Updated on 02/04/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

क्रिया-विशेषण (Adverb) की परिभाषा

  • क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द को क्रिया-विशेषण कहते हैं।
    • जैसे-राम धीरे-धीरे चलता है।
    • इस वाक्य में राम के चलने की क्रिया की विशषता धीरे-धीरे बता रहा है, अतः धीरे-धीरे क्रिया-विशेषण है। 
  • क्रिया-विशेषण के भेद एवं पहचान : चार भेद
  • क्रिया-विशेषण के चार भेद होते हैं
    • (1) रीतिवाचक क्रिया-विशेषण 
    • (2) कालवाचक क्रिया-विशेषण 
    • (3) स्थानवाचक क्रिया-विशेषण
    • (4) परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण 
भेद क्या बताता है? पहचान के लिए प्रश्न उदाहरण
1. कालवाचक (Time) क्रिया के होने का समय कब? आज, कल, अभी, रोज़, परसों।
2. स्थानवाचक (Place) क्रिया के होने का स्थान कहाँ? यहाँ, वहाँ, ऊपर, नीचे, बाहर।
3. परिमाणवाचक (Quantity) क्रिया की मात्रा/परिमाण कितना? कम, थोड़ा, बहुत, पर्याप्त, ज़रा।
4. रीतिवाचक (Manner) क्रिया के होने का तरीका कैसे? धीरे-धीरे, तेज़, अचानक, ध्यानपूर्वक।

1. रीतिवाचक क्रिया-विशेषण 

  • रीतिवाचक विशेषता का ज्ञान होता है। जैसे- कमीज अचानक फट गई। इस वाक्य में अचानक रीतिवाचक क्रिया-विशेषण है।
  • पहचान – वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ ‘कैसे’ लगाकर प्रश्न करने से जो उत्तर प्राप्त होगा, वह रीतिवाचक क्रिया-विशेषण होगा। जैसे कमीज अचानक फट गई।
  • प्रश्न – कमीज कैसे फट गई? 
    • उत्तर- ‘अचानक’
    • अतः अचानक क्रिया-विशेषण है। 

2. कालवाचक क्रिया-विशेषण 

  • कालवाचक क्रिया-विशेषण से क्रिया के समय का ज्ञान होता है। 
  • जैसे : यह पुस्तक पुष्पा को तत्काल दे आओ। इस वाक्य में ‘तत्काल’ कालवाचक क्रिया-विशेषण है।
  • पहचान – वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ ‘कब’ लगाकर प्रश्न करने से जो उत्तर प्राप्त होगा, वह कालवाचक क्रिया-विशेषण होगा। जैसे-यह पुस्तक पुष्पा को तत्काल दे आओ। 
  • प्रश्न– पुस्तक ‘कब’ दे आए? 
  • उत्तर – ‘तत्काल’ 
  • अतः तत्काल कालवाचक क्रिया-विशेषण है। 

3. स्थानवाचक क्रिया-विशेषण 

  • स्थानवाचक क्रिया-विशेषण से क्रिया के स्थान का ज्ञान होता है। जैसेसंजय बाहर घूम रहा है। इस वाक्य में ‘बाहर’ क्रिया-विशेषण है।
  • पहचान – वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ ‘कहाँ’ लगाकर प्रश्न करने से जो उत्तर प्राप्त होगा। वह स्थानवाचक क्रिया-विशेषण होगा जैसे-संजय बाहर घूम रहा है।
  • प्रश्न– संजय कहाँ घूम रहा है? 
  • उत्तर – ‘बाहर’।
  • अतः बाहर स्थानवाचक क्रिया-विशेषण है। 

4. परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण 

  • परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण से क्रिया की मात्रा या नाप-तौल का ज्ञान होता है। जैसे- थोड़ा खाना खाओ। इस वाक्य में थोड़ा परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण है। 
  • पहचान – वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ ‘कितना’, “कितनी’ लगाकर प्रश्न करने से जो उत्तर प्राप्त होगा वह परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण होगा। जैसे-थोड़ा खाना खाओ।
  • प्रश्न – कितना खाना खाओ। 
  • उत्तर – ‘थोड़ा। 
  • अतः थोड़ा परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण है।

क्रिया-विशेषण ,क्रिया-विशेषण के भेद एवं पहचान