चक्रवाती तूफान असानी (Asani Cyclone) का नाम किस देश ने रखा है

 MAY 2022 CURRENT AFFAIRS

Q. चक्रवाती तूफान असानी (Asani Cyclone) का नाम किस देश ने रखा है   ?

ANS  : श्रीलंका ने

EXPLANATION :

  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान असानी(Asani Cyclone) ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा से टकराया

  • चक्रवाती तूफान असानी का नाम श्रीलंका ने दिया है, जिसका अर्थ होता है क्रोध।

  • दुनिया भर में चक्रवाती तूफानों के नामकरण के लिए छह क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र (Regional Specialized Meteorological Centers- RSMCs) हैं

  • दुनिया भर में पांच क्षेत्रीय उष्णकटिबंधीय चक्रवात चेतावनी केंद्र हैं, जो चक्रवातों से सम्बंधित परामर्श जारी करते  हैं

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) RSMCs में से एक है और उसे उत्तरी हिंद महासागर के ऊपर बने ऐसे किसी चक्रवात जिसकी गति 62 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक हो ,उनका नाम देने का काम सौंपा गया है 

  • बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवातों का नामकरण सितंबर 2004 में शुरू हुआ. 

  • IMD उत्तरी हिंद महासागर में 13 देशों को चक्रवात और तूफान से संबंधित परामर्श प्रदान करता है.

  • उत्तरी हिंद महासागर में असानी के बाद बनने वाले चक्रवात का नामकरण  थाईलैंड द्वारा सितारंग दिया गया  है। 

  • भविष्य में जिन नामों का इस्तेमाल किया जाएगा उनमें भारत के घुरनी, प्रोबाहो, झार और मुरासु, बिपरजॉय (बांग्लादेश), आसिफ (सऊदी अरब), दीक्सम (यमन) और तूफान (ईरान) और शक्ति (श्रीलंका) शामिल हैं।

Leave a Reply