पहला कश्मीर मैराथन में शेर  सिंह और तमसी सिंह ने दर्ज की जीत

  • Post author:

पहला कश्मीर मैराथन में शेर  सिंह और तमसी सिंह ने क्रमश  पुरुष और महिला वर्ग की पूर्ण मैराथन दौड़ (42 किलोमीटर) में जीत हासिल की। यह घाटी का पहला अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स आयोजन है, जिसमें देश और विदेश के विभिन्न भागों से लगभग 2,000 एथलीटों ने हिस्सा लिया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किया। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला  ने ‘कश्मीर मैराथन’ में हिस्सा लिया। वह 21 किलोमीटर दौड़े।