- रविदास रैदास कबीर के बाद रामानंद के शिष्यों में रैदास अत्यधिक प्रसिद्ध हुए।
- रैदास ने मन की पवित्रता पर जोर दिया तथा मानव सेवा को जीवन में धर्म की सर्वोत्कृष्ट अभिव्यक्ति का माध्यम बताया।
- सिख धर्म के प्रमुख ग्रंथ ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ में रैदास के भजन संग्रहित हैं।
- प्रसिद्ध कवयित्री मीराबाई ने कई स्थानों पर इन्हें अपना गुरु बताया है।
- चित्तौड़ की रानी (झाला) उनकी परम शिष्या थी।