9 Sept 2022 Current Affairs In Hindi

 9 SEPT 2022 Current Affairs In Hindi

  1. सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) का उद्घाटन
  2. पद्म श्री अवार्डी रामचंद्र मांझी का निधन
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय मंगोलिया और जापान की यात्रा
  4. मानव विकास सूचकांक 2021
  5.  शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 
  6. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Britain Queen Elizabeth-II) का निधन
  7.  पहला केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन 2022
  8. फ़िट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइकर रैली
  9. 2024 तक सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु में 50 प्रतिशत तक कमी
  10. EPFO का सूरजकुंड में चिंतन शिविर का आयोजन
  11. 37वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा समारोह
  12. सुनील लांबा पिंगट जसा जेमिलंग (टेंटेरा)/से सम्मानित
  13. भारत-प्रशांत आर्थिक फोरम (IPEF) लॉस एंजिल्स,अमेरिका में
  14. राष्ट्रीय सोवा रिगेपन संस्थान (NISR)
  15. उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का पैतृक गांव किठाना

सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) का उद्घाटन कर दिया। 
    • नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के 3.2 किमी लंबे क्षेत्र को सेंट्रल विस्टा कहते है।

रामचंद्र मांझी की जीवनी (Biography of Ramchandra Manjhi )   

  • रामचंद्र मांझी का जन्म  वर्ष 1925 में हुआ था। 
  • रामचंद्र मांझी बिहार के सारण जिले के रहने वाले  थे। 
  • रामचंद्र मांझी बिहार के  प्रसिद्ध लोक कलाकार  थे।
  • रामचंद्र मांझी ‘लौंडा नाच’ के लिए मशहूर थे। 
  • रामचंद्र मांझी को पद्म श्री अवार्ड 2021 में  मिला था। 
  • वर्ष 2017 में Sangeet Natak Akademi Award भी मिला था।  
  • बिहार का लौंडा नाच लोक नृत्य में से एक माना जाता है। 
  • पद्म श्री अवार्डी रामचंद्र मांझी का निधन 7 September 2022 को हुआ ।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय मंगोलिया और जापान की यात्रा पर हैं। 

        मंगोलिया देश के बारे में :

  • मंगोलिया के राष्ट्रपति :  उखनागिन खुरेलसुख
  • मंगोलिया  का राजधानी : उलानबटोर 
  • मंगोलिया  का मुद्रा : tugrug or tugrik
  • मंगोलिया में कुबुकी मरुस्थल
  • मंगोलिया में तीन प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं हैं: 
    • अल्ताई(Altai ) पर्वत 
    • खांगई( Khangai) पर्वत 
    • खेंटी(Khentii) पर्वत

    मानव विकास सूचकांक 2021

    HDI Index  2021

    • मानव विकास सूचकांक 2021 (HDI)  के मामले में भारत 191 देशों की सूची में 132 वें स्थान पर है । 
    • मानव विकास सूचकांक 2021 (HDI) रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी किया जाता है। 
    • HDI Index  2021 में  भारत का HDI मान 0.633 है। 
    • साल 2020 में भारत 0.645 एचडीआइ मान के साथ 131वें स्थान पर रहा था। 
    • इसके लिए जीवन प्रत्याशा में गिरावट को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। भारत में जीवन प्रत्याशा 69.7 से घटकर 67.2 वर्ष हो गई है।

        मानव विकास सूचकांक 2021 (HDI) में शीर्ष के देश 

    1.स्विट्ज़रलैंड – 0.962

    2.नॉर्वे – 0.961

    3.आइसलैंड – 0.959


        भारत के पड़ोसियों में भारत से ऊपर वाले देश 

        भारत के पड़ोसियों में भारत से नीचे वाले (बदतर) देश 

    1. पाकिस्तान (161वां)
    2. नेपाल (143वां)
    3. म्यांमार (149वां)

     शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस : 

    • शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 9 सितंबर को मनाया (International Day to Protect Education from Attack) जाता है। 
    • साल 2020 में पहली बार शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस  मनाया गया था ।  

    एलिजाबेथ द्वितीय (Britain Queen Elizabeth-II)

    • ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Britain Queen Elizabeth-II) का निधन 8 September 2022 को हो गया। 
    • महारानी का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था।
    • वह सबसे उम्रदराज महारानी थीं। 
    • एलिजाबेथ द्वितीय 25 साल की उम्र में महारानी बनी  थी। 
    • 5 फरवरी 1952 को  महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। 
    • महारानी एलिजाबेथ का पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंडरा मैरी विंडसर था।
    • उनका शासन 70 साल और 214 दिनों का था,जो कि किसी भी ब्रिटिश सम्राट से सबसे लंबा था और एक संप्रभु देश के किसी भी सम्राट का दूसरा सबसे लंबा शासन था।
    • उनके सम्मान में, भारत सरकार ने 11 सितंबर को देश भर में एक दिन का राजकीय शोक मनाने का निर्णय किया है।

     पहला केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन 2022

    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 10 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 
    • यह अपनी तरह का पहला सम्मेलन है। 
    • दो-दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 10-11 सितंबर, 2022 को साइंस सिटी, अहमदाबाद में किया जा रहा है।
    • तूतीकोरिन हवाई अड्डे :  तमिलनाडु में 

    फ़िट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइकर रैली

    • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने  नई दिल्ली में फ़िट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइकर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    • अमृत महोत्सव के तहत 75 मोटरसाइकिलों पर कुल 120 लोग, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं, भारत के 75 दिन के भ्रमण पर निकल रहे हैं।
    • 75 दिनों में 18000 किलोमीटर का लंबा सफ़र तय करेंगे .

    2024 तक सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु में 50 प्रतिशत तक कमी

    • श्री नितिन गडकरी ने 2024 तक सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मृत्यु में 50 प्रतिशत तक कमी लाने का आह्वान बंगलुरु से राज्य परिवहन मंत्रियों के सम्मलेन में  किया .

    EPFO का सूरजकुंड में चिंतन शिविर का आयोजन

    • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO-Employees’ Provident Fund Organization) ने हरियाणा के सूरजकुंड में चिंतन शिविर का आयोजन किया। 
    • ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने किया। 
    • चिंतन शिविर की विषयवस्तु ‘ईपीएफओ@अमृत काल – बेहतर काल’ .

    37वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा समारोह

    • केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया  ने एम्स, नई दिल्ली में 37वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा समारोहों की अध्यक्षता की। 
    • इस कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 के लिए राष्‍ट्रीय नेत्र बैंक, राजेन्‍द्र प्रसाद केन्‍द्र की वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई। 
    • कॉर्नियल ब्लाइंडनेस (आंख की पुतली में बीमारी के कारण अंधापन)

    पिंगट जसा जेमिलंग (टेंटेरा)/Pingat Jasa Gemilang (Tentera)

    • सिंगापुर  की राष्ट्रपति मैडम हलीमा याकूब ने भारतीय नौसेना के पूर्व चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल सुनील लांबा (सेवानिवृत्त) को प्रतिष्ठित पिंगट जसा जेमिलंग (टेंटेरा)/Pingat Jasa Gemilang (Tentera) [मेधावी सेवा पदक (सेना)] से सम्मानित किया।  

    भारत-प्रशांत आर्थिक फोरम (IPEF) 

    • श्री पीयूष गोयल कल लॉस एंजिल्स,अमेरिका में भारत-प्रशांत आर्थिक फोरम (IPEF) मंत्रालयी बैठक में भाग लेंगे

    राष्ट्रीय सोवा रिगेपन संस्थान (NISR)

    National Institute Of Sowa Rigpa

    • केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने  लेह,लद्दाख के साबू थांग क्षेत्र में राष्ट्रीय सोवा रिगेपन संस्थान (NISR) के नए कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। 
    • NISR की स्थापना  20 नवंबर 2019 को की गई थी। 
    • इसे आधिकारिक तौर पर 13 अप्रैल 2020 को पंजीकृत किया गया था।
    • सोवा रिग्पा तिब्बत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के लिए तिब्बती भाषा का शब्द है।
    • सोवा-रिग्पा का अर्थ है ‘उपचार का ज्ञान’(‘knowledge of healing’)।

    उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का पैतृक गांव किठाना

    • उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ राजस्थान के झुंझुनू में पैतृक गांव किठाना पहुंचे। 
    • राजस्थान के चुरू जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री बालाजी सालासर धाम मंदिर और किठाना के श्री ठाकुर जी मंदिर पहुंचे। 
    • सीकर में श्री खाटू श्याम मंदिर गए, जो देश में भगवान श्री कृष्ण के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है।

    Leave a Reply