Average
- यदि 10 संख्याओं का औसत 24 है और 5 संख्याओं का औसत 15 है, तो संयुक्त औसत ज्ञात कीजिए ? 21
- 1 से प्रारंभ करके 30 क्रमागत प्राकृतिक संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए । 15.5
- प्रथम 30 प्राकृत संख्याओं के वर्ग का औसत ज्ञात कीजिए? 315.16
- प्रथम 10 प्राकृत संख्याओं के घन का औसत ज्ञात कीजिए यानि 13, 23, 33…., 103 – 302.5
-
प्रथम 50 सम प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए ? 51
- प्रथम 150 विषम प्राकृत संख्या का औसत ज्ञात कीजिए ? 150
- 4, 5, 6….. 20 का औसत ज्ञात कीजिए ? 12
- 3 के पहले 10 गुणकों का औसत ज्ञात कीजिए ? 16.5
- प्रथम 20 सम संख्याओं के वर्ग का औसत ज्ञात कीजिए यानि 22, 42, 62, ….. 202। 574
- प्रथम 10 सम संख्याओं के घन का औसत ज्ञात कीजिए यानि 23, 43.…..203। 2420
- प्रथम 15 विषम संख्याओं के वर्ग का औसत ज्ञात कीजिए। 299.6
- प्रथम 10 विषम संख्याओं के घन का औसत ज्ञात कीजिए । 1990
- 1 से 20 तक विषम संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए । 10
- 1 से 20 तक सम संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए । 11
- तनिष्क घर से स्कूल 10 किमी/घंटा की गति से जाता है और 15 किमी/घंटा की गति से वापस आता है। पुरी यात्रा की उसकी औसत गति ज्ञात कीजिए? 12 किमी/घं
- तनिष्क ने अपनी यात्रा का पहला भाग 10 किमी / घंटा की गति से तय किया, इसके बाद उसने इस यात्रा का दूसरा भाग 15 किमी / घंटा की गति से तय किया। उसने अपनी यात्रा का शेष भाग 20 किमी/घंटा की गति से पूरा किया। कुल यात्रा में उसकी औसत गति ज्ञात कीजिये । 13.85 किमी/घं
- 5 वर्ष पहले एक परिवार के 6 सदस्यों की औसत आयु 25 वर्ष थी । यदि इस अवधि के दौरान परिवार में 2 बच्चे बढ़ गए लेकिन औसत आयु समान रही, तो 2 बच्चों की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए । 20 वर्ष
- 8 लोगों के एक समूह की औसत आयु 2.5 वर्ष बढ़ जाती है जब उनमें से एक व्यक्ति, जिसकी आयु 65 वर्ष है, के स्थान पर एक नया व्यक्ति आता है। नये व्यक्ति की आयु ज्ञात कीजिये । 85 वर्ष
- 24 विद्यार्थियों के एक समूह की औसत आयु 35 वर्ष है। यदि 3 छात्र समूह में शामिल होते हैं तो समूह की औसत आयु 2 वर्ष बढ़ जाती है। नये विद्यार्थियों की औसत आयु ज्ञात कीजिये? 53 वर्ष
- यदि 5 व्यक्तियों की औसत आयु 40 वर्ष है। उनमें से 2 व्यक्ति बाहर गए जिनकी औसत आयु 30 वर्ष है और 2 नए व्यक्ति समूह में शामिल हुए जिनकी औसत आयु 20 वर्ष है। समूह में 5 व्यक्तियों की नई औसत आयु ज्ञात कीजिए। 36 वर्ष
- 10 सदस्यों के एक समूह में एक सदस्य जिसकी आयु 40 वर्ष है उसके स्थान पर एक नया सदस्य ले लिया जाता है, इससे औसत आयु 2 वर्ष कम हो जाती है। नये सदस्य की आयु ज्ञात कीजिये । 20 वर्ष
- 8 सदस्यों के एक समूह की औसत आयु 35 वर्ष है। यदि समूह में कोई नया सदस्य जोड़ा जाता है तो इसके कारण समूह की औसत आयु 3 वर्ष 0 बढ़ जाती है। नये सदस्य की आयु ज्ञात कीजिये । 62 वर्ष
- 10 सदस्यों के एक समूह की औसत आयु 45 वर्ष है। यदि एक व्यक्ति समूह छोड़ देता है तो समूह की औसत आयु 2 वर्ष कम हो जाती है। छोड़कर जाने वाले सदस्य की आयु ज्ञात कीजिए? 63 वर्ष
- एक समांतर श्रेणी का सार्वन्तर 3 है जिसका औसत 25 है। यदि श्रेणी में 2 संख्याएँ और जोड़ी जाती हैं, तो नया औसत क्या होगा? 28
