क्रिया-विशेषण ,क्रिया-विशेषण के भेद एवं पहचान

क्रिया-विशेषण

क्रिया-विशेषण की परिभाषा 

  • क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द को क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे-राम धीरे-धीरे चलता है। इस वाक्य में राम के चलने की क्रिया की विशषता धीरे-धीरे बता रहा है, अतः धीरे-धीरे क्रिया-विशेषण है। 

क्रिया-विशेषण के भेद एवं पहचान : चार भेद

  • क्रिया-विशेषण के चार भेद होते हैं

(1) रीतिवाचक क्रिया-विशेषण 

(2) कालवाचक क्रिया-विशेषण 

(3) स्थानवाचक क्रिया-विशेषण

(4) परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण 

1. रीतिवाचक क्रिया-विशेषण 

  • रीतिवाचक विशेषता का ज्ञान होता है। जैसे- कमीज अचानक फट गई। इस वाक्य में अचानक रीतिवाचक क्रिया-विशेषण है।

  • पहचान – वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ ‘कैसे’ लगाकर प्रश्न करने से जो उत्तर प्राप्त होगा, वह रीतिवाचक क्रिया-विशेषण होगा। जैसे कमीज अचानक फट गई।

प्रश्न – कमीज कैसे फट गई? 

  • उत्तर- ‘अचानक’

अतः अचानक क्रिया-विशेषण है। 

2. कालवाचक क्रिया-विशेषण 

  • कालवाचक क्रिया-विशेषण से क्रिया के समय का ज्ञान होता है। 

  • जैसे : यह पुस्तक पुष्पा को तत्काल दे आओ। इस वाक्य में ‘तत्काल’ कालवाचक क्रिया-विशेषण है।

  • पहचान – वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ ‘कब’ लगाकर प्रश्न करने से जो उत्तर प्राप्त होगा, वह कालवाचक क्रिया-विशेषण होगा। जैसे-यह पुस्तक पुष्पा को तत्काल दे आओ। 

  • प्रश्न– पुस्तक ‘कब’ दे आए? 

    • उत्तर – ‘तत्काल’ 

अतः तत्काल कालवाचक क्रिया-विशेषण है। 

3. स्थानवाचक क्रिया-विशेषण 

  • स्थानवाचक क्रिया-विशेषण से क्रिया के स्थान का ज्ञान होता है। जैसेसंजय बाहर घूम रहा है। इस वाक्य में ‘बाहर’ क्रिया-विशेषण है।

  • पहचान – वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ ‘कहाँ’ लगाकर प्रश्न करने से जो उत्तर प्राप्त होगा। वह स्थानवाचक क्रिया-विशेषण होगा जैसे-संजय बाहर घूम रहा है।

  • प्रश्न– संजय कहाँ घूम रहा है? 

    • उत्तर – ‘बाहर’।

अतः बाहर स्थानवाचक क्रिया-विशेषण है। 

4. परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण 

  • परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण से क्रिया की मात्रा या नाप-तौल का ज्ञान होता है। जैसे- थोड़ा खाना खाओ। इस वाक्य में थोड़ा परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण है। 

  • पहचान – वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ ‘कितना’, “कितनी’ लगाकर प्रश्न करने से जो उत्तर प्राप्त होगा वह परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण होगा। जैसे-थोड़ा खाना खाओ।

  • प्रश्न – कितना खाना खाओ। 

    • उत्तर – ‘थोड़ा। 

अतः थोड़ा परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण है।

Leave a Reply