लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक बैद्यनाथ राम की जीवनी (Baidyanath Ram Biography)
You are currently viewing लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक बैद्यनाथ राम की जीवनी (Baidyanath Ram Biography)
Baidyanath Ram biography

भारत के झारखंड राज्य में कुल 82 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 81 विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार जनता के द्वारा चुनाव के माध्यम से निर्वाचित होते हैं। वहीं पर एक विधानसभा क्षेत्र एंग्लो इंडियन सदस्य के लिए रखा गया है, हालाँकि वर्तमान में इसे निरस्त कर दिया गया है । झारखंड के कुल 81 विधानसभा क्षेत्रों में से लातेहार जिला के अंतर्गत 2 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनका नाम है –

  • लातेहार विधानसभा क्षेत्र (SC )
  • मनिका  विधानसभा क्षेत्र (ST )

 

लातेहार विधानसभा क्षेत्र (Latehar Assembly Constituency) : लातेहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के झारखंड राज्य का एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। 15 नवंबर 2000 को बिहार से झारखंड का विभाजन के बाद लातेहार विधानसभा झारखंड के अंतर्गत आ गया.

1977 में लातेहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का विभाजन कर नया ‘मनिका (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र)’ बनाया गया। लातेहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र SC  जाति के लिए आरक्षित है और मनिका विधानसभा क्षेत्र  ST जनजाति के लिए आरक्षित है। 

यानी कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र से जो भी उम्मीदवार चुनाव के लिए खड़े होंगे, वह अनुसूचित जाति के ही हो सकते हैं और मनिका विधानसभा क्षेत्र  से जो भी उम्मीदवार चुनाव के लिए खड़े होंगे, वह अनुसूचित जनजाति के ही हो सकते हैं। 

लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक : बैद्यनाथ राम (Baidyanath Ram) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में राम लातेहार जिले के लातेहार निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड विधान सभा के सदस्य हैं। बैद्यनाथ राम (Baidyanath Ram) अनुसूचित जाति के है। वह 52 वर्ष के हैं और उनके पिता का नाम स्व थुरु राम है। 

Baidyanath Ram biography
Baidyanath Ram biography


वह पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। हालाँकि 10 नवंबर 2019 को, 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव उम्मीदवार के लिए भाजपा द्वारा उनका नाम हटा दिए जाने के कारण वह झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी में शामिल हो गए और भाजपा उम्मीदवार Prakash Ram को हराकर चुनाव जीता।

लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की सूची

वर्ष

विधायक का नाम

पार्टी से समबन्धित 

2019

Baidyanath Ram

JMM

2014 

Prakash Ram

Jharkhand Vikas Morcha

2009 

Baidyanath Ram

Bharatiya Janata Party

2005

Prakash Ram

Rashtriya Janata Dal

 

Leave a Reply