पुरूषवाचक सर्वनाम के अपनेपन का बोध होता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। निजवाचक सर्वनाम का रूप ‘आप’ होता है।
- 3. निश्चयवाचक सर्वनाम
- जिस सर्वनाम से वक्ता के दूर या समीप की वस्तु, प्राणी, व्यक्ति और घटना का निश्चित ज्ञान होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
- जैसे यह, वह, वे, उसमें, उससे।
- 4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- जिस सर्वनाम से किसी निश्चित वस्तु, व्यक्ति या प्राणी का ज्ञान नहीं होता है, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
- जैसे- कोई, कुछ, किसी।
- 5. सम्बन्धवाचक सर्वनाम
- जिस सर्वनाम के द्वारा दो उपवाक्यों का आपस में संबंध स्थापित होता है उसे सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते हैं।
- जैसे- जो-सो, जैसा-वैसा, जो-वह, जिसे-उसने।
- 6. प्रश्नवाचक सर्वनाम
- जिस सर्वनाम के द्वारा किसी प्राणी, वस्तु, व्यक्ति और कार्य के विषय में प्रश्न किया जाता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहा जाता है।
- जैस कौन, क्या किसने, किसे, किससे, किनको।