- यदि सम संख्याओं की श्रृंखला का औसत 6 है। यदि हम इस श्रृंखला में 3 और सम संख्याएँ जोड़ दें, तो नया औसत क्या होगा? 9
- कुछ क्रमागत प्राकृतिक संख्याओं का औसत 12 है। यदि हम इस श्रृंखला में अगली 4 संख्याएँ जोड़ दें, तो नया औसत क्या होगा? 14
- 20 प्रेक्षणों के एक सेट में 5, 7, 8 को अन्य प्रेक्षणों द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया जाता है और इस प्रकार औसत 2 बढ़ जाता है। नए प्रेक्षणों का योग ज्ञात कीजिए । 60
- यदि 2, 4, 6, 8, 10 का औसत 6 है। यदि श्रृंखला का प्रत्येक मान 1 बढ़ा दिया जाए तो नया औसत क्या होगा? 7
- 3 प्राकृतिक संख्याएँ हैं और किन्हीं दो संख्याओं के औसत को तीसरी संख्या के साथ जोड़ने पर 30, 34, 36 आता है। सभी 3 प्राकृतिक संख्याएँ ज्ञात कीजिए । 10, 18, 22
- 20 संख्याओं का औसत 35 है। इन 20 संख्याओं में से 12 संख्याओं का औसत 30 है। शेष संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए? 42.5
- यदि (n + 1) संख्याओं से पहली n संख्याओं का औसत 5.5 है और अंतिम n संख्याओं का औसत 6.5 है। यदि पहली संख्या 1 है और अंतिम संख्या 11 है तो n का मान ज्ञात कीजिए? 10
- यदि 15 संख्याओं का औसत 55 है लेकिन बाद में यह पाया गया कि संख्या 32 को गलती से 23 पढ़ लिया गया था तो सही औसत क्या होगा ? 55.6
- यदि 10 संख्याओं का औसत 62 है लेकिन बाद में यह पाया गया कि दो संख्याएँ 26 और 46 को गलती से 62 और 64 पढ़ लिया गया। सही औसत ज्ञात कीजिए। 56.6
- 9 लगातार धनात्मक पूर्णांकों का औसत 63 है। सबसे बड़े एवं सबसे छोटे पूर्णांक का गुणनफल ज्ञात करें। 3953
- यदि 38 लगातार सम संख्याओं का औसत 167 है। तो सबसे छोटी और सबसे बड़ी संख्या का योग ज्ञात कीजिए? 334
- पहले 100 धनात्मक पूर्णांक संख्याओं का औसत क्या है? 50.5
- 1 से 71 प्राकृत संख्याओं के वर्गों का औसत क्या है? 1716
- 100 तक की सभी विषम संख्याओं का औसत होगा- 50
- 37 लगातार संख्याओं का औसत 54 है। इन संख्याओं में सबसे बड़ी संख्या क्या है ? 72
- एक सेट की सात लगातार सम संख्याओं का योग 532 है। उसी सेट की पहली चार लगातार सम संख्याओं का औसत क्या है? 73
- 100 और 200 के बीच 13 से विभाज्य सभी संख्याओं का औसत क्या है? 149.5
- a, b, c, d, e, f, g लगातार सम संख्याएं हैं। j, k, 1, m, n लगातार विषम संख्याएं हैं। सभी संख्याओं का औसत है?
- 7 प्राकृतिक संख्याओं का औसत K है यदि अगली 3 प्राकृतिक संख्याओं को भी सम्मिलित कर लिया जाए तो नया औसत K से कितना अधिक होगा? 5.5
- पाँच क्रमागत सम संख्याओं का औसत M है। यदि अगली पाँच सम संख्याओं को भी शामिल कर लिया जाए, तो दस संख्याओं का औसत होगा :- M + 5
- 35 क्रमागत प्राकृतिक संख्याओं का औसत N है। पहली 10 संख्याओं को हटाकर अगली 10 संख्याओं को शामिल करने पर औसत M में बदल जाता है। यदि M2 – N2 का मान 600 है, तो 3 M और 5 N का औसत है: 115
- 8 संख्याओं का औसत 71 है। यदि पहली 5 संख्याओं का औसत 75 है और अंतिम 4 का औसत 65 है, तो 5वीं संख्या ज्ञात कीजिए? 67
- 104 और 148 के बीच की सभी सम संख्याओं का औसत कितना होगा? 126
- 113 से 159 तक की सभी विषम संख्याओं का औसत हैं? 136
- 27 संख्याओं का औसत शून्य है। उनमे से अधिकतम कितने शून्य अधिक हो सकते हैं?
