प्रबोवो सुबियान्तो ने इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

  • Post author:

प्रबोवो सुबियान्तो ने मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में रविवार को शपथ ली। इसके साथ ही उन्होंने देश की सेना तानाशाही के दौरान मानवाधिकारों का हनन करने के आरोपों का सामना करने वाले पूर्व जनरल से लेकर राष्ट्रपति पद तक सफर पूरा किया। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत सहित30 देशों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

सुबियान्तो, पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो के प्रतिद्वंदी  रह चुके हैं। इससे पहले दो बार वे लोकप्रिय राष्ट्रपति जोको विडोडो के खिलाफ चुनाव लड़े लेकिन दोनों बार उन्हें सफलता नहीं मिली। वह पहले 2019 से 2024 तक राष्ट्रपति जोको विडोडो के तहत 26वें रक्षा मंत्री थे।  प्रबोवो इंडोनेशिया के तीसरे राष्ट्रपति हैं जिनकी सुहार्तो और सुसीलो बंबांग युधोयोनो (एसबीवाई) के बाद सैन्य पृष्ठभूमि थी।