AUGUST 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRs
Jharkhand current affairs 2022
Updated upto 15 august
शहरों का प्रदूषण कम करने के प्रयास में पहले पायदान पर गुजरात और दूसरे पायदान पर बंगाल है
केंद्रीय पर्यावरण वन एवं मौसम परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जनवरी 2019 में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए झारखंड को 6 करोड़ राशि आवंटित किया गया था ,जिसमें झारखंड का एक शहर शामिल था
गोंडा में आयोजित 18वां जूनियर राज्य वुशु प्रतियोगिता में रांची जिले के टीम विजेता बनी है
चतरा की टीम दूसरे स्थान पर और पूर्वी सिंहभूम की टीम तीसरे स्थान पर रहा है
झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा राज्य के लोगों को सुखाड़ के लिए अनुदान देने का प्रस्ताव पेश किया गया
इसमें वयस्क को ₹60 और बच्चों के लिए ₹45 प्रतिदिन अनुदान देने का प्रस्ताव दिया गया है
झारखंड के दो खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की और लवलीचौबे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता यह दोनों झारखंड की लॉन बॉल टीम में शामिल थे
मेंस- 4 में भारतीय टीम में शामिल सुनील बहादुर, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार ने रजत पदक जीता।
रांची में ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण किया जाएगा
रांची के सुकरहुटू में ट्रांसपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है
कुल 40.68 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण किया जाएगा
जिसमें कुल लागत 113.24 करोड़ होगा
सुकरहुटू में आईटीबीपी परिसर के सामने 40.68 एकड़ भूमि पर केएमवी प्रोजेक्ट ने निर्माण शुरू कराया।
रांची के 3 शिक्षकों का चयन राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है
शिप्रा (जमशेदपुर)
आशारानी (बोकारो)
और बिनेश्वर कुमार (चतरा)
झारखंड के खूंटी जिले में कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी
इसके लिए कौशल विद्या उद्यमिता, डिजिटल एवं स्किल विश्वविद्यालय विधेयक 2022 पारित किया गया
स्किल यूनिवर्सिटी खूंटी में बने पॉलिटेक्निक कॉलेज से संचालित होगा.
हाल ही में डॉ विनय कुमार द्वारा रचित पुस्तक “झारखंड के वीर शहीद” का लोकार्पण किया गया
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा बनाई गई राखियों को राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों में बेचा जाएगा
इसकी शुरुआत रांची रेलवे स्टेशन से की गई है
झारखंड के 3 लॉन बॉल खिलाड़ी सुनील बहादुर, चंदन कुमार और दिनेश कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचकर पदक को अपने नाम किया
9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया है।
रांची में आयोजित 12वां झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में सेख आमिर अली ने स्वर्ण पदक जीता, विभूति प्रसाद को रजत पदक और जमशेदपुर के अरविंद बोस को कांस्य पदक मिला
झारखंड के 7 जिले रांची, गढ़वा ,हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, लोहरदगा और पूर्वी सिंहभूम में ट्रामा सेंटर (Truma Center) खोला जाएगा
झारखंड में घर-घर तिरंगा अभियान के लिए अधिकतम 11 करोड़ खर्च करने की अनुमति दी गई है
इसमें ग्राम पंचायत अधिकतम 2500 ,पंचायत समिति अधिकतम ₹5000 और जिला परिषद सदस्य अधिकतम ₹25000 खर्च कर सकते हैं
जमशेदपुर में 8 से 9 अगस्त तक दो दिवसीय राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया
इसका आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा किया गया था
आदिवासी फिल्म साकाम ओचेरे
पुस्तक “Tribal philosophy” के लेखक Santosh kiro है
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में झारखंड के 8 खिलाड़ियों ने 8 पदक प्राप्त किए हैं जिसमें से 5 स्वर्ण और तीन कांस्य पदक है
झारखंड में पहला जनजातिय महोत्सव 2022 का आयोजन 9 से 10 अगस्त तक रांची में किया गया
इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया था
विश्व आदिवासी दिवस पर इसका उद्घाटन किया गया
हाल ही में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय जनजातीय फ़िल्म उत्सव का आयोजन 12 से 14 अगस्त तक रांची में किया गया
IIT धनबाद के द्वारा portable hydrodynamic turbine का निर्माण किया जाएगा
हाल ही में झारखंड के 2 पुलिस अफसरों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री बेस्ट अनुसंधानक मेडल के लिए हुआ है
इनमें झारखंड सीआईडी के डीएसपी जयप्रकाश नारायण चौधरी व रूपा बखला का चयन किया गया है
12 अगस्त 2022 को ठाकुर विश्वनाथ सहदेव की 205 वी जयंती मनाई गई
झारखंड के रांची जिले के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के लिए 2300 करोड़ की योजनाओं को शुरू किया जाएगा
इन योजनाओं का क्रियान्वयन ADB, वर्ल्ड बैंक और स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा किया जाएगा
झारखंड के तीन शहर गोड्डा, चाकुलिया और बुंडू में सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा
झारखंड के नागपुरी शार्ट फिल्म बांधा खेत को टाटा स्टील नेशनल फिल्म कंपटीशन में तीसरा स्थान मिला है
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए झारखंड का पहला अनुपूरक बजट 3436.56 करोड रुपए का पेश किया गया
महिला एवं बाल विकास विभाग – 688 करोड़,
पंचायती राज विभाग – 624 करोड़,
स्वास्थ्य विभाग – 465 करोड़,
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग – 426 करोड़,
नगर विकास विभाग – 127 करोड़,
ऊर्जा विभाग – 188 करोड़,
कृषि विभाग – 281 करोड़,
गृह विभाग – 250 करोड़ रुपये
ढाका में आयोजित पहली अंतर्राष्ट्रीय इंडो बांग्लादेश टारगेट बॉल खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड से 3 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टारगेट बॉल टीम में हुआ है
इस प्रतियोगिता में भारतीय टारगेट बॉल की महिला एवं पुरुष वर्ग की दोनों टीमों ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया.
इस प्रतियोगिता का आयोजन बांग्लादेश टारगेट बॉल फेडरेशन के द्वारा 5 से 9 अगस्त के बीच ढाका (बांग्लादेश) में आयोजित किया गया था.
भारतीय टीम की सफलता में झारखंड के धनबाद के अमन चौरसिया, लाइबा सिद्दकी एवं मुस्कान अहमद भी शामिल थे.
झारखंड में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा
जमशेदपुर में 396 करोड़ की लागत से 500 बेड का नया मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
हाल ही में CCL ने तीन साल के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन प्रणाली मानक के निम्नलिखित प्रमाणपत्र हासिल किए हैं।
ISO 9001:2015 – गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली
ISO 14001:2015 – पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली
OHSAS 18001:2007 – व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली