Updated on 11/06/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

 08 SEPT 22  GK TOPIC IN NEWS

सुभाष चंद्र बोस की  प्रतिमा का अनावरण 

इंडिया गेट के समीप मोदी करेंगे 

  • श्री नरेन्‍द्र मोदी 8 सितम्‍बर, 2022 को नई दिल्‍ली में इंडिया गेट के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस की  प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की काले रंग के ग्रेनाइट पत्‍थर से निर्मित 28 फुट ऊंची यह प्रतिमा इंडिया गेट के समीप स्‍थापित की जाएगी।
  • नेताजी की प्रतिमा को 280 मीट्रिक टन वजन वाले विशाल ग्रेनाइट पत्‍थर पर उकेरा गया है। 
  • श्री अरुण योगीराज (मूर्तिकार)के नेतृत्‍व में मूर्तिकारों के एक दल ने यह प्रतिमा तैयार की है।
  • यह  प्रतिमा उसी जगह स्‍थापित किया जायेगा , जहां  नेताजी की 125वीं जयंती [पराक्रम दिवस (23 जनवरी 2022 )] के अवसर पर ने नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया था। 
  • ग्रेनाइट के इस अखंड पत्‍थर को तेलंगाना के खम्‍मम से नई दिल्‍ली तक लाने के लिए 100 फुट लंबा 140 पहियों वाला एक ट्रक विशेष तौर पर तैयार किया गया था।
  • प्रतिमा का अनावरण आजाद हिंद फौज के पारंपरिक गीत कदम कदम बढ़ाए जा की धनु के साथ होगा।
  • 1947 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पद्म भूषण संगीतज्ञ  पं. श्रीकृष्ण रतनजानकरजी द्वारा रचित मंगलगान को पं. सुहास वाशी और उनके साथ गायकों और संगीतकारों की एक टीम द्वारा प्रस्‍तुत किया जाएगा। इस प्रस्‍तुति के संगीत निर्देशक आशीष केसकर होंगे।

संबलपुरी, पंथी, कालबेलिया, कारगाम और कच्छी घोड़ी जैसे आदिवासी लोक कला रूपों का प्रदर्शन करेंगे। 

  • संबलपुरी आदिवासी लोक कला : ओड़िशा
  • पंथी आदिवासी लोक कला : छत्तीसगढ़
  • कालबेलिया आदिवासी लोक कला : राजस्थान 
  • कारगाम आदिवासी लोक कला: Tamil Nadu
  • कच्छी घोड़ी आदिवासी लोक कला: राजस्थान 
  • गवरी लोक नृत्य : राजस्थान

पं. श्रीकृष्ण रतनजानकरजी के बारे में :

  • पंडित श्रीकृष्ण नारायण रतनजंकर का जन्म 31 दिसंबर 1900 को उत्तरप्रदेश राज्य में  हुआ था। 
  • पंडित श्रीकृष्ण नारायण रतनजंकर पौराणिक हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक, संगीतज्ञ थे। 
  • पंडित श्रीकृष्ण नारायण रतनजंकर के गुरु भातखण्डे थे। 
  • वे अन्ना साहब के नाम से भी प्रसिद्ध थे। 
  • पंडित श्रीकृष्ण नारायण रतनजंकर  ‘सुजान’ के नाम से साहित्य भी लिखते थे। 
  • 1957 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।  
  • 1963 में  संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप से सम्मानित किया।
  • 14 फरवरी 1974 को उनकी मृत्यु हो गया ।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण इंडिया गेट के समीप मोदी करेंगे