द्रोपदी मुर्मू की जीवनी (Biography of Draupadi Murmu)
You are currently viewing द्रोपदी मुर्मू की जीवनी (Biography of Draupadi Murmu)

 Q.द्रोपदी मुर्मू मूल रूप से उड़ीसा के किस जिले की रहने वाली है ?

ANS – उड़ीसा के मयूरभंज जिले

  • द्रोपदी मुर्मू का निवास स्थल उड़ीसा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर तहसील के महुलडीहा टोला बैदापोसी गांव  है
  • द्रौपदी मुर्मू का जन्म – 20 जून, 1958 को हुआ था। 
  • द्रौपदी मुर्मू के पिता का नाम विरंची नारायण टुडू और माता का नाम किनगो टुडू है। 
  • वह अनुसूचित जनजाति(ST ) संथाल समुदाय से आती हैं । 
  • वर्ष 1979 में आरबी वूमेंस कॉलेज, भुवनेश्वर से बीए में स्नातक किया था। 
  • पति – स्वर्गीय श्यामचरण मुर्मू
  • पुत्र – 2 मृत्यु हो गया 
  • एक बेटी इतिश्री है जिसकी शादी गणेश हेम्ब्रम से हो चुकी है
  • द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की संथाल परिवार से आती हैं।
  • मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के ऊपरबेड़ा गांव में उनका लालन-पालन एक आदिवासी परिवार में हुआ।
  • द्रौपदी मुर्मू ने 1997 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
  • द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर से पहली बार जिला पार्षद चुनी गई।
  • वे ओडिशा में रायरंगपुर निर्वाचन क्षेत्र से दो बार भाजपा से विधायक रहे है 
    • 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002वाणिज्य और परिवहन के स्वतंत्र प्रभार मंत्री 
    • 6 अगस्त, 2002 से 16 मई , 2004मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्यमंत्री
  • उनको वर्ष 2007 में ओडिशा विधानसभा के द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
  • द्रौपदी मुर्मू ने झारखण्ड के नौवें एवं प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में दिनांक 18 मई 2015 को शपथ ग्रहण की थी
    • द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल 18 मई, 2015 से 13 जुलाई, 2021 तक रहा है।
    • द्रौपदी मुर्मू झारखण्ड प्रथम ऐसी राज्यपाल रहीं हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।
    • द्रौपदी मुर्मू का झारखण्ड में छह साल एक माह अठारह दिनों का कार्यकाल रहा।
    • ये झारखण्ड की पहली ऐसी राज्यपाल रही हैं जिन्होंने राष्ट्रपति के पद को सुशोभित किया।
  • द्रौपदी मुर्मू  भारत की पहली आदिवासी राज्यपाल हैं।  
  • झारखंड की पहली महिला राज्यपाल  हैं।
  • झारखण्ड का प्रथम आदिवासी राज्यपाल
  • झारखंड के पहले राज्यपाल जिन्होंने अपना कार्यकाल पूर्ण किया है।
  • भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं।
  • देश के सबसे युवा राष्ट्रपति है, क्योंकि शपथ ग्रहण 25 जुलाई 2022 को उनकी उम्र 64 साल 35 दिन होगी।
    • इनसे पूर्व देश के सबसे युवा राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम पर दर्ज है। 
    • रेड्डी जब राष्ट्रपति बने थे उस वक्त उनकी उम्र 64 साल 2  महीने 6 दिन थी। 
  • देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
  • आजाद भारत में जन्मी पहली राष्ट्रपति   हैं।
  • देश की 15 वी राष्ट्रपति हैं।
  • दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी जो पहले राज्यपाल भी रह चुकीं हैं।

 

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
Jharkhand current affairs

 

Leave a Reply