- चार संख्याओं में से पहली तीन का औसत 26 है और अंतिम तीन का औसत 24 है। यदि अंतिम संख्या 19 है, तो पहली संख्या ज्ञात कीजिए ? 23.5
- तीन संख्याएँ ऐसी हैं कि यदि उनमें से किन्हीं दो का औसत तीसरी संख्या में जोड़ा जाए, तो प्राप्त योग क्रमशः 168, 174 और 180 है। मूल तीन संख्याओं का औसत क्या है? 87
- यदि 35 संख्याओं का औसत 22 है, पहली 17 संख्याओं का औसत 19 है, और अंतिम 17 संख्याओं का औसत 20 है, तो 18वीं संख्या ज्ञात करे। 107
- 24 संख्याओं का औसत 56 है। पहली 10 संख्याओं का औसत 71.7 है और अगली 11 संख्याओं का औसत 42 है। अगली तीन संख्याएँ (अर्थात् 22वीं, 23वीं और 24वीं) के अनुपात में हैं। 22वीं और 24वीं संख्या का औसत क्या है? 60.5
- एक कक्षा में कुछ छात्रों का औसत वजन 58.4 किलोग्राम था, जब 62.8 किलोग्राम वजन वाले 5 छात्र कक्षा में शामिल हुए, तो सभी छात्रों का औसत वजन 0.55 किलोग्राम बढ़ गया। प्रारंभ में कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या थी: 35
- 3 पुरुषों A, B और C का औसत वजन 84 किलोग्राम है। एक और आदमी D समूह में शामिल हो गया है और अब औसत 80 किलो का हो जाता है। यदि कोई अन्य व्यक्ति E, जिसका वजन D से 3 किलोग्राम अधिक है, A की जगह लेता है, तो B, C, D और E का औसत वजन 79 किलोग्राम हो जाता है। तो A का वजन है: 75 kg
- एक बल्लेबाज ने अपने करियर के 25वें मैच में 100 रन बनाए। उनके प्रति मैच औसत रन में 1.4 की वृद्धि हुई। 25 वें मैच से पहले उसका औसत ज्ञात कीजिये? 65
- एक क्रिकेट खिलाड़ी की 40 पारियों में बल्लेबाजी औसत 50 रन है, यह उच्चतम स्कोर उसके न्यूनतम स्कोर से 172 रन अधिक है। यदि इन दोनों पारियों को हटा दिया जाए तो शेष 38 पारियों का औसत 48 रन है। खिलाड़ी का उच्चतम स्कोर है? 174
- एक क्रिकेट बल्लेबाज के पास अपनी 91 पारियों में रनों का एक निश्चित औसत था। 92वीं पारी में उन्होंने 54 रन का स्कोर बनाया और इस तरह उनके रनों का औसत 0.75 कम हो गया. 92वीं पारी के बाद उनके रनों का औसत है: 122.25
- एक गेंदबाज, जिसका गेंदबाजी औसत 24.85 रन प्रति विकेट है. अगले मैच में उसने 52 रन देकर 5 विकेट लिए और इससे उसका औसत 0.85 कम हो गया। अंतिम मैच तक उनके द्वारा लिए गए विकेटों की संख्या है? 85
- सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को औसत तापमान 48° व मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का औसत तापमान 52° था। यदि सोमवार को तापमान 42° था तो शुक्रवार को तापमान क्या था? 58°
- निम्नलिखित संख्याओं 1, 2, 2, 3, 3, 3, 4, 4, 4, 4, 5, 5, 5, 5, 5, 6, 6, 6, 6, 6, 6 और 7, 7, 7, 7, 7, 7, 7 का अंकगणितीय माध्य क्या है? 5
- यदि x तथा 1/x ( x = 0) का औसत M हो, तो x2 और 1/x2 का औसत कितना होगा? 2m2-1
- 180 छात्रों की एक कक्षा में, 45% लड़कियाँ हैं और शेष लड़के हैं। यदि लड़कियों के अंकों का औसत 54 और लड़कों का 46 है, तो पूरी कक्षा का औसत क्या है? 49.6
- 60 छात्रों की एक कक्षा में, 40% लड़कियाँ हैं। पूरी कक्षा का औसत वजन 59.2 किलोग्राम है और लड़कियों का औसत वजन 55 किलोग्राम है। लड़कों का औसत वजन कितना है? 62
- ‘n’ संख्या का औसत 123 है। यदि संख्या 501 को शामिल किया जाए तो औसत 125 हो जाता है। n का मान ज्ञात कीजिए? 188
- एक छात्रावास में 90 छात्र हैं। नए प्रवेश के कारण, 30 नए छात्र मेस में शामिल होते हैं और मेस का दैनिक खर्च ₹560 बढ़ जाता है, जबकि प्रति व्यक्ति औसत खर्च ₹10 कम हो जाता है। मेस का मूल दैनिक व्यय क्या था? 